• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Friday, July 24, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

कौन हैं श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी जिनके घर अचानक पहुंचे योगी, विधानसभा चुनाव के समीकरण की क्यों चर्चा?, Uttar-pradesh Hindi News

admin by admin
July 24, 2026
in देवरिया
0 0
0
कौन हैं श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी जिनके घर अचानक पहुंचे योगी, विधानसभा चुनाव के समीकरण की क्यों चर्चा?, Uttar-pradesh Hindi News


यूपी में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे मेल मुलाकातों का दौर भी तेज हो रहा है। ऐसी ही एक मुलाकात चर्चा में आ गई है। सीएम योगी अचानक देवरिया के पूर्व सांसद श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी के घर पहुंचे और उनसे मुलाकात की है।

UP Politics: यूपी में विधानसभा चुनाव अगर समय पर भी हुए तो तैयारी के लिए अब सिर्फ छह से सात महीने ही बचे हैं। ऐसे में राजनीतिक हलचल और मेल-मुलाकातों का दौर तेज हो चुका है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ऐसी ही एक मुलाकात की चर्चा राजनीतिक हलके से लेकर सोशल मीडिया पर छाई हुई है। हम बात कर रहे हैं देवरिया के पूर्व सांसद लेफ्टिनेंट जनरल (रि.) श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी और सीएम योगी की मुलाकात की। सीएम योगी ने शुक्रवार को देवरिया में सभा की थी और वहां से गोरखपुर पहुंचने पर श्रीप्रकाश मणि के आवास पर अचानक उनसे मिलने पहुंच गए थे।

पूर्व सांसद से उनके घर पर मुख्यमंत्री की मुलाकात की तस्वीरें सामने आईं तो सियासी गलियारों से लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म तक छा गईं। लोग इस मुलाकात के निहितार्थ निकालने लगे। फिलहाल राजनीतिज्ञ विशेषज्ञ इसके पीछे ब्राह्मण समाज को अहमियत का संदेश मान रहे हैं। यह मुलाकात ऐसे समय हुई है जब प्रदेश की मुख्य विपक्षी पार्टी सपा जनेश्वर मिश्रा की जयंती पर बड़ा ब्राह्मण सम्मेलन करने जा रही है। पिछले दिनों लखनऊ में अखिलेश यादव की उपस्थिति में इसकी तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया था।

श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी के परिवार का पूर्वांचल में खास स्थान

श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी के परिवार की प्रतिष्ठा कई पीढ़ियों से न सिर्फ देवरिया के ब्राह्मण समाज में है, बल्कि पूरे पूर्वांचल में है। लेफ्टिनेंट जनरल रहे श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद देवरिया से 1996 और 1999 में भाजपा के सांसद रहे। उन्हें देवरिया से भाजपा का पहला सांसद होने का गौरव मिला था।

इस परिवार के प्रभाव को देखते हुए भाजपा ने 2024 के चुनाव में देवरिया सदर लोकसभा सीट से सीटिंग एमपी डॉ. रमापति राम त्रिपाठी का टिकट काटते हुए शशांक मणि त्रिपाठी पर दांव लगाया। भाजपा भले ही पूर्वांचल समेत यूपी में सपा से पिछड़ गई लेकिन शशांक मणि ने देवरिया सीट जीत कर पार्टी के विश्वास को कायम रखा। अब 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव की चुनौती भाजपा के सामने है।

34 दिन में सीएम का दो दौरा, अरबों की सौगात

पिछले 34 दिनों के अंदर सीएम योगी का दो बार देवरिया आगमन हो चुका है। अपने दोनों दौरे में जहां उन्होंने जिले को 1000 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की सौगात दी, वहीं अपनी जनसभाओं में वे विपक्ष पर जमकर हमलावर रहे।

मुख्यमंत्री के देवरिया जिले में हुए दोनों कार्यक्रमों को भी विस चुनाव की रणनीति से जोड़ कर देखा जा रहा है। 22 मई के दौरे में मुख्यमंत्री ने देवरिया सदर, रामपुर कारखाना और पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र को 655.45 करोड़ रुपए की परियोजनाओं की सौगात दी, वहीं 26 जून के दौरे में बरहज और रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र को 456 करोड़ का तोहफा दिया। यही नहीं इस दौरान उन्होंने देवरिया के लिए अपनी प्राथमिकताओं को गिनाते हुए यहां के लोगों से दिल का रिश्ता जोड़ा।

देवरिया में इतिहास दुहराने की है चुनौती

2027 में भाजपा के सामने देवरिया में अपना ही इतिहास दुहाराने की चुनौती है। पार्टी ने 2022 में जिले की सभी सातों सीटों पर जीत दर्ज कर विपक्ष का सूपड़ा साफ कर दिया था। 2017 में भी देवरिया ने 7 में से 6 सीटें भाजपा की झोली में डाल दी थी। तब एकमात्र भाटपाररानी की सीट उसके खाते में नहीं आई थी, लेकिन 2022 में यह कसक भी पूरी हो गई और भाजपा के सभाकुंवर ने समाजवादी पार्टी का गढ़ माने जा रहे भाटपाररानी में पहली बार कमल खिला दिया।

2017 और 2022 में भाजपा को मिली भारी जीत में ब्राह्मण मतदाताओं की भूमिका अहम रही है। ऐसे में सीएम योगी की मुलाकात को भी उसी नजरिए से देखा जा रहा है। पिछले कुछ समय से ब्राह्मण समाज और भाजपा को लेकर कई तरह की चर्चाएं और अटकलें लगाई जा रही हैं। लखनऊ में भाजपा के ब्राह्मण समाज के विधायकों के बाटी चोखा सहभोज ने भी असहज किया था। यहां तक कि प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी को भी नसीहत और नोटिस देनी पड़ी थी।



Source link

Previous Post

कॉकरोच पार्टी और सोनम वांगचुक की मांगों में अंतर, अनशन टूटा तो खत्म होगा छात्र आंदोलन?, National Hindi News

Next Post

CWG 2026: भारत की झोली में गिर सकते हैं 25-28 मेडल, वेटलिफ्टिंग में सबसे ज्यादा आस, मुक्केबाजी में प्रदर्शन रहेगा खास

admin

admin

Next Post
CWG 2026: भारत की झोली में गिर सकते हैं 25-28 मेडल, वेटलिफ्टिंग में सबसे ज्यादा आस, मुक्केबाजी में प्रदर्शन रहेगा खास

CWG 2026: भारत की झोली में गिर सकते हैं 25-28 मेडल, वेटलिफ्टिंग में सबसे ज्यादा आस, मुक्केबाजी में प्रदर्शन रहेगा खास

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • यूपी के 25 हजार अनुदेशकों को 2017 से ही मिलेगा बढ़ा हुआ मानदेय, सप्रीम कोर्ट से सरकार को झटका, Uttar-pradesh Hindi News
  • रॉटविलर कुत्ते की हत्या, पिटबुल को भी चाकू मारा, वाराणसी में चार लोगों पर एफआईआर, Uttar-pradesh Hindi News
  • Iran America War के बीच ईरान-इराक Shalamcheh क्रासिंग पर हमला | Arbaeen 2026। Trump, अंतरराष्ट्रीय वीडियो न्यूज
  • CWG 2026: भारत की झोली में गिर सकते हैं 25-28 मेडल, वेटलिफ्टिंग में सबसे ज्यादा आस, मुक्केबाजी में प्रदर्शन रहेगा खास
  • कौन हैं श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी जिनके घर अचानक पहुंचे योगी, विधानसभा चुनाव के समीकरण की क्यों चर्चा?, Uttar-pradesh Hindi News

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • देवरिया
    • बॉलीवुड
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    यूपी के 25 हजार अनुदेशकों को 2017 से ही मिलेगा बढ़ा हुआ मानदेय, सप्रीम कोर्ट से सरकार को झटका, Uttar-pradesh Hindi News

    यूपी के 25 हजार अनुदेशकों को 2017 से ही मिलेगा बढ़ा हुआ मानदेय, सप्रीम कोर्ट से सरकार को झटका, Uttar-pradesh Hindi News

    by admin
    July 24, 2026
    0

    यूपी के 25 हजार अनुदेशकों के लिए अच्छी खबर है। इन 25 हजार अनुदेशकों को 2017 से ही बढ़ा हुआ...

    Recent News

    यूपी के 25 हजार अनुदेशकों को 2017 से ही मिलेगा बढ़ा हुआ मानदेय, सप्रीम कोर्ट से सरकार को झटका, Uttar-pradesh Hindi News

    यूपी के 25 हजार अनुदेशकों को 2017 से ही मिलेगा बढ़ा हुआ मानदेय, सप्रीम कोर्ट से सरकार को झटका, Uttar-pradesh Hindi News

    July 24, 2026
    रॉटविलर कुत्ते की हत्या, पिटबुल को भी चाकू मारा, वाराणसी में चार लोगों पर एफआईआर, Uttar-pradesh Hindi News

    रॉटविलर कुत्ते की हत्या, पिटबुल को भी चाकू मारा, वाराणसी में चार लोगों पर एफआईआर, Uttar-pradesh Hindi News

    July 24, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News