• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Friday, October 30, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

सोनभद्र पुलिस ने साइबर गैंग लीडर की अपराध से अर्जित थार किया जब्त।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
July 13, 2026
in सोनभद्र
0 0
0

ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।

सोनभद्र। पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित विशेष अभियान ऑपरेशन Cy-Vajra” के अंतर्गत उच्चाधिकारीगण द्वारा साइबर अपराधियों, म्यूल अकाउंट, संदिग्ध मोबाइल नंबर, एटीएम कैश आउट, चेक विदड्रॉल एवं अन्य साइबर अपराधों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल के पर्यवेक्षण में जनपद में साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान साइबर थाना पुलिस द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर गैंग लीडर आयुष पटेल की अपराध से अर्जित संपत्ति को जब्त किया गया। जांच में प्रकाश में आया कि गैंग लीडर आयुष पटेल एवं उसके सहयोगी सुभाष राय, रजत श्रीवास्तव तथा करण गुप्ता द्वारा होटल के कर्मचारियों एवं उनके रिश्तेदारों के नाम पर बैंक ऑफ महाराष्ट्र में म्यूल बैंक खाते खुलवाकर साइबर अपराध से अर्जित धनराशि को एटीएम एवं चेक के माध्यम से निकालकर संगठित आर्थिक अपराध कारित किया जा रहा था। उक्त प्रकरण में मुकदमा अपराध संख्या 17/2025 धारा 318(4), 336(3), 338, 340(2) भारतीय न्याय संहिता एवं धारा 66-D आईटी एक्ट के अंतर्गत थाना साइबर क्राइम, जनपद सोनभद्र पर अभियोग पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान अपराध के पर्याप्त साक्ष्य प्राप्त होने पर अभियुक्तगण के विरुद्ध आरोप-पत्र माननीय न्यायालय प्रेषित किया गया। साथ ही, गैंग बनाकर संगठित रूप से अपराध कारित किए जाने के कारण अभियुक्तगण के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 15/2026, धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम के अंतर्गत भी कार्रवाई की गई। विवेचना के दौरान अभियुक्त आयुष पटेल द्वारा साइबर अपराध से अर्जित चल एवं अचल संपत्तियों का चिन्हीकरण कर आख्या जिला मजिस्ट्रेट, सोनभद्र को प्रेषित की गई। जिला मजिस्ट्रेट, सोनभद्र द्वारा साइबर अपराध से अर्जित उक्त संपत्ति के जब्तीकरण का आदेश पारित किए जाने के उपरांत साइबर क्राइम पुलिस टीम ने वाराणसी जनपद के रामपुर सगरा स्थित स्थान से अभियुक्त की महिन्द्रा THAR (वाहन संख्या UP65FU2725) को विधिक प्रक्रिया के तहत जब्त कर थाना साइबर क्राइम, जनपद सोनभद्र पर दाखिल किया। पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित ऑपरेशन Cy-Vajra के अंतर्गत साइबर अपराधियों के विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई निरंतर जारी है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा निर्देशित किया गया है कि साइबर अपराध से अर्जित अन्य चल एवं अचल संपत्तियों का चिन्हीकरण कर उनके विरुद्ध भी नियमानुसार विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इसके लिए जनपद स्तर पर विभिन्न टीमों का गठन किया गया है तथा अभियान लगातार जारी है।

*ऑपरेशन में शामिल पुलिस टीम-*

1. निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार चौधरी, प्रभारी निरीक्षक साइबर थाना/साइबर सेल, सोनभद्र।

2. निरीक्षक माधव सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना पन्नूगंज, जनपद सोनभद्र।

3. हेड कांस्टेबल संजय वर्मा, साइबर क्राइम थाना, सोनभद्र।

4. हेड कांस्टेबल शिवनन्द सिंह, साइबर क्राइम थाना, सोनभद्र।

5. कांस्टेबल हृदेश यादव, साइबर क्राइम थाना, सोनभद्र।

सोनभद्र पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 अथवा [www.cybercrime.gov.in](http://www.cybercrime.gov.in) पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

Views: 1
Previous Post

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने सुनी आमजन की समस्याएं त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश।

Next Post

देश में जनतंत्र पर बढ़ते हमलों के खिलाफ कम्युनिस्ट कार्यकर्ताओं ने किया कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन।

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post

देश में जनतंत्र पर बढ़ते हमलों के खिलाफ कम्युनिस्ट कार्यकर्ताओं ने किया कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • सरदार बल्लभ भाई पटेल जयंती पर 31 अक्तूबर को काव्य संध्या का आयोजन — प्रद्युम्न त्रिपाठी एडवोकेट।
  • आईटीआई नकटू, बीजपूर (सोनभद्र), में केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) फायर विंग एनटीपीसी रिहंद द्वारा अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।
  • 30 गोल्‍ड सह‍ित 114 मेडल… एशियाई पैरा खेलों में भारतीय ख‍िलाड़‍ियों का ऐत‍िहास‍िक प्रदर्शन, रचा इतिहास
  • यूपी में कल छुट्टी का ऐलान, स्कूल-कॉलेज से सरकारी दफ्तर तक सब रहेंगे बंद
  • Opinion: 2012 में सिर्फ 1 मेडल, 2026 में 128 पदक, पैरा गेम्स में भारत का बढ़ता ग्राफ, ये एथलीट भी नाम-ईनाम के हकदार

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश

    सरदार बल्लभ भाई पटेल जयंती पर 31 अक्तूबर को काव्य संध्या का आयोजन — प्रद्युम्न त्रिपाठी एडवोकेट।

    by Shantosh Mishra
    October 30, 2026
    0

    ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र। सोनभद्र। शहीद स्थल प्रबंधन ट्रस्ट करारी सोनभद्र व साहित्य प्रकोष्ठ सोनभद्र बार एसोसिएशन सोनभद्र की ओर से...

    Recent News

    सरदार बल्लभ भाई पटेल जयंती पर 31 अक्तूबर को काव्य संध्या का आयोजन — प्रद्युम्न त्रिपाठी एडवोकेट।

    October 30, 2026

    आईटीआई नकटू, बीजपूर (सोनभद्र), में केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) फायर विंग एनटीपीसी रिहंद द्वारा अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

    October 28, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News