• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Wednesday, July 22, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

ISSF World Cup 2026: एशियाई खेलों से पहले चीन की चुनौती, स्वर्ण पदक की तलाश में भारत, ISSF वर्ल्ड कप में चीन से होगी असली टक्कर

admin by admin
July 22, 2026
in खेल
0 0
0
ISSF World Cup 2026: एशियाई खेलों से पहले चीन की चुनौती, स्वर्ण पदक की तलाश में भारत, ISSF वर्ल्ड कप में चीन से होगी असली टक्कर


Last Updated:July 21, 2026, 15:53 IST

ISSF World Cup 2026: एशियाई खेलों से पहले भारतीय निशानेबाजों के पास खुद को साबित करने का आखिरी बड़ा मौका है. हांगझोऊ में शुरू हो रहे ISSF वर्ल्ड कप में भारत की टक्कर दुनिया की मजबूत टीमों, खासकर चीन से होगी. चीन ने इस सीजन में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना दबदबा दिखाया है, जबकि भारत भी युवा सितारों के दम पर चुनौती देने को तैयार है.

ISSF वर्ल्ड कप: एशियाई खेलों से पहले चीन की चुनौती, गोल्ड मेडल की तलाश में INDZoom

मनु भाकर और सुरुचि सिंह

हांगझोऊ: भारतीय निशानेबाजों को एशियाई खेलों पर ध्यान केंद्रित करने से पहले बुधवार से चीन के हांगझोऊ में शुरू होने वाले आईएसएसएफ विश्व कप में विश्व के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के खिलाफ खुद को परखने का अंतिम अवसर मिलेगा.

इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि यह टूर्नामेंट भारत को चीन के खिलाफ अपनी प्रगति का आकलन करने का मौका भी देगा. एशियाई खेल 19 सितंबर से चार अक्टूबर तक जापान में होंगे. इस तरह से उसने अब दो महीने से भी कम का समय बचा है और ऐसे में इस विश्व कप का महत्व और बढ़ जाता है.

चीन का हाल में निशानेबाजी विश्व कप में शानदार प्रदर्शन रहा है. उसने स्पेन के ग्रेनाडा में सत्र के पहले आईएसएसएफ विश्व कप में आठ स्वर्ण पदकों के साथ पदक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया. भारत ने उस प्रतियोगिता में केवल एक स्वर्ण पदक जीता था जिससे इन दोनों देशों के बीच अंतर का पता चलता है.

भारत ने हालांकि म्यूनिख में दूसरे आईएसएसएफ विश्व कप में बेहतर प्रदर्शन किया था. युवा निशानेबाज सुरुचि इंदर सिंह ने अपने अच्छे प्रदर्शन का सिलसिला जारी रखा है और भारत को उनसे काफी उम्मीद है. एशियाई खेलों की पदक विजेता ईशा सिंह ने महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में भी स्वर्ण पदक जीता था.

चीन ने हालांकि तब भी अपना दबदबा कायम रखते हुए फिर से पदक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया था. भारत की महिला खिलाड़ियों ने जहां अच्छा प्रदर्शन किया वहीं पुरुष निशानेबाज वर्तमान सत्र में विश्व कप में अभी तक व्यक्तिगत स्वर्ण पदक नहीं जीत पाए हैं. वह अब इस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक का सूखा खत्म करने की कोशिश करेंगे.

पूर्व विश्व चैंपियन रुद्रांक्ष पाटिल 10 मीटर एयर राइफल में केवल रैंकिंग पॉइंट्स (आरपीओ) के लिए प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं. विश्व चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन में भारत की चुनौती का नेतृत्व करेंगे, जबकि अनीश भानवाला से 25 मीटर रैपिड-फायर पिस्टल स्पर्धा में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है.

भारत की महिला टीम विशेष रूप से मजबूत नजर आ रही है. सुरुचि अपनी निरंतरता को बरकरार रखते हुए एशियाई खेलों से पहले अपना छठा आईएसएसएफ विश्व कप स्वर्ण पदक जीतने का लक्ष्य रखेंगी.

म्यूनिख विश्व कप में जीत हासिल करने वाली ईशा सिंह 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में भी अपनी लय को बरकरार रखने की कोशिश करेंगी.

इस प्रतियोगिता में दो बार की ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर 10 मीटर एयर पिस्टल और 25 मीटर पिस्टल दोनों स्पर्धाओं में प्रतिस्पर्धा करेंगी. वह एशियाई खेलों में भी इन्हीं दो स्पर्धाओं में हिस्सा लेगी.

About the Author

authorimg

Anshul TalmaleDeputy News Editor

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. यहां स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल डायरेक्शन एंड स्ट्रेटजी मेकिंग का रोल संभाल रहे अ…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi



Source link

Previous Post

Aaj Ka Mesh Rashifal : मेष राशि वालों का आज संतान की उपलब्धि से खुश रहेगा मन, साथी को समय कम दे पाएंगे

admin

admin

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • ISSF World Cup 2026: एशियाई खेलों से पहले चीन की चुनौती, स्वर्ण पदक की तलाश में भारत, ISSF वर्ल्ड कप में चीन से होगी असली टक्कर
  • Aaj Ka Mesh Rashifal : मेष राशि वालों का आज संतान की उपलब्धि से खुश रहेगा मन, साथी को समय कम दे पाएंगे
  • CJP प्रदर्शन में शामिल हुईं शबाना आजमी की बिगड़ी थी तबीयत, आंसू गैस की वजह से पड़ा अस्थमा का अटैक
  • सावन में राष्ट्र कल्याण का संकल्प: श्री पंचायती निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानन्द गिरि महाराज करेंगे रुद्राभिषेक।
  • China Open 2026: जापान में खिताबी जीत के बाद अब चीन में धमाल मचाने उतरेंगी पीवी सिंधु, सात्विक-चिराग चोट के चलते बाहर

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • देवरिया
    • बॉलीवुड
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    ISSF World Cup 2026: एशियाई खेलों से पहले चीन की चुनौती, स्वर्ण पदक की तलाश में भारत, ISSF वर्ल्ड कप में चीन से होगी असली टक्कर

    ISSF World Cup 2026: एशियाई खेलों से पहले चीन की चुनौती, स्वर्ण पदक की तलाश में भारत, ISSF वर्ल्ड कप में चीन से होगी असली टक्कर

    by admin
    July 22, 2026
    0

    Last Updated:July 21, 2026, 15:53 ISTISSF World Cup 2026: एशियाई खेलों से पहले भारतीय निशानेबाजों के पास खुद को साबित...

    Recent News

    ISSF World Cup 2026: एशियाई खेलों से पहले चीन की चुनौती, स्वर्ण पदक की तलाश में भारत, ISSF वर्ल्ड कप में चीन से होगी असली टक्कर

    ISSF World Cup 2026: एशियाई खेलों से पहले चीन की चुनौती, स्वर्ण पदक की तलाश में भारत, ISSF वर्ल्ड कप में चीन से होगी असली टक्कर

    July 22, 2026
    Aaj Ka Mesh Rashifal : मेष राशि वालों का आज संतान की उपलब्धि से खुश रहेगा मन, साथी को समय कम दे पाएंगे

    Aaj Ka Mesh Rashifal : मेष राशि वालों का आज संतान की उपलब्धि से खुश रहेगा मन, साथी को समय कम दे पाएंगे

    July 22, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News