• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Sunday, September 13, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

NEET परीक्षा, छात्रों के भविष्य एवं आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा को लेकर प्रधानमंत्री को भेजा खुला पत्र।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
July 23, 2026
in सोनभद्र
0 0
0

ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।

रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र। संयुक्त अधिवक्ता महासंघ, उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शरण मिश्र ने भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को एक खुला पत्र प्रेषित कर देश में NEET परीक्षा की पारदर्शिता, छात्रों के भविष्य तथा आरक्षण व्यवस्था की व्यापक समीक्षा की आवश्यकता पर गंभीर चिंता व्यक्त की है। श्री मिश्र ने अपने पत्र में कहा है कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET परीक्षा को लेकर चल रहे आंदोलन ने देशभर के विद्यार्थियों और अभिभावकों की चिंताओं को सामने लाया है। उन्होंने कहा कि छात्रों के भविष्य जैसे अत्यंत संवेदनशील विषय को राजनीतिक लाभ-हानि का माध्यम नहीं बनाया जाना चाहिए। लोकतंत्र में शांतिपूर्ण विरोध का अधिकार सभी को है, किंतु छात्रों की समस्याओं का समाधान राजनीतिक टकराव के बजाय निष्पक्ष पारदर्शी और न्यायपूर्ण व्यवस्था से होना चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री से आग्रह किया कि यदि NEET परीक्षा में किसी प्रकार की अनियमितता, पेपर लीक अथवा अन्य त्रुटियाँ हुई हैं तो उनकी समयबद्ध एवं निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए, साथ ही मेहनती एवं ईमानदार विद्यार्थियों के भविष्य की भी पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। अपने पत्र में श्री मिश्र ने यह भी कहा कि अब समय आ गया है कि देश में आरक्षण व्यवस्था की व्यापक एवं निष्पक्ष समीक्षा पर राष्ट्रीय स्तर पर विचार किया जाए। उनका मत है कि आर्थिक रूप से कमजोर प्रत्येक नागरिक को शिक्षा, स्वास्थ्य, छात्रवृत्ति, आवास एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं का पूरा लाभ मिलना चाहिए, किंतु उच्च शिक्षा एवं सरकारी सेवाओं में चयन की प्रक्रिया में योग्यता, क्षमता, प्रतिभा और परिश्रम को सर्वोच्च महत्व दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत के उज्ज्वल भविष्य के लिए यह आवश्यक है कि प्रत्येक युवा को यह विश्वास हो कि उसकी सफलता का आधार उसकी मेहनत और योग्यता होगी तथा परीक्षा प्रणाली पूर्णतः पारदर्शी, विश्वसनीय एवं तकनीकी रूप से सुरक्षित होगी।
श्री मिश्र ने प्रधानमंत्री से शिक्षा एवं रोजगार से संबंधित नीतियों पर व्यापक राष्ट्रीय संवाद प्रारंभ करने तथा ऐसी व्यवस्था विकसित करने का आग्रह किया है जिससे प्रत्येक विद्यार्थी का विश्वास सुदृढ़ हो और राष्ट्र निर्माण में प्रतिभा को सर्वोच्च स्थान प्राप्त हो।

Previous Post

मिशन शक्ति के अंतर्गत महिला सुरक्षा एवं साइबर अपराधों के प्रति किया गया जागरूक।

Next Post

वित्तीय वर्ष 2026-27 की छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजनाओं के लिए जारी की गयी समय सारणी-11 अगस्त से आवेदन की प्रक्रिया शुरू।

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post

वित्तीय वर्ष 2026-27 की छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजनाओं के लिए जारी की गयी समय सारणी-11 अगस्त से आवेदन की प्रक्रिया शुरू।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • मैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना चाहता हूं, अभिजीत दीपके बोले- आज ही जाऊंगा गवर्नर हाउस, National Hindi News
  • बिना माता-पिता के अंतिम संस्कार? बालाघाट में बच्चों की मौतों पर अभिजीत दीपके का बड़ा आरोप, Madhya-pradesh Hindi News
  • 1986 में की थी महिला से छेड़छाड़, 4 दशक बाद पुलिस ने फरार आरोपी को दबोचा, बोला- मुझे तो याद भी नहीं, Khandwa Hindi News
  • दिल्ली-अशोकनगर के बीच चलाई जाएगी स्पेशल ट्रेन; क्या टाइमिंग, कहां-कहां स्टॉपेज?, Ncr Hindi News
  • MP पहुंचते ही माफी क्यों मांगने लगे कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दीपके? जानिए पूरा मामला, Madhya-pradesh Hindi News

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    मैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना चाहता हूं, अभिजीत दीपके बोले- आज ही जाऊंगा गवर्नर हाउस, National Hindi News

    मैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना चाहता हूं, अभिजीत दीपके बोले- आज ही जाऊंगा गवर्नर हाउस, National Hindi News

    by admin
    September 13, 2026
    0

    बालाघाट में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स अभिजीत दीपके को घेरकर सवाल पूछे थे। इसके बाद दीपके ने तंज कसते हुए कहा,...

    Recent News

    मैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना चाहता हूं, अभिजीत दीपके बोले- आज ही जाऊंगा गवर्नर हाउस, National Hindi News

    मैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना चाहता हूं, अभिजीत दीपके बोले- आज ही जाऊंगा गवर्नर हाउस, National Hindi News

    September 13, 2026
    बिना माता-पिता के अंतिम संस्कार? बालाघाट में बच्चों की मौतों पर अभिजीत दीपके का बड़ा आरोप, Madhya-pradesh Hindi News

    बिना माता-पिता के अंतिम संस्कार? बालाघाट में बच्चों की मौतों पर अभिजीत दीपके का बड़ा आरोप, Madhya-pradesh Hindi News

    September 12, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News