• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Wednesday, July 8, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

FIFA-डोनाल्ड ट्रंप विवाद के बीच चर्चा में 1978 वर्ल्ड कप, तानाशाह ने दी खिलाड़ियों को धमकी!, पलटा था मैच

admin by admin
July 8, 2026
in खेल
0 0
0
FIFA-डोनाल्ड ट्रंप विवाद के बीच चर्चा में 1978 वर्ल्ड कप, तानाशाह ने दी खिलाड़ियों को धमकी!, पलटा था मैच


Last Updated:July 07, 2026, 23:41 IST

अर्जेंटीना को फाइनल में पहुंचने के लिए पेरू को कम से कम 4 गोल करने थे और बड़े अंतर से हराना था. इस मैच को लेकर कई तरह के गंभीर आरोप लगे. मैच से पहले खुद तानाशाह जनरल विडेला पेरू के ड्रेसिंग रूम में पहुंच गए थे. नतीजा यह हुआ कि अर्जेंटीना ने पेरू को 6-0 से हरा दिया और फाइनल में नीदरलैंड्स को हराकर वर्ल्ड कप जीत लिया.

ट्रंप विवाद के बीच चर्चा में क्यों अर्जेंटीना-पेरू का 1978 वर्ल्ड कप का मैच Zoom

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर इन दिनों फीफा को धमकाने के आरोप लगे हैं. अमेरिकी स्टार स्ट्राइकर फोलारिन बालोगुन को वर्ल्ड कप के एक मैच के दौरान रेड कार्ड मिला था. लेकिन बाद में इस कार्ड को वापस ले लिया गया. फुटबॉल में जिस खिलाड़ी को रेड कार्ड मिलता है उसपर एक मैच का बैन लगा दिया जाता है. लेकिन इस कार्ड को वापस लेने की वजह ट्रंप को फीफा को धमकी बताई जा रही है. इस मुद्दे पर चर्चा जारी है लेकिन एक वर्ल्ड कप ऐसा भी था जिसमें तानाशाह ने टीम को ड्रेसिंग रूम में आकर धमकी दे दी थी.

अर्जेंटीन-पेरू के मैच पर हुआ था विवाद

तारीख थी 21 जून 1978. वर्ल्ड कप की मेजबानी कर रहा अर्जेंटीना खुद बाहर होने की कगार पर खड़ा था. इटली, फ्रांस और हंगरी जैसी मजबूत टीमों को हरा चुका था. लेकिन दूसरे ग्रुप स्टेज में अपने सबसे बड़े दुश्मन ब्राजील से पिछड़ रहा था. उस जमाने में आज की तरह नॉकआउट मैच नहीं होते थे और न ही जीत के 3 पॉइंट मिलते थे. नियम सीधा था जो टीम अपने ग्रुप में टॉप करेगी, वही सीधे फाइनल में नीदरलैंड्स से भिड़ेगी.

मैच शुरू होने से पहले ब्राजील 5 पॉइंट्स और +5 गोल डिफरेंस के साथ पहले नंबर पर था. वहीं अर्जेंटीना 3 पॉइंट्स और +2 गोल डिफरेंस के साथ दूसरे नंबर पर था. फाइनल का टिकट पाने के लिए अर्जेंटीना को हर हाल में अपना आखिरी मैच जीतना था, वो भी कम से कम 4 गोल के अंतर से.

आम तौर पर गड़बड़ी से बचने के लिए आखिरी दौर के मैच एक ही समय पर होते हैं. लेकिन फीफा ने एक अजीब फैसला लिया. उन्हें डर था कि अगर मैच एक साथ हुए, तो लोग स्टेडियम आने के बजाय घर पर टीवी देखेंगे. इसलिए अर्जेंटीना का मैच ब्राजील के मैच के बाद रखा गया. इससे अर्जेंटीना को साफ पता चल गया कि उन्हें आगे बढ़ने के लिए क्या करना है.

मैदान पर चमत्कार या फिक्सिंग का खेल?

मैच में वही हुआ जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी. अर्जेंटीना ने पेरू को 6-0 से हराकर ब्राजील को गोल डिफरेंस में पीछे छोड़ दिया. फाइनल का टिकट कटा लिया. इसके बाद उन्होंने फाइनल में नीदरलैंड्स को 3-1 से हराकर अपना पहला वर्ल्ड कप भी जीत लिया.

लेकिन इस जीत का जश्न हमेशा के लिए विवादों के घेरे में आ गया. दावों के मुताबिक मैच शुरू होने से ठीक पहले अर्जेंटीना के तानाशाह जॉर्ज राफेल विडेला पेरू के ड्रेसिंग रूम में घुस गए. उनके साथ अमेरिकी विदेश मंत्री हेनरी किसिंजर भी थे. वहां उन्होंने पेरू के तानाशाह का एक मैसेज पढ़कर सुनाया. इसमें दोनों देशों की दोस्ती की दुहाई दी गई थी. खिलाड़ियों के लिए यह एक छिपी हुई धमकी थी कि वे मैच हार जाएं.

अनाज के बोरे और करोड़ों के लोन बना गवाह

मैच खत्म होने के ठीक 10 दिन बाद अर्जेंटीना सरकार ने पेरू को एक ऐसा लोन दिया. वो भी नॉन-रिफंडेबल क्रेडिट के साथ यानी इसे कभी चुकाना ही नहीं था. यही नहीं, मैच से ठीक पहले अर्जेंटीना ने पेरू को मुफ्त में 35 हजार टन अनाज भेजा था, जैसा अक्सर किसी बड़ी आपदा के समय ही किया जाता है.

हालांकि, अर्जेंटीना की सरकार और उसके खिलाड़ी हमेशा इन आरोपों को खारिज करते रहे. उनका तो यह भी कहना था कि ब्राजील ने पेरू के खिलाड़ियों को अर्जेंटीना को हराने के लिए रिश्वत देने की कोशिश की थी. पेरू के कुछ खिलाड़ियों ने कहा कि वे थकान और आपसी मतभेदों की वजह से हारे.

बड़े खिलाड़ियों के दावे

लेकिन दूसरी तरफ जुआन कार्लोस ओब्लिटास, जोस वेलास्केज और जर्मन लेगुआ जैसे स्टार खिलाड़ियों ने सालों बाद खुलकर माना कि उन्हें अर्जेंटीना सरकार की तरफ से रिश्वत और धमकियां मिली थीं. वेलास्केज़ ने तो अपने कप्तान हेक्टर चुम्पिटाज़ समेत उन खिलाड़ियों के नाम भी उजागर कर दिए जिन्होंने पैसे लिए थे. हालांकि उन खिलाड़ियों ने इस बात से साफ इनकार किया.

About the Author

authorimg

सज्जन कुमार दड़बीSenior Sub Editor

मैं इस समय News18 App टीम का हिस्सा हूं. News18 App पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 4 साल से अधिक का अनुभव है और फिलहाल अभी सीनियर सब एडिटर के पद पर हूं. इससे पहले इनशॉर्ट्स औ…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में



Source link

Previous Post

Vrishabh Rashifal: आज बनेंगे बिगड़े काम, बरसेगा धन, चंद्रमा के राशि परिवर्तन से वृषभ राशि वालों की लगेगी लॉटरी

admin

admin

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • FIFA-डोनाल्ड ट्रंप विवाद के बीच चर्चा में 1978 वर्ल्ड कप, तानाशाह ने दी खिलाड़ियों को धमकी!, पलटा था मैच
  • Vrishabh Rashifal: आज बनेंगे बिगड़े काम, बरसेगा धन, चंद्रमा के राशि परिवर्तन से वृषभ राशि वालों की लगेगी लॉटरी
  • ‘रिलीज से पहले फैसला करो’, ‘सतलुज’ पर छिड़े विवाद के बीच कंवलजीत सिंह का बड़ा बयान, उठाए कई सवाल
  • राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत जुलाई माह का निःशुल्क राशन वितरण शुरू, 20 जुलाई तक मिलेगा खाद्यान्न।
  • अन्य पिछड़ा वर्ग के बेरोजगार युवाओं के लिए निःशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना में आवेदन की अंतिम तिथि 10 जुलाई।

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • देवरिया
    • बॉलीवुड
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    FIFA-डोनाल्ड ट्रंप विवाद के बीच चर्चा में 1978 वर्ल्ड कप, तानाशाह ने दी खिलाड़ियों को धमकी!, पलटा था मैच

    FIFA-डोनाल्ड ट्रंप विवाद के बीच चर्चा में 1978 वर्ल्ड कप, तानाशाह ने दी खिलाड़ियों को धमकी!, पलटा था मैच

    by admin
    July 8, 2026
    0

    Last Updated:July 07, 2026, 23:41 ISTअर्जेंटीना को फाइनल में पहुंचने के लिए पेरू को कम से कम 4 गोल करने...

    Recent News

    FIFA-डोनाल्ड ट्रंप विवाद के बीच चर्चा में 1978 वर्ल्ड कप, तानाशाह ने दी खिलाड़ियों को धमकी!, पलटा था मैच

    FIFA-डोनाल्ड ट्रंप विवाद के बीच चर्चा में 1978 वर्ल्ड कप, तानाशाह ने दी खिलाड़ियों को धमकी!, पलटा था मैच

    July 8, 2026
    Vrishabh Rashifal: आज बनेंगे बिगड़े काम, बरसेगा धन, चंद्रमा के राशि परिवर्तन से वृषभ राशि वालों की लगेगी लॉटरी

    Vrishabh Rashifal: आज बनेंगे बिगड़े काम, बरसेगा धन, चंद्रमा के राशि परिवर्तन से वृषभ राशि वालों की लगेगी लॉटरी

    July 8, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News