• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Sunday, September 13, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

‘रिलीज से पहले फैसला करो’, ‘सतलुज’ पर छिड़े विवाद के बीच कंवलजीत सिंह का बड़ा बयान, उठाए कई सवाल

admin by admin
July 8, 2026
in बॉलीवुड
0 0
0
‘रिलीज से पहले फैसला करो’, ‘सतलुज’ पर छिड़े विवाद के बीच कंवलजीत सिंह का बड़ा बयान, उठाए कई सवाल


Last Updated:July 07, 2026, 23:27 IST

दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सतलुज’ को लेकर पिछले कुछ समय से विवाद जारी है. इस बीच फिल्म में अहम भूमिका निभाने वाले वरिष्ठ अभिनेता कंवलजीत सिंह ने अपनी चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने कहा कि जब कोई फिल्म पूरी बन जाती है, उस पर करोड़ों रुपये और कई लोगों की मेहनत लग चुकी होती है, तब उसे रोकना पूरी टीम के साथ अन्याय है.

ख़बरें फटाफट

'रिलीज से पहले फैसला करो', 'सतलुज' पर आया कंवलजीत सिंह का बड़ा बयानZoom

दिलजीत की फिल्म को लेकर किए सवाल

नई दिल्ली. दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सतलुज’ को लेकर विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. अब इस विवाद के बीच ही जाने माने एक्टर कंवलजीत सिंह का बड़ा बयान सामने आया है. उनका कहना है कि रिलीज के बाद फिल्म को रोकना टीम के साथ अन्याय है.

आईएएनएस से बातचीत में कंवलजीत सिंह ने बताया कि ‘सतलुज’ उनके करियर की सबसे चुनौतीपूर्ण फिल्मों में से एक है. उन्होंने कहा कि पहली बार उन्हें इतने बेरहम इंसान का किरदार निभाने का मौका मिला. यही वजह थी कि यह रोल उन्हें बेहद दिलचस्प लगा. उन्होंने कहा कि यह कहानी इतिहास से जुड़ी है, लेकिन इस पर पहले कभी ज्यादा बात नहीं हुई थी.

किरदार के लिए की थी पूरी तैयारी

कंवलजीत सिंह ने बताया कि उनका किरदार पंजाब के एक वरिष्ठ अधिकारी से प्रेरित था. भूमिका की तैयारी के लिए उन्होंने उस अधिकारी के बारे में इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी पढ़ी, उनके भाषण देखे और उनके व्यक्तित्व को समझने की कोशिश की. हालांकि निर्देशक ने साफ कहा था कि किसी की नकल नहीं करनी है, बल्कि अपने अभिनय से किरदार को जीवंत बनाना है. उन्होंने कहा कि मेकअप की वजह से कई लोगों को लगा कि वह बिल्कुल उसी अधिकारी जैसे दिख रहे हैं.

रिलीज रुकने के पीछे सिर्फ विवाद नहीं होते

फिल्म की रिलीज में आई दिक्कतों पर कंवलजीत सिंह ने कहा कि हर बार विवाद ही वजह नहीं होता. कई बार आर्थिक, तकनीकी और दूसरे व्यावहारिक कारण भी सामने आते हैं. उन्होंने कहा कि जब कोई फिल्म सालों की मेहनत के बाद भी रिलीज नहीं हो पाती, तो पूरी टीम को दुख होता है. इसकी तुलना उन्होंने उस लेखक से की, जिसकी किताब सालों की मेहनत के बाद भी प्रकाशित नहीं हो पाती.

‘सतलुज’ एक दिन जरूर रिलीज होगी

कंवलजीत सिंह ने भरोसा जताया कि ‘सतलुज’ एक दिन जरूर रिलीज होगी. उन्होंने कहा कि इस फिल्म से जुड़े हर व्यक्ति ने पूरी मेहनत और ईमानदारी से काम किया है. चाहे वह स्पॉट बॉय हो, तकनीशियन हो, अभिनेता हो या निर्देशक. सभी चाहते हैं कि दर्शक उनकी मेहनत को बड़े पर्दे पर देखें.फिल्म से जुड़े विवाद पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि यह मामला करीब ढाई से तीन साल तक अलग-अलग स्तर पर चलता रहा. इसके बावजूद फिल्म के निर्माता और निर्देशक अपने फैसले पर डटे रहे. उन्होंने किसी बाहरी दबाव के आगे झुकने के बजाय अपनी बात रखी. कंवलजीत ने बताया कि एक समय फिल्म में बड़े पैमाने पर कट लगाने की बात भी हुई थी और बाद में इसे कनाडा के एक फिल्म फेस्टिवल से भी वापस ले लिया गया था.

बता दें कि कंवलजीत सिंह का कहना है कि अगर किसी फिल्म के विषय को लेकर किसी तरह की आपत्ति या आशंका है, तो उसका समाधान फिल्म बनने से पहले ही कर लेना चाहिए. जरूरी मंजूरियां और चर्चा पहले होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि फिल्म पूरी बनने, पैसा खर्च होने और पूरी टीम की मेहनत लगने के बाद उस पर रोक लगाना या बड़े बदलाव की मांग करना सही नहीं है.

About the Author

authorimg

Munish KumarSenior sub editor

न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi





Source link

Previous Post

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत जुलाई माह का निःशुल्क राशन वितरण शुरू, 20 जुलाई तक मिलेगा खाद्यान्न।

Next Post

Vrishabh Rashifal: आज बनेंगे बिगड़े काम, बरसेगा धन, चंद्रमा के राशि परिवर्तन से वृषभ राशि वालों की लगेगी लॉटरी

admin

admin

Next Post
Vrishabh Rashifal: आज बनेंगे बिगड़े काम, बरसेगा धन, चंद्रमा के राशि परिवर्तन से वृषभ राशि वालों की लगेगी लॉटरी

Vrishabh Rashifal: आज बनेंगे बिगड़े काम, बरसेगा धन, चंद्रमा के राशि परिवर्तन से वृषभ राशि वालों की लगेगी लॉटरी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • MP के 14 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; जानें अपने शहर का हाल, Madhya-pradesh Hindi News
  • उफनती नदी के बीच खाट और ट्यूब के सहारे जान हथेली पर रख अस्पताल पहुंची महिला, सोता रहा प्रशासन, Madhya-pradesh Hindi News
  • भोपाल में स्वाइन फ्लू से पहली मौत, बीते 12 दिन में मिले कितने मरीज?, Madhya-pradesh Hindi News
  • भोपाल से दिल्ली आ रहा विमान जयपुर मोड़ा गया, अचानक आई तकनीकि खराबी से मचा हड़कंप, Rajasthan Hindi News
  • MP को डकैती मुक्त घोषित करने के बाद भी 1000 लोगों पर केस, HC का सरकार को नोटिस, Madhya-pradesh Hindi News

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    MP के 14 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; जानें अपने शहर का हाल, Madhya-pradesh Hindi News

    MP के 14 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; जानें अपने शहर का हाल, Madhya-pradesh Hindi News

    by admin
    September 13, 2026
    0

    मध्य प्रदेश के 14 जिलों में मौसम विभाग ने भारी बारिश, आंधी और वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया...

    Recent News

    MP के 14 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; जानें अपने शहर का हाल, Madhya-pradesh Hindi News

    MP के 14 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; जानें अपने शहर का हाल, Madhya-pradesh Hindi News

    September 13, 2026
    उफनती नदी के बीच खाट और ट्यूब के सहारे जान हथेली पर रख अस्पताल पहुंची महिला, सोता रहा प्रशासन, Madhya-pradesh Hindi News

    उफनती नदी के बीच खाट और ट्यूब के सहारे जान हथेली पर रख अस्पताल पहुंची महिला, सोता रहा प्रशासन, Madhya-pradesh Hindi News

    September 13, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News