• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Sunday, September 13, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

वित्तीय वर्ष 2026-27 की छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजनाओं के लिए जारी की गयी समय सारणी-11 अगस्त से आवेदन की प्रक्रिया शुरू।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
July 23, 2026
in सोनभद्र
0 0
0

ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।

कक्षा 9 से उच्च शिक्षण संस्थानों तक के छात्र-छात्राओं के लिए जारी हुई समय-सारिणी।

निर्धारित तिथियों के भीतर आवेदन एवं सत्यापन कराने की अपील।

सोनभद्र। वित्तीय वर्ष/शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति तथा शुल्क प्रतिपूर्ति योजनाओं के अंतर्गत कक्षा 9 से उच्च शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत उत्तर प्रदेश के मूल निवासी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, सामान्य वर्ग एवं अल्पसंख्यक वर्ग के पात्र छात्र-छात्राओं हेतु ऑनलाइन आवेदन की समय-सारिणी जारी कर दी गई है। जनपद सोनभद्र के पात्र छात्र-छात्राएं www.scholarshipup.gov.in पोर्टल पर निर्धारित तिथियों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे तथा आवेदन की हार्ड कॉपी आवश्यक अभिलेखों सहित संबंधित शिक्षण संस्थान में जमा करेंगे।
कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राओं के लिए नवीन एवं नवीनीकरण आवेदनों की प्रक्रिया 11अगस्त 2026 से प्रारंभ होगी। शिक्षण संस्थानों द्वारा ऑनलाइन आवेदनों का सत्यापन, विद्यार्थियों का बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण तथा जिला विद्यालय निरीक्षक स्तर से आवेदन अग्रसारित किए जाएंगे। इसके उपरांत एनआईसी लखनऊ द्वारा स्क्रूटनी, संबंधित विभागों द्वारा सत्यापन तथा जनपद स्तरीय छात्रवृत्ति स्वीकृति समिति की संस्तुति के बाद पात्र छात्र-छात्राओं के खातों में जनवरी 2027 के अंतिम सप्ताह में छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति की धनराशि हस्तांतरित की जाएगी।
इसी प्रकार इंटरमीडिएट से ऊपर की उच्च कक्षाओं में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए भी नवीन एवं नवीनीकरण आवेदनों की ऑनलाइन प्रक्रिया 15 सितम्बर 2026 से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संचालित की जाएगी। शिक्षण संस्थानों, विश्वविद्यालयों एवं संबद्ध एजेंसियों द्वारा आवेदन सत्यापन, बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण तथा पात्र आवेदनों के अग्रसारण की कार्रवाई समयबद्ध रूप से की जाएगी। सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण होने के उपरांत पात्र छात्र-छात्राओं के बैंक खातों में छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति की धनराशि जनवरी 2027 में भेजी जाएगी। जिसका सम्पूर्ण विवरण शिक्षण संस्थानों को प्रेषित की गयी है एवं छात्रवृत्ति पोर्टल पर भी समय सारणी उपलब्ध है। जिला समाज कल्याण अधिकारी, ज्ञानेन्द्र सिंह भदौरिया ने सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षण संस्थानों एवं संबंधित अधिकारियों से अपील की है कि निर्धारित समय-सारिणी का अनिवार्य रूप से पालन करते हुए आवेदन, सत्यापन एवं अग्रसारण की समस्त कार्यवाही समय से पूर्ण करें, जिससे पात्र विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति का लाभ समय पर प्राप्त हो सके।

Previous Post

NEET परीक्षा, छात्रों के भविष्य एवं आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा को लेकर प्रधानमंत्री को भेजा खुला पत्र।

Next Post

संचारी दस्तक अभियान के तहत जनपद में युद्धस्तर पर चल रहा स्वच्छता जनजागरूकता अभियान।

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post

संचारी दस्तक अभियान के तहत जनपद में युद्धस्तर पर चल रहा स्वच्छता जनजागरूकता अभियान।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • मैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना चाहता हूं, अभिजीत दीपके बोले- आज ही जाऊंगा गवर्नर हाउस, National Hindi News
  • बिना माता-पिता के अंतिम संस्कार? बालाघाट में बच्चों की मौतों पर अभिजीत दीपके का बड़ा आरोप, Madhya-pradesh Hindi News
  • 1986 में की थी महिला से छेड़छाड़, 4 दशक बाद पुलिस ने फरार आरोपी को दबोचा, बोला- मुझे तो याद भी नहीं, Khandwa Hindi News
  • दिल्ली-अशोकनगर के बीच चलाई जाएगी स्पेशल ट्रेन; क्या टाइमिंग, कहां-कहां स्टॉपेज?, Ncr Hindi News
  • MP पहुंचते ही माफी क्यों मांगने लगे कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दीपके? जानिए पूरा मामला, Madhya-pradesh Hindi News

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    मैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना चाहता हूं, अभिजीत दीपके बोले- आज ही जाऊंगा गवर्नर हाउस, National Hindi News

    मैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना चाहता हूं, अभिजीत दीपके बोले- आज ही जाऊंगा गवर्नर हाउस, National Hindi News

    by admin
    September 13, 2026
    0

    बालाघाट में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स अभिजीत दीपके को घेरकर सवाल पूछे थे। इसके बाद दीपके ने तंज कसते हुए कहा,...

    Recent News

    मैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना चाहता हूं, अभिजीत दीपके बोले- आज ही जाऊंगा गवर्नर हाउस, National Hindi News

    मैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना चाहता हूं, अभिजीत दीपके बोले- आज ही जाऊंगा गवर्नर हाउस, National Hindi News

    September 13, 2026
    बिना माता-पिता के अंतिम संस्कार? बालाघाट में बच्चों की मौतों पर अभिजीत दीपके का बड़ा आरोप, Madhya-pradesh Hindi News

    बिना माता-पिता के अंतिम संस्कार? बालाघाट में बच्चों की मौतों पर अभिजीत दीपके का बड़ा आरोप, Madhya-pradesh Hindi News

    September 12, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News