• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Tuesday, August 25, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

फिल्म स्टार का बेटा, डेब्यू करते ही बना सुपरस्टार, घमंड में चकनाचूर हुआ करियर, एक्टिंग छोड़ करने लगा बिजनेस

admin by admin
July 11, 2026
in बॉलीवुड
0 0
0
फिल्म स्टार का बेटा, डेब्यू करते ही बना सुपरस्टार, घमंड में चकनाचूर हुआ करियर, एक्टिंग छोड़ करने लगा बिजनेस


Last Updated:July 10, 2026, 23:30 IST

दिग्गज एक्टर राजेंद्र कुमार के बेटे कुमार गौरव ने साल 1981 में फिल्म ‘लव स्टोरी’ से बतौर रोमांटिक हीरो धमाकेदार डेब्यू किया था. पहली ही फिल्म से वे रातोंरात स्टार बन गए, लेकिन बाद में शुरुआती सफलता के घमंड में खुद को बर्बाद कर लिया. उन्होंने मंदाकिनी जैसी नई हीरोइनों के साथ काम करने से मना कर दिया. वे ‘तेरी कसम’ और ‘नाम’ जैसी फिल्मों के बाद लगातार फ्लॉप देने लगे. उन्होंने फिर साइड रोल किए और फिर बिजनेस में चले गए.

ख़बरें फटाफट

फिल्म स्टार का बेटा, डेब्यू करते ही बना सुपरस्टार, घमंड में चकनाचूर हुआ करियरZoom

राजेंद्र कुमार के बेटे कुमार गौरव ने साल 1981 में डेब्यू किया था.

नई दिल्ली: बॉलीवुड में कई सितारे अपनी पहली ही फिल्म से छा गए. शुरू में लगा कि वे सभी लंबी रेस के घोड़े साबित होंगे. मगर हर किसी की किस्मत एक जैसी नहीं थी. ऐसी ही एक कहानी है गुजरे जमाने के दिग्गज एक्टर राजेंद्र कुमार के बेटे कुमार गौरव की. 11 जुलाई 1967 को लखनऊ में जन्मे कुमार गौरव का फिल्मी दुनिया में आना पहले से ही तय था. साल 1981 में उन्होंने डायरेक्टर राहुल रवैल की फिल्म ‘लव स्टोरी’ से बॉलीवुड में कदम रखा. यह फिल्म रिलीज होते ही सुपरहिट हो गई. कुमार गौरव रातोंरात रोमांटिक पोस्टर बॉय बन गए. उस दौर में उनका हेयरस्टाइल, ड्रेसिंग सेंस और मासूम मुस्कान देखकर लड़कियां उनकी दीवानी थीं. हर बड़ा निर्माता-निर्देशक उन्हें अपनी फिल्म में साइन करने के लिए लाइन लगाकर खड़ा रहता था.

मगर फिल्मी दुनिया में सिर्फ एक हिट फिल्म से काम नहीं चलता. असली चुनौती उस सफलता को बरकरार रखने की होती है. ‘लव स्टोरी’ के बाद कुमार गौरव ने ‘तेरी कसम’, ‘स्टार’, ‘लवर्स’ और ‘नाम’ जैसी कई फिल्मों में काम किया. इनमें से कुछ फिल्में तो चलीं, लेकिन कुमार गौरव को वो पहले वाला जादुई स्टारडम दोबारा कभी नसीब नहीं हुआ. कहते हैं कि पहली फिल्म हिट होने के बाद उनके अंदर थोड़ा ईगो आ गया था. उन्होंने उस दौर की नई और उभरती हुई हीरोइनों के साथ काम करने से साफ मना कर दिया. उन्होंने मंदाकिनी के साथ भी फिल्म रिजेक्ट कर दी. बाद में वही मंदाकिनी ‘राम तेरी गंगा मैली’ से रातोंरात बड़ी स्टार बन गईं और कुमार गौरव का ग्राफ नीचे गिरने लगा.

कुमार गौरव ने संजय दत्त की सगी बहन से शादी की थी.

फिल्म ‘कांटे’ के बाद सिनेमा से बढ़ाई दूरी
कुमार गौरव की एक के बाद एक कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरीं और उनका करियर ढलान पर आ गया. हालत यह हो गई कि कभी लीड रोल करने वाले कुमार गौरव को साइड रोल्स तक स्वीकार करने पड़े. साल 2002 में आई मल्टीस्टारर फिल्म ‘कांटे’ में वे एक अहम किरदार में दिखे, लेकिन इसके बाद उन्होंने बड़े पर्दे से लगभग दूरी बना ली. साल 2009 में वे ‘माय डैडी स्ट्रॉन्गेस्ट’ नाम के एक छोटे से प्रोजेक्ट में नजर आए थे, जो बॉक्स ऑफिस पर कब आई और कब गई, किसी को पता भी नहीं चला. उन्होंने फिर हमेशा के लिए एक्टिंग को अलविदा कह दिया और बिजनेस की दुनिया में अपनी नई पारी शुरू कर ली.

नम्रता दत्त से की शादी
अगर उनकी पर्सनल लाइफ पर नजर डालें, तो कुमार गौरव का रिश्ता बॉलीवुड के सबसे बड़े खानदानों में से एक से है. उन्होंने साल 1984 में नम्रता दत्त से शादी की, जो कि गुजरे जमाने के स्टार सुनील दत्त की बेटी और संजय दत्त की सगी बहन हैं. संजय दत्त और कुमार गौरव का रिश्ता बेहद खास रहा है. दोनों ने ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘नाम’ में साथ काम भी किया था. आज कुमार गौरव फिल्मी दुनिया से कोसों दूर अपनी पत्नी और दो बेटियों के साथ शांत जिंदगी जी रहे हैं.

About the Author

authorimg

Abhishek NagarSenior Sub Editor

अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और पॉल…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

Delhi,Delhi,Delhi





Source link

Previous Post

पिता ने बच्चों के लिए छोड़ दी नौकरी, बेटी ने 12 गोल्ड जीतकर चुकाया सपना… अब एशियन गेम्स में करेगी कमाल

Next Post

Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वालों के लिए आज खुशियों भरा दिन, प्रमोशन से लेकर लव लाइफ तक मिलेंगे शुभ संकेत

admin

admin

Next Post
Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वालों के लिए आज खुशियों भरा दिन, प्रमोशन से लेकर लव लाइफ तक मिलेंगे शुभ संकेत

Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वालों के लिए आज खुशियों भरा दिन, प्रमोशन से लेकर लव लाइफ तक मिलेंगे शुभ संकेत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • उज्जैन में दुकान के उद्घाटन पर रोबोट का रितिक जैसा डांस, गले में भगवा पटका पहन दिखाए बेहतरीन मूव्स, Viral-news Hindi News
  • सागर में बकरियां चराने को लेकर खूनी संघर्ष, लाठी-कुल्हाड़ी चली, बाप-बेटे की मौत, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • उज्जैन फोरलेन पर ट्रक में घुसी कार, मां-बेटी की मौत; 3 की हालत गंभीर, Madhya-pradesh Hindi News
  • राजगढ़ में 15 गांवों के चंदे से बन रहा खाटू श्याम मंदिर ढहाया, ग्रामीणों ने जताया आक्रोश, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • उमरिया में 2.5 किमी सड़क के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे बच्चे, बारिश में कीचड़ से परेशान छात्र, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    उज्जैन में दुकान के उद्घाटन पर रोबोट का रितिक जैसा डांस, गले में भगवा पटका पहन दिखाए बेहतरीन मूव्स, Viral-news Hindi News

    उज्जैन में दुकान के उद्घाटन पर रोबोट का रितिक जैसा डांस, गले में भगवा पटका पहन दिखाए बेहतरीन मूव्स, Viral-news Hindi News

    by admin
    August 25, 2026
    0

    अपनी दुकान के उद्घाटन पर रोबोट को बुलाने का शॉप मालिक का आइडिया सुपरहिट साबित हुआ और अब इस रोबोट...

    Recent News

    उज्जैन में दुकान के उद्घाटन पर रोबोट का रितिक जैसा डांस, गले में भगवा पटका पहन दिखाए बेहतरीन मूव्स, Viral-news Hindi News

    उज्जैन में दुकान के उद्घाटन पर रोबोट का रितिक जैसा डांस, गले में भगवा पटका पहन दिखाए बेहतरीन मूव्स, Viral-news Hindi News

    August 25, 2026
    सागर में बकरियां चराने को लेकर खूनी संघर्ष, लाठी-कुल्हाड़ी चली, बाप-बेटे की मौत, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    सागर में बकरियां चराने को लेकर खूनी संघर्ष, लाठी-कुल्हाड़ी चली, बाप-बेटे की मौत, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    August 25, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News