• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Wednesday, September 9, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

बच्ची का दाहिना हाथ टूटा, लगाया बाएं में प्लास्टर, यूपी के मेडिकल कॉलेज का कारनामा, Uttar-pradesh Hindi News

admin by admin
July 25, 2026
in देवरिया
0 0
0
बच्ची का दाहिना हाथ टूटा, लगाया बाएं में प्लास्टर, यूपी के मेडिकल कॉलेज का कारनामा, Uttar-pradesh Hindi News


यूपी में देवरिया मेडिकल कॉलेज के हड्डी रोग विभाग कारनामा सामने आया है। एक बड़ी लापरवाही करते हुए एक टूटे दाहिने हाथ का प्लास्टर कराने पहुंची बच्ची के बाएं हाथ में प्लास्टर लगा दिया।

Maharshi Deoraha Baba Medical College:उत्तर प्रदेश के देवरिया में महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज का गजब का कारनामा सामने आया है। यहां मेडिकल कॉलेज के हड्डी रोग विभाग की एक बड़ी लापरवाही बुधवार को सामने आई। टूटे दाहिने हाथ का प्लास्टर कराने पहुंची एक बच्ची के बाएं हाथ में कर्मचारियों ने प्लास्टर चढ़ा दिया। कुछ देर बाद इसकी भनक बच्ची की मां को लगी तो हंगामा खड़ा हो गया। मां ने डॉक्टर और सीएमएस से शिकायत की। इसके बाद विभाग ऐक्शन में आया। इसके बाद बच्ची के बाएं हाथ से प्लास्टर काट कर दाहिने हाथ में लगाया गया। उधर, सीएमएस ने पूरे प्रकरण की जांच के लिए कमेटी गठित करने का निर्देश दिया है। इस लापरवाही के बाद मेडिकल कॉलेज में खलबली मची रही।

शहर के भुजौली कालोनी में अल्पना उपाध्याय अपनी छह वर्षीय बेटी साम्भवी के साथ मायके आई हुई हैं। कुछ दिन पहले साम्भवी घर में ही गिर गई। जिससे उसके हाथ में फैक्चर आ गया। एक दिन पहले दर्द होने पर परिवार के लोग उसे एक चिकित्सक के पास ले गए, उसने एक्स-रे कराने की सलाह दी। एक्स-रे में दाहिना हाथ टूटा मिला। इसके बाद अल्पना बेटी को लेकर महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज पहुंची हड्डी रोड विशेषज्ञ ने पर्ची पर लिख कर कर्मचारी को प्लास्टर करने का निर्देश दे दिया। अंदर बच्ची को लेकर कर्मचारी गया और दाहिने हाथ की जगह बाएं हाथ में प्लास्टर चढ़ा दिया। कुछ देर बाद साम्भवी को लेकर कर्मचारी बाहर आया।

मेडिकल कॉलेज में खलबली मच गई

इसके बाद अल्पना बेटी को लेकर बाहर चली गई। कुछ देर बाद उनकी नजर पड़ी तो पता चला कि दाहिने हाथ की जगह बाएं हाथ में प्लास्टर चढ़ा दिया गया है। यह देख उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया और मेडिकल कालेज पहुंच चिकित्सक के साथ ही सीएमएस से भी शिकायत दर्ज कराई। मामला उजागर होते ही मेडिकल कालेज में खलबली मच गई। इसके बाद आनन-फानन में बाएं हाथ से प्लास्टर काटकर दाहिने हाथ में लगाया गया।

अधिकारी बोले

देवरिया में महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉक्टर एचके मिश्र ने बताया कि बच्ची के हाथ में गलत प्लास्टर चढ़ाया गया था। इसकी शिकायत मिलने के बाद विभाग को तुरंत निर्देशित किया। इसके बाद सुधार करा दिया गया है। बच्ची के बाएं हाथ में प्लास्टर लगा दिया गया। इस पूरे प्रकरण की जांच के लिए कमेटी गठित की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद जांच कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Previous Post

बिहार में लौंडा नाच के दौरान यूपी के डांसर का मर्डर, साथ चलने से मना किया तो पेट में मार दी गोली, Bihar Hindi News

Next Post

‘इतना स्टारडम फिर भी कोई घमंड नहीं’, रावी गुप्ता ने की स्मृति ईरानी की तारीफ, ‘दामिनी’ बनकर लौटीं हीरोइन

admin

admin

Next Post
‘इतना स्टारडम फिर भी कोई घमंड नहीं’, रावी गुप्ता ने की स्मृति ईरानी की तारीफ, ‘दामिनी’ बनकर लौटीं हीरोइन

'इतना स्टारडम फिर भी कोई घमंड नहीं', रावी गुप्ता ने की स्मृति ईरानी की तारीफ, 'दामिनी' बनकर लौटीं हीरोइन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • MP के दो शहरों से गया के लिए चलेगी पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन; तीन राज्यों से गुजरेगी, इन स्टेशनों पर रुकेगी, Madhya-pradesh Hindi News
  • मत उलझो, मिट जाओगे… उज्जैन में खड़े हनुमान जी को लेकर संग्राम; आगे क्या तैयारी?, Madhya-pradesh Hindi News
  • सागर में जहरीली शराब से मौत के बाद उज्जैन में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, 7 गिरफ्तार, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • भोपाल में ट्रेनी डॉक्टरों पर लाठीचार्ज पर बवाल! अब मांग रहे डेढ़ लाख मुआवजा; क्या है वजह, Madhya-pradesh Hindi News
  • शिवपुरी में शराब दुकान के खिलाफ महिलाओं का विरोध, हंगामे और तोड़फोड़ का वीडियो वायरल, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    MP के दो शहरों से गया के लिए चलेगी पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन; तीन राज्यों से गुजरेगी, इन स्टेशनों पर रुकेगी, Madhya-pradesh Hindi News

    MP के दो शहरों से गया के लिए चलेगी पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन; तीन राज्यों से गुजरेगी, इन स्टेशनों पर रुकेगी, Madhya-pradesh Hindi News

    by admin
    September 9, 2026
    0

    पितृपक्ष के दौरान बिहार के गया शहर में वाले विशाल मेले में जाने के इच्छुक श्रद्धालुओं के लिए मध्य प्रदेश...

    Recent News

    MP के दो शहरों से गया के लिए चलेगी पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन; तीन राज्यों से गुजरेगी, इन स्टेशनों पर रुकेगी, Madhya-pradesh Hindi News

    MP के दो शहरों से गया के लिए चलेगी पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन; तीन राज्यों से गुजरेगी, इन स्टेशनों पर रुकेगी, Madhya-pradesh Hindi News

    September 9, 2026
    मत उलझो, मिट जाओगे… उज्जैन में खड़े हनुमान जी को लेकर संग्राम; आगे क्या तैयारी?, Madhya-pradesh Hindi News

    मत उलझो, मिट जाओगे… उज्जैन में खड़े हनुमान जी को लेकर संग्राम; आगे क्या तैयारी?, Madhya-pradesh Hindi News

    September 8, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News