• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Tuesday, October 27, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

भारत में ब्रिज होगा प्रोफेशनल, ‘ताश के शतरंज’ को मिला नया मंच, हो गया ‘ऐतिहासिक समझौता’

admin by admin
June 23, 2026
in खेल
0 0
0
भारत में ब्रिज होगा प्रोफेशनल, ‘ताश के शतरंज’ को मिला नया मंच, हो गया ‘ऐतिहासिक समझौता’

[ad_1]

गोवा: 5वीं बोनस एशिया कप ब्रिज चैंपियनशिप के उद्घाटन दिवस पर ब्रिज खेल को एक बड़ा पेशेवर बढ़ावा मिला, जब जेकेसी स्पोर्ट्स और ब्रिज फेडरेशन ऑफ इंडिया (BFI) ने देशभर में ब्रिज खेल के विकास और पेशेवरकरण के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए. यह साझेदारी भारत में कॉन्ट्रैक्ट ब्रिज की सर्वोच्च संचालन संस्था BFI और जेके समूह की खेल इकाई जेकेसी स्पोर्ट्स को एक साथ लाती है, ताकि खेल में भागीदारी को बढ़ाया जा सके और इसके आसपास एक मजबूत पारिस्थितिकी तंत्र विकसित किया जा सके.

यह घोषणा खेल के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है और 21 से 27 जून तक गोवा में आयोजित 5वीं बोनस एशिया कप ब्रिज चैंपियनशिप के उद्घाटन दिवस पर की गई. प्रतियोगिता के स्तर और प्रतिष्ठा का अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि इसमें 16 देशों की 46 टीमों के 290 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, जिससे यह एशिया की प्रमुख महाद्वीपीय ब्रिज प्रतियोगिताओं में से एक बन गई है. मेजबान भारत इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में अपने खिताब की रक्षा करने के इरादे से उतरेगा.

एमओयू के तहत, जेकेसी स्पोर्ट्स जमीनी स्तर पर विकास, एक संरचित मेंटर-मेंटी कार्यक्रम और टेक्निकल डायरेक्टर अकादमी (TD Academy) पर काम करेगा. यह साझेदारी स्कूलों, कॉलेजों और नए शहरों में ब्रिज के विस्तार का समर्थन करेगी, साथ ही खेल के प्रति जागरूकता बढ़ाने और अधिक लोगों की भागीदारी को प्रोत्साहित करने का कार्य करेगी. इस पहल का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को इस खेल से जोड़ना, प्रतिभाओं की शुरुआती पहचान करना और नए एवं उभरते खिलाड़ियों के लिए आगे बढ़ने के स्पष्ट अवसर तैयार करना है. माधव सिंघानिया, सीईओ एवं जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर, जेके सीमेंट तथा सह-संस्थापक, जेकेसी स्पोर्ट्स ने कहा:

भारत में ब्रिज का एक लंबा और गंभीर अनुयायी वर्ग रहा है, लेकिन इसे कभी वह पेशेवर संरचना नहीं मिली जिसकी यह खेल हकदार है. ब्रिज फेडरेशन ऑफ इंडिया के साथ हमारी साझेदारी का उद्देश्य उसी संरचना का निर्माण करना है. हम युवा खिलाड़ियों में निवेश करना चाहते हैं, उन्हें मेंटरशिप और टीडी अकादमी के माध्यम से समर्थन देना चाहते हैं, खेल को स्कूलों, कॉलेजों और उभरते केंद्रों तक पहुंचाना चाहते हैं और तकनीक को प्रशिक्षण एवं संचालन का अभिन्न हिस्सा बनाना चाहते हैं. mybridge360.com जैसी पहलों के माध्यम से हम ब्रिज को अगली पीढ़ी के खिलाड़ियों के लिए अधिक सुलभ, आकर्षक और पेशेवर रूप से संचालित बनाना चाहते हैं.

क्या होता है ब्रिज (Bridge)?
ब्रिज दुनिया के सबसे लोकप्रिय कार्ड गेम्स में से एक है. इसे अक्सर ‘ताश का शतरंज’ भी कहा जाता है. इस खेल में किस्मत के साथ-साथ प्लानिंग, याददाश्त और पार्टनरशिप का भी बड़ा रोल होता है. ब्रिज ओलंपिक में भी खेला जाता है. इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी (IOC) ने वर्ल्ड ब्रिज फेडरेशन (WBF) को अंतरराष्ट्रीय महासंघ के रूप में मान्यता दी है.

कैसे खेला जाता है ब्रिज (Bridge)?
ब्रिज 52 पत्तों की एक सामान्य ताश की गड्डी से खेला जाता है, इसमें चार खिलाड़ी, दो-दो की टीम बनाकर खेलते हैं. गेम में बेसिलकली दो स्टेज होते हैं. पहले बिडिंग और फिर प्ले (Play). गेम में प्लानिंग और काउंटिंग का अहम रोल होता है. आपको टीमवर्क सिखाता है.

ब्रिज फेडरेशन ऑफ इंडिया के बारे में
1952 में स्थापित ब्रिज फेडरेशन ऑफ इंडिया भारत में कॉन्ट्रैक्ट ब्रिज खेल की सर्वोच्च संचालन संस्था है, इसे भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा मान्यता प्राप्त है तथा इसे भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) का सहयोग प्राप्त है. यह राष्ट्रीय चैंपियनशिप का आयोजन करती है और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए भारतीय टीमों का चयन करती है.

जेकेसी स्पोर्ट्स के बारे में
जेकेसी स्पोर्ट्स की स्थापना वर्ष 2025 में डॉ. राघवपत सिंघानिया और श्री माधव सिंघानिया द्वारा की गई थी. यह संस्था खेल अवसंरचना, तकनीक, खिलाड़ी विकास और फिटनेस के क्षेत्र में कार्य करती है, जिसका उद्देश्य जमीनी स्तर से लेकर एलीट प्रतियोगिताओं तक खिलाड़ियों के लिए संरचित अवसर तैयार करना है.

[ad_2]

Source link

Views: 2
Previous Post

तार से कूदे..हड्डियां टूटीं.. फिर भी क्यों नहीं बच पाए 15 लोग..अग्निकांड की शॉकिंग तस्वीरें

Next Post

डाला में झाड़ियों के बीच मिला नर कंकाल, क्षेत्र में फैली सनसनी।

admin

admin

Next Post

डाला में झाड़ियों के बीच मिला नर कंकाल, क्षेत्र में फैली सनसनी।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • 30 गोल्‍ड सह‍ित 114 मेडल… एशियाई पैरा खेलों में भारतीय ख‍िलाड़‍ियों का ऐत‍िहास‍िक प्रदर्शन, रचा इतिहास
  • यूपी में कल छुट्टी का ऐलान, स्कूल-कॉलेज से सरकारी दफ्तर तक सब रहेंगे बंद
  • Opinion: 2012 में सिर्फ 1 मेडल, 2026 में 128 पदक, पैरा गेम्स में भारत का बढ़ता ग्राफ, ये एथलीट भी नाम-ईनाम के हकदार
  • दूध मांगने की ये ऐसी सजा? मासूम को गर्म कढ़ाई में डाल दिया, बच्चा छटपटाता रहा और हंसता रहा दरिंदा
  • महेश बाबू के बेटे ने ‘द पैराडाइज’ का किया रिव्यू, नानी की फिल्म को दी 1 स्टार रेटिंग, बोले- बहुत घटिया है एडिटिंग

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    30 गोल्‍ड सह‍ित 114 मेडल… एशियाई पैरा खेलों में भारतीय ख‍िलाड़‍ियों का ऐत‍िहास‍िक प्रदर्शन, रचा इतिहास

    30 गोल्‍ड सह‍ित 114 मेडल… एशियाई पैरा खेलों में भारतीय ख‍िलाड़‍ियों का ऐत‍िहास‍िक प्रदर्शन, रचा इतिहास

    by admin
    October 25, 2026
    0

    नई द‍िल्‍ली. भारतीय पैरा खेलों के इतिहास में एक नया स्वर्णिम अध्याय जुड़ चुका है. देश के पैरा खिलाड़ियों ने...

    Recent News

    30 गोल्‍ड सह‍ित 114 मेडल… एशियाई पैरा खेलों में भारतीय ख‍िलाड़‍ियों का ऐत‍िहास‍िक प्रदर्शन, रचा इतिहास

    30 गोल्‍ड सह‍ित 114 मेडल… एशियाई पैरा खेलों में भारतीय ख‍िलाड़‍ियों का ऐत‍िहास‍िक प्रदर्शन, रचा इतिहास

    October 25, 2026
    यूपी में कल छुट्टी का ऐलान, स्कूल-कॉलेज से सरकारी दफ्तर तक सब रहेंगे बंद

    यूपी में कल छुट्टी का ऐलान, स्कूल-कॉलेज से सरकारी दफ्तर तक सब रहेंगे बंद

    October 25, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News