• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Monday, August 10, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

जाना था जम्मू-कश्मीर, पहुंच गए हिमाचल के ‘कश्मीर’ गांव, विदेशी टूरिस्ट के साथ हो गया खेला, वीडियो वायरल

admin by admin
July 12, 2026
in उत्तर प्रदेश
0 0
0
जाना था जम्मू-कश्मीर, पहुंच गए हिमाचल के ‘कश्मीर’ गांव, विदेशी टूरिस्ट के साथ हो गया खेला, वीडियो वायरल


Last Updated:July 11, 2026, 23:18 IST

Social Media Viral: गूगल मैप के धोखा देने की खबरें तो चलती हीं रहती हैं, मगर इस बार गूगल ने ऐसा धोखा दिया कि एक टूरिस्ट कश्मीर की जगह कश्मीर गांव पहुंच जाता है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है. दरअसल, एक शख्स को जम्मू-कश्मीर घूमने जाना था, लेकिन वह हिमाचल प्रदेश के कश्मीर गांव में पहुंच गया.

जाना था J&K, पहुंच गए हिमाचल के 'कश्मीर' गांव, विदेशी के साथ हो गया खेलाZoom

एक गलती से कहां से कहां पहुंच गए.

हमीरपुर: आजकल सफर के दौरान लोग रास्तों के लिए पूरी तरह से गूगल मैप्स (Google Maps) पर निर्भर हो गए हैं. कई बार यह तकनीक आपको अनजान रास्तों पर भटका भी देती है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आप गूगल मैप के भरोसे बर्फ से ढकी कश्मीर की वादियों में जाने के लिए निकलें और मैप आपको किसी और ही ‘कश्मीर’ में पहुंचा दे? जी हां, सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही दिलचस्प और गुदगुदाने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे.

सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि ऑस्ट्रेलिया से भारत घूमने आया एक पर्यटक जम्मू-कश्मीर जाने की बजाय गलती से हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले की ग्राम पंचायत कश्मीर के गांव कश्मीर पहुंच गया. इस अनोखी घटना की स्थानीय स्तर पर भी खूब चर्चा हो रही है.

अधूरे लोकेशन से पहुंच गए गलत जगह

वायरल वीडियो और स्थानीय लोगों के अनुसार, ऑस्ट्रेलियाई पर्यटक भारत भ्रमण के दौरान जम्मू-कश्मीर की वादियों का दीदार करने के लिए निकला था. बताया जा रहा है कि उसने दिल्ली से एक ऑटो किराये पर लिया. ऑटो चालक ने गूगल मैप पर गंतव्य के रूप में केवल ‘कश्मीर’ दर्ज कर दिया. अधूरी लोकेशन दर्ज होने के कारण मैप ने जम्मू-कश्मीर के बजाय हमीरपुर जिले के गांव कश्मीर का रास्ता दिखा दिया और दोनों वहीं पहुंच गए.

ये तो कश्मीर नहीं है…

गांव पहुंचने के बाद पर्यटक को उस समय हैरानी हुई, जब उसने स्थानीय लोगों से जम्मू-कश्मीर के बारे में पूछताछ की. इस पर एक स्थानीय युवक ने उसे बताया कि वह जम्मू-कश्मीर नहीं, बल्कि हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के गांव कश्मीर में है. यह सुनकर पर्यटक और ऑटो चालक दोनों आश्चर्यचकित रह गए.

बताया जा रहा है कि इसके बाद पर्यटक ने गांव में कुछ समय बिताया, स्थानीय लोगों से बातचीत की और वहां के शांत वातावरण का आनंद लिया. ग्रामीणों ने भी विदेशी मेहमान का आत्मीयता से स्वागत किया. इस दौरान किसी ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

कश्मीर तो पहुंच गए, लेकिन दूसरा वाला

वीडियो सामने आने के बाद लोग इस घटना को गूगल मैप पर अधूरी लोकेशन दर्ज करने का परिणाम बता रहे हैं. कई सोशल मीडिया यूजर्स मजाकिया अंदाज में प्रतिक्रिया देते हुए लिख रहे हैं कि कश्मीर तो पहुंच गए, लेकिन दूसरा वाला.

स्थानीय लोगों के अनुसार सही जानकारी मिलने के बाद ऑस्ट्रेलियाई पर्यटक वहां से जम्मू-कश्मीर के लिए रवाना हो गया. हालांकि, इस वायरल वीडियो और उससे जुड़े दावे की स्वतंत्र रूप से आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है.

About the Author

authorimg

Deep Raj DeepakSub-Editor

Deep Raj Deepak working with News18 Hindi (hindi.news18.com/) Central Desk since 2022. He has strong command over national and international political news, current affairs and science and research-based news. …और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

Hamirpur,Uttar Pradesh



Source link

Previous Post

ओटीटी पर बैन के बाद खुलेआम दिखाई जा रही ‘सतलज’, भड़के वकील ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा- ‘फैलाई जा रही नफरत’

Next Post

लिंडा नोस्कोवा बनीं विंबलडन चैंपियन… फाइनल में करोलिना मुचोवा को दी शिकस्त, 21 की उम्र में रच दिया इतिहास

admin

admin

Next Post
लिंडा नोस्कोवा बनीं विंबलडन चैंपियन… फाइनल में करोलिना मुचोवा को दी शिकस्त, 21 की उम्र में रच दिया इतिहास

लिंडा नोस्कोवा बनीं विंबलडन चैंपियन... फाइनल में करोलिना मुचोवा को दी शिकस्त, 21 की उम्र में रच दिया इतिहास

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • MP Flood: बारिश का रौद्र रूप, कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात; भोपाल में स्कूलों की छुट्टी, Madhya-pradesh Hindi News
  • सिंगरौली के माझी गांव में ट्रैक्टर जब्ती को लेकर वन विभाग और ग्रामीणों में विवाद, हवाई फायरिंग का वीडियो वायरल, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • HC के चीफ जस्टिस के फोटो संग श्मशान में तंत्र-मंत्र और जमानत वाला जुगाड़; छत्तीसगढ़ में हैरान करने वाली घटना, Chhattisgarh Hindi News
  • ‘हमने जंतर-मंतर पर जो’… रांची में ‘विधानसभा मार्च’ के लिए CJP नेता ने बताया क्या तैयारी, Ranchi Hindi News
  • झारखंड के 16 जिलों में होगी झमाझम बारिश, तेज हवाओं के होगा वज्रपात; IMD का ऑरेंज अलर्ट, Jharkhand Hindi News

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    MP Flood: बारिश का रौद्र रूप, कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात; भोपाल में स्कूलों की छुट्टी, Madhya-pradesh Hindi News

    MP Flood: बारिश का रौद्र रूप, कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात; भोपाल में स्कूलों की छुट्टी, Madhya-pradesh Hindi News

    by admin
    August 10, 2026
    0

    Madhya Pradesh Flood: मध्यप्रदेश में बारिश का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। 21 जिलों में भारी बारिश का...

    Recent News

    MP Flood: बारिश का रौद्र रूप, कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात; भोपाल में स्कूलों की छुट्टी, Madhya-pradesh Hindi News

    MP Flood: बारिश का रौद्र रूप, कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात; भोपाल में स्कूलों की छुट्टी, Madhya-pradesh Hindi News

    August 10, 2026
    सिंगरौली के माझी गांव में ट्रैक्टर जब्ती को लेकर वन विभाग और ग्रामीणों में विवाद, हवाई फायरिंग का वीडियो वायरल, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    सिंगरौली के माझी गांव में ट्रैक्टर जब्ती को लेकर वन विभाग और ग्रामीणों में विवाद, हवाई फायरिंग का वीडियो वायरल, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    August 10, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News