• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Friday, July 10, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

पिता ने बच्चों के लिए छोड़ दी नौकरी, बेटी ने 12 गोल्ड जीतकर चुकाया सपना… अब एशियन गेम्स में करेगी कमाल

admin by admin
July 10, 2026
in खेल
0 0
0
पिता ने बच्चों के लिए छोड़ दी नौकरी, बेटी ने 12 गोल्ड जीतकर चुकाया सपना… अब एशियन गेम्स में करेगी कमाल


कोटा. राजस्थान के कोटा की रहने वाली दिव्यांशी आज देश का एक चमकता हुआ नाम बन चुकी हैं. लगातार 12 नेशनल गोल्ड मेडल जीतने वाली और इंटरनेशनल स्तर पर ब्रॉन्ज व सिल्वर मेडल अपने नाम करने वाली दिव्यांशी का चयन अब एशियन गेम्स के लिए हो चुका है. लेकिन सफलता के इस मुकाम तक पहुंचने की उनकी कहानी जितनी प्रेरणादायक है, उतनी ही संघर्ष और त्याग से भरी हुई है.

दिव्यांशी के इस सफर की शुरुआत साल 2017 में हुई थी. उनकी मां पुलिस विभाग में कार्यरत हैं. अक्सर 15 अगस्त और 26 जनवरी जैसे राष्ट्रीय पर्वों पर उनकी वीआईपी ड्यूटी स्टेडियम में लगती थी. ऐसे में वह दिव्यांशी को भी अपने साथ ले जाती थीं. वहां वुशु कोच अशोक सर के मार्गदर्शन में कई बच्चे अभ्यास कर रहे थे. बच्चों को मार्शल आर्ट्स करते देख उनकी मां के मन में उत्सुकता जगी और उन्होंने कोच से पूछा कि क्या उनके बच्चे भी यह खेल सीख सकते हैं. सकारात्मक जवाब मिलने के बाद दिव्यांशी और उनके भाई ने भी इसकी शुरुआत कर दी. यहीं से उनके वुशु करियर की नींव पड़ी.

पिता ने करियर के लिए छोड़ दी नौकरी
इस पूरे सफर में दिव्यांशी के माता-पिता उनके सबसे बड़े सहारा बने. उनकी मां पुलिस विभाग में हैं, जबकि उनके पिता पूर्व सैनिक हैं. सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद उनका दूसरी नौकरी में चयन भी हो गया था, लेकिन उन्होंने वह नौकरी सिर्फ इसलिए नहीं की ताकि अपने बच्चों के खेल और करियर पर पूरा ध्यान दे सकें. उनका मानना है कि यदि उनके बच्चे जीवन में सफल हो जाते हैं, तो वही उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि होगी.

10 दिन में 14 किलो वजन घटाया
दिव्यांशी के खेल जीवन की सबसे कठिन परीक्षा तब आई, जब वे एशियन गेम्स के ट्रायल्स की तैयारी कर रही थीं. प्रतियोगिता की कैटेगरी के अनुसार उन्हें अपना वजन नियंत्रित करना था. उन्होंने महज 10 दिनों में कड़ी मेहनत के दम पर अपना वजन 74 किलोग्राम से घटाकर 60 किलोग्राम कर लिया. अचानक वजन कम होने से शरीर में आई कमजोरी के कारण वह पहला ट्रायल हार गईं. इसके बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी. दूसरे ट्रायल में दूसरा स्थान हासिल किया और आखिरकार फाइनल ट्रायल में पहला स्थान प्राप्त कर एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की कर ली.

लड़कियों को दिया आत्मरक्षा का संदेश
सीकर जिले के अपने पैतृक गांव के समाज से भी दिव्यांशी को हमेशा भरपूर प्यार और प्रोत्साहन मिला. लोगों ने कभी उनका मनोबल नहीं तोड़ा. मजाक और अपनत्व के साथ अक्सर यही कहते थे कि बच्ची को मार-धाड़ वाले खेल में डाल दिया है, अब ऐसे ही मुक्के-घूंसे चलाकर सबको हराकर आना. आज दिव्यांशी देश की सभी लड़कियों को संदेश देती हैं कि वर्तमान समय में हर लड़की को अपनी सुरक्षा के लिए आत्मरक्षा का कोई न कोई खेल जरूर सीखना चाहिए, ताकि जरूरत पड़ने पर वह खुद की रक्षा कर सके. फिलहाल उनका पूरा ध्यान आगामी एशियन गेम्स पर है. इसके लिए वे अगले दो महीने तक कड़ा अभ्यास करेंगी और भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतकर अपने माता-पिता और कोच का नाम रोशन करना चाहती हैं.

दिव्यांशी की उपलब्धियां

साल 2018 में फगवाड़ा, पंजाब में आयोजित नेशनल प्रतियोगिता में पहला गोल्ड मेडल जीता.

साल 2019 में कोलकाता में आयोजित नेशनल टूर्नामेंट में लगातार दूसरा गोल्ड मेडल अपने नाम किया.

साल 2020 में रांची, झारखंड में आयोजित नेशनल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर गोल्ड की हैट्रिक पूरी की.

साल 2021 में केरल में आयोजित जूनियर नेशनल प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल हासिल किया.

साल 2022 में तमिलनाडु में आयोजित नेशनल टूर्नामेंट में फिर गोल्ड मेडल जीता. इसी वर्ष पहली बार वर्ल्ड चैंपियनशिप में भी हिस्सा लिया.

साल 2024 में केरल और तमिलनाडु में आयोजित नेशनल प्रतियोगिताओं में एक बार फिर गोल्ड मेडल जीता. इसी वर्ष वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत के लिए ब्रॉन्ज मेडल भी हासिल किया.

स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) के तहत मणिपुर और रांची में आयोजित दोनों नेशनल प्रतियोगिताओं में गोल्ड मेडल जीते. वहीं मणिपुर के इम्फाल में आयोजित बॉक्सिंग नेशनल में सिल्वर मेडल अपने नाम किया.

साल 2025 की सीनियर कैटेगरी में सीनियर नेशनल और फेडरेशन कप सीनियर नेशनल, दोनों प्रतियोगिताओं में गोल्ड मेडल जीते.

शंघाई सहयोग संगठन (SCO) द्वारा हर चार साल में आयोजित होने वाले टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल हासिल किया.

वर्तमान में दिव्यांशी का चयन भारतीय टीम में एशियन गेम्स के लिए हो चुका है.



Source link

Previous Post

Vrishabh Rashifal: गुस्से से बिगड़ेगा काम, बना रहेगा तनाव…वृषभ राशि वाले आज कर लें ये खास उपाय

admin

admin

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • पिता ने बच्चों के लिए छोड़ दी नौकरी, बेटी ने 12 गोल्ड जीतकर चुकाया सपना… अब एशियन गेम्स में करेगी कमाल
  • Vrishabh Rashifal: गुस्से से बिगड़ेगा काम, बना रहेगा तनाव…वृषभ राशि वाले आज कर लें ये खास उपाय
  • ‘लॉक अप 2’ के सेट पर फूटा गौरव खन्ना का गुस्सा, आकांक्षा के तलाक पर बयान से दुखी- ‘आज भी मेरी पत्नी हो’
  • ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत, पहचान में जुटी पुलिस।
  • मंडल रेल प्रबंधक ने सोनारडीह, नॉर्थ उरीमारी एफ एम सी परियोजना एवं शिवपुर साइडिंग का किया निरीक्षण। 

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • देवरिया
    • बॉलीवुड
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    पिता ने बच्चों के लिए छोड़ दी नौकरी, बेटी ने 12 गोल्ड जीतकर चुकाया सपना… अब एशियन गेम्स में करेगी कमाल

    पिता ने बच्चों के लिए छोड़ दी नौकरी, बेटी ने 12 गोल्ड जीतकर चुकाया सपना… अब एशियन गेम्स में करेगी कमाल

    by admin
    July 10, 2026
    0

    कोटा. राजस्थान के कोटा की रहने वाली दिव्यांशी आज देश का एक चमकता हुआ नाम बन चुकी हैं. लगातार 12...

    Recent News

    पिता ने बच्चों के लिए छोड़ दी नौकरी, बेटी ने 12 गोल्ड जीतकर चुकाया सपना… अब एशियन गेम्स में करेगी कमाल

    पिता ने बच्चों के लिए छोड़ दी नौकरी, बेटी ने 12 गोल्ड जीतकर चुकाया सपना… अब एशियन गेम्स में करेगी कमाल

    July 10, 2026
    Vrishabh Rashifal: गुस्से से बिगड़ेगा काम, बना रहेगा तनाव…वृषभ राशि वाले आज कर लें ये खास उपाय

    Vrishabh Rashifal: गुस्से से बिगड़ेगा काम, बना रहेगा तनाव…वृषभ राशि वाले आज कर लें ये खास उपाय

    July 10, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News