• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Monday, July 27, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

पूर्व आईजी अमिताभ ठाकुर की पत्नी नूतन को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, धोखाधड़ी में दर्ज है केस, Uttar-pradesh Hindi News

admin by admin
July 27, 2026
in देवरिया
0 0
0
पूर्व आईजी अमिताभ ठाकुर की पत्नी नूतन को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, धोखाधड़ी में दर्ज है केस, Uttar-pradesh Hindi News


देवरिया भूमि आवंटन मामले में धोखाधड़ी की आरोपी और पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की पत्नी नूतन ठाकुर को इलाहाबाद हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिल गई है। 1999 के इस पुराने मामले में पहचान छिपाकर प्लॉट लेने का आरोप है। इसमें अमिताभ ठाकुर को भी जेल जाना पड़ा था।

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में करीब ढाई दशक पुराने भूमि आवंटन मामले को लेकर चल रही कानूनी खींचतान में पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर के परिवार को बड़ी राहत मिली है। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने अमिताभ ठाकुर की पत्नी नूतन ठाकुर की अग्रिम जमानत याचिका को स्वीकार कर लिया है। नूतन ठाकुर पति के साथ ही धोखाधड़ी के मामले में सह अभियुक्त हैं। अमिताभ ठाकुर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। पिछले महीने ही अमिताभ ठाकुर देवरिया जेल से रिहा हुए थे।

क्या है पूरा विवाद?

मामले की जड़ें वर्ष 1999 में छिपी हैं, जब अमिताभ ठाकुर देवरिया जिले में पुलिस अधीक्षक (SP) के पद पर तैनात थे। आरोप है कि उस दौरान देवरिया के औद्योगिक क्षेत्र में नूतन ठाकुर के नाम पर एक प्लॉट का आवंटन कराया गया था। इस आवंटन प्रक्रिया में पहचान छिपाने और धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया गया। जांच में सामने आया कि दस्तावेजों में ‘नूतन ठाकुर’ की जगह ‘नूतन देवी’ और पति के नाम में ‘अमिताभ’ की जगह ‘अभिजात’ लिखा गया था।

केस और गिरफ्तारी का घटनाक्रम

इस पुराने मामले को लेकर सितंबर 2025 में लखनऊ के तालकटोरा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसे बाद में विवेचना के लिए देवरिया सदर कोतवाली स्थानांतरित कर दिया गया। इसी मामले में कार्रवाई करते हुए यूपी पुलिस ने 10 दिसंबर 2025 को पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर को चलती ट्रेन से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। लंबी कानूनी प्रक्रिया के बाद, फरवरी 2026 में उन्हें जिला जज की अदालत से जमानत मिलने पर रिहा किया गया।

हाईकोर्ट का रुख और राहत

पति की गिरफ्तारी के बाद नूतन ठाकुर पर भी गिरफ्तारी की तलवार लटक रही थी। उन्होंने पहले देवरिया जिला न्यायालय में अग्रिम जमानत के लिए अर्जी लगाई थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया था। इसके बाद उन्होंने उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। नूतन ठाकुर के अधिवक्ता प्रवीण द्विवेदी ने बताया कि हाईकोर्ट में दलीलें सुनने के बाद अदालत ने उनकी अग्रिम जमानत मंजूर कर ली है। कोर्ट ने माना कि यह मामला काफी पुराना है और आरोपी का सहयोग जांच में आवश्यक है, लेकिन गिरफ्तारी की जरूरत नहीं है।

ठाकुर परिवार की मुश्किलें और राजनीति

अमिताभ ठाकुर और नूतन ठाकुर लंबे समय से उत्तर प्रदेश की राजनीति और प्रशासनिक व्यवस्था में सक्रिय हस्तक्षेप करते रहे हैं। अमिताभ ठाकुर की गिरफ्तारी को उनके समर्थकों ने ‘राजनीतिक प्रतिशोध’ करार दिया था। फिलहाल, नूतन ठाकुर को मिली इस राहत से पुलिस के उस ऐक्शन पर लगाम लग गई है, जिसके तहत उनकी गिरफ्तारी की आशंका जताई जा रही थी।



Source link

Previous Post

भगौना लेकर पेट्रोल-डीजल लेने पहुंचे लोग, तेल के लिए मचे हाहाकार का वीडियो वायरल, Uttar-pradesh Hindi News

admin

admin

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • पूर्व आईजी अमिताभ ठाकुर की पत्नी नूतन को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, धोखाधड़ी में दर्ज है केस, Uttar-pradesh Hindi News
  • भगौना लेकर पेट्रोल-डीजल लेने पहुंचे लोग, तेल के लिए मचे हाहाकार का वीडियो वायरल, Uttar-pradesh Hindi News
  • सिंगरौली में रील बनाने के लिए खतरनाक बाइक स्टंट करने वाला युवक गिरफ्तार, पुलिस ने की कानूनी कार्रवाई, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • प्रशासन की सख्ती पर भारी पड़ा देसी जुगाड़, गैलन में नहीं मिला डीजल तो जनरेटर लेकर पहुंच गया शख्स, Uttar-pradesh Hindi News
  • जब धनबाद की बहू ने पाकिस्तानियों को चटाई थी धूल…, कारगिल गर्ल गुंजन सक्सेना की कहानी

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    पूर्व आईजी अमिताभ ठाकुर की पत्नी नूतन को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, धोखाधड़ी में दर्ज है केस, Uttar-pradesh Hindi News

    पूर्व आईजी अमिताभ ठाकुर की पत्नी नूतन को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, धोखाधड़ी में दर्ज है केस, Uttar-pradesh Hindi News

    by admin
    July 27, 2026
    0

    देवरिया भूमि आवंटन मामले में धोखाधड़ी की आरोपी और पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की पत्नी नूतन ठाकुर को इलाहाबाद हाईकोर्ट...

    Recent News

    पूर्व आईजी अमिताभ ठाकुर की पत्नी नूतन को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, धोखाधड़ी में दर्ज है केस, Uttar-pradesh Hindi News

    पूर्व आईजी अमिताभ ठाकुर की पत्नी नूतन को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, धोखाधड़ी में दर्ज है केस, Uttar-pradesh Hindi News

    July 27, 2026
    भगौना लेकर पेट्रोल-डीजल लेने पहुंचे लोग, तेल के लिए मचे हाहाकार का वीडियो वायरल, Uttar-pradesh Hindi News

    भगौना लेकर पेट्रोल-डीजल लेने पहुंचे लोग, तेल के लिए मचे हाहाकार का वीडियो वायरल, Uttar-pradesh Hindi News

    July 27, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News