ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।
पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग ने पात्र अभ्यर्थियों से समय रहते ऑनलाइन आवेदन करने की अपील की।
सोनभद्र। पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के न्यूनतम इंटरमीडिएट उत्तीर्ण शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए वर्ष 2026-27 में निःशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना संचालित की जा रही है। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने बताया कि ऐसे अभ्यर्थी, जिनके माता-पिता/अभिभावकों की सभी स्रोतों से वार्षिक आय ₹1.00 लाख से अधिक नहीं है, वे 16 जून 2026 से 10 जुलाई 2026 तक विभागीय वेबसाइट obccomputertraining.upsdc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन आवेदन करने के उपरांत उसकी प्रति डाउनलोड कर सभी आवश्यक अभिलेखों के साथ निर्धारित तिथि तक जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कार्यालय, विकास भवन, लोढ़ी, सोनभद्र में हार्डकॉपी जमा करना अनिवार्य है। योजना से संबंधित अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, कक्ष संख्या-37, विकास भवन, लोढ़ी, सोनभद्र अथवा मोबाइल नंबर 9369963358 पर संपर्क कर सकते हैं। जिला प्रशासन ने पात्र अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि की प्रतीक्षा किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर योजना का लाभ प्राप्त करें।