• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Sunday, September 13, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

देश में जनतंत्र पर बढ़ते हमलों के खिलाफ कम्युनिस्ट कार्यकर्ताओं ने किया कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
July 13, 2026
in सोनभद्र
0 0
0

ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।

कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन के लिए कलेक्ट्रेट के पीछले दरवाजे पर नहीं बल्कि कलेक्ट्रेट परिसर स्थित गांधी उद्यान में धरना प्रदर्शन स्थल सुनिश्चित किया जाए; वामदल।

सोनभद्र। सोमवार को भाकपा, माकपा और भाकपा (माले) के संयुक्त तत्वावधान में अपने राष्ट्रव्यापी आह्वान के तहत देश में जनतंत्र पर बढ़ते हमलों के खिलाफ जिलाधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन कर महामहिम राष्ट्रपति महोदया को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से से भेजा। जहां कम्युनिस्ट पार्टी के नेताओं ने कहा कि देश में लोकतांत्रिक अधिकारों पर लगातार हमले हो रहे हैं। गैर-कानूनी बुलडोजर राज, फर्जी मुकदमों में आरोपी बनाने, राजनीतिक अधिकारों का प्रयोग न करने देने और जन आंदोलनों व प्रदर्शनों से पहले नेताओं को नजरबंद करने की घटनाएं हो रही हैं। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार द्वारा सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का उल्लंघन करते हुए अल्पसंख्यक, दलित- आदिवासी विरोधी बुलडोजर अभियान यथावत चल रहा है। भाजपा से असहमति रखने वाले, सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं व बुद्धिजीवियों का दमन करके फर्जी मुकदमे लगाकर जेल भेजा जा रहा है। अपने हक-अधिकार के लिए संघर्ष करने वाले मजदूरों को जेलों में कैद कर दिया गया है। किसी भी लोकतांत्रिक कार्यक्रम को संचालित करने की अनुमति नहीं है। धरना- प्रदर्शन करने की अनुमति की प्रक्रिया पूरी करने के बाद भी अनुमति नहीं प्रदान करने की घटनाएं भी बढ़ी हैं। लोकतांत्रिक प्रदर्शन के पूर्व नेताओं व कार्यकर्ताओं को अवैध हाउस अरेस्ट करना आम नियम बना दिया गया है। महिलाओं व दलितों के खिलाफ हिंसा की एक से बढ़कर एक घटनाएं हो रही हैं। अपराधियों को सत्ता का वरदहस्त प्राप्त है। गैर-कानूनी एनकाउंटर को खुली छूट है। जिससे जन-मानस में भय का माहौल है। वक्ताओं ने कहा कि डबल इंजन वाली सरकार में देश में ऐसा माहौल बनाया जा रहा है कि आपातकाल जैसी स्थिति हो इन्हीं सब सवालों को लेकर वामदलों द्वारा धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। और कहा कि आज इस आंदोलन के माध्यम से वामदलों की मांग है कि जन-आंदोलनों से ठीक पहले नेताओं- कार्यकर्ताओं को हाउस अरेस्ट करने, नजरबंद करने और गैरकानूनी हिरासत में रखने की कार्रवाइयों पर कड़ाई से रोक लगाने, धरना-प्रदर्शन व ज्ञापन की अनुमति सुनिश्चित करने, विपक्षी दलों के नेताओं व कार्यकर्ताओं के विरुद्ध ईडी, सीबीआई आदि संस्थाओं के दुरुपयोग पर रोक लगाने, मेरठ की दलित छात्रा ललिता गौतम के हत्याकांड में न्याय की मांग करने वाले परिजनों व प्रदर्शनकारियों से बर्बर, मनुवादी, हिंसक व गैर-संवैधानिक व्यवहार करने वाले एसएसपी अविनाश पांडेय को तत्काल निलंबित कर कड़ी सजा देने, गैर-कानूनी और मनमाने बुलडोजर राज पर रोक लगाने, फर्जी एनकाउंटरों पर रोक लगाने, नोएडा सहित अन्य जगहों पर हुए मजदूर आंदोलनों में गिरफ्तार सभी मजदूरों, सामाजिक कार्यकर्ताओं व समर्थक बुद्धिजीवियों को रिहा करने और फर्जी मुकदमे हटाने तथा दलित, महिला, अल्पसंख्यक उत्पीड़न पर रोक लगाने और लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई करने की मांग है । इस दौरान धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कम्युनिस्ट नेताओं ने सोनभद्र जिला प्रशासन की भर्त्सना करते हुए कहा कि जनपद मे शासन ने कलेक्ट्रेट परिसर में परिसर के पीछले दरवाजे के पास एक धरनास्थल निर्धारित कर दिया है। वहां पूर्व सूचना होने पर भी कोई सक्षम अधिकारी ज्ञापन लेने अथवा प्रदर्शनकारियों से बात करने नहीं आता। धरनास्थल पर कोई शेड नहीं है। ऐसे में गर्मी और बारिश के मौसम में लगभग 4-5 महीने वहां प्रदर्शन करना व्यावहारिक रूप से संभव नहीं है। इसके अलावा वहां शौचालय और पीने के पानी की भी समुचित व्यवस्था नहीं है। उन्होंने धरना-प्रदर्शन के लिए धरनास्थल कलेक्ट्रेट परिसर स्थित गांधी उद्यान में सुनिश्चित कराने की आवाज उठाई। प्रदर्शन में भाकपा जिला सचिव कामरेड आर के शर्मा, माकपा जिला सचिव कामरेड नन्द लाल आर्य , भाकपा (माले) जिला सचिव कामरेड सुरेश कोल, बसावन गुप्ता, चन्दन प्रसाद, मोहम्मद कलीम, प्रेम नाथ, नागेन्द्र प्रसाद, महेंद्र सिंह, राजबली, हनुमान प्रसाद, नन्द लाल यादव, ईश्वर दयाल, श्याम नारायण सिंह, गीता देवी, परमेश्वरी देवी आदि नेताओं के साथ दर्जनों की संख्या कम्युनिस्ट कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Previous Post

सोनभद्र पुलिस ने साइबर गैंग लीडर की अपराध से अर्जित थार किया जब्त।

Next Post

संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत चला व्यापक स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान।

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post

संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत चला व्यापक स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • मैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना चाहता हूं, अभिजीत दीपके बोले- आज ही जाऊंगा गवर्नर हाउस, National Hindi News
  • बिना माता-पिता के अंतिम संस्कार? बालाघाट में बच्चों की मौतों पर अभिजीत दीपके का बड़ा आरोप, Madhya-pradesh Hindi News
  • 1986 में की थी महिला से छेड़छाड़, 4 दशक बाद पुलिस ने फरार आरोपी को दबोचा, बोला- मुझे तो याद भी नहीं, Khandwa Hindi News
  • दिल्ली-अशोकनगर के बीच चलाई जाएगी स्पेशल ट्रेन; क्या टाइमिंग, कहां-कहां स्टॉपेज?, Ncr Hindi News
  • MP पहुंचते ही माफी क्यों मांगने लगे कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दीपके? जानिए पूरा मामला, Madhya-pradesh Hindi News

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    मैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना चाहता हूं, अभिजीत दीपके बोले- आज ही जाऊंगा गवर्नर हाउस, National Hindi News

    मैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना चाहता हूं, अभिजीत दीपके बोले- आज ही जाऊंगा गवर्नर हाउस, National Hindi News

    by admin
    September 13, 2026
    0

    बालाघाट में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स अभिजीत दीपके को घेरकर सवाल पूछे थे। इसके बाद दीपके ने तंज कसते हुए कहा,...

    Recent News

    मैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना चाहता हूं, अभिजीत दीपके बोले- आज ही जाऊंगा गवर्नर हाउस, National Hindi News

    मैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना चाहता हूं, अभिजीत दीपके बोले- आज ही जाऊंगा गवर्नर हाउस, National Hindi News

    September 13, 2026
    बिना माता-पिता के अंतिम संस्कार? बालाघाट में बच्चों की मौतों पर अभिजीत दीपके का बड़ा आरोप, Madhya-pradesh Hindi News

    बिना माता-पिता के अंतिम संस्कार? बालाघाट में बच्चों की मौतों पर अभिजीत दीपके का बड़ा आरोप, Madhya-pradesh Hindi News

    September 12, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News