Doha diamond league Neeraj Chopra LIVE: नीरज चोपड़ा ने शुक्रवार की देर रात 2026 दोहा डायमंड लीग में चौथी पोजिशन हासिल करते हुए चोट से वापसी की. उन्होंने 85.69 मीटर का अपना बेस्ट थ्रो किया. सबसे बड़ा थ्रो श्रीलंका के उभरते हुए जैवलिन सुपरस्टार और मौजूदा वर्ल्ड लीडर रुमेश थरंगा पथिरागे ने किया, जिन्होंने चौथे राउंड में 88.68 मीटर का बेस्ट थ्रो करके दोहा लेग जीता.
सिल्वर मेडल मौजूदा वर्ल्ड चैंपियनशिप के सिल्वर मेडलिस्ट एंडरसन पीटर्स के नाम रहा, जिन्होंने 86.38 मीटर का बेस्ट थ्रो किया, उनके बाद मौजूदा वर्ल्ड ब्रॉन्ज मेडलिस्ट कर्टिस थॉम्पसन रहे, जिनका बेस्ट थ्रो 85.99 मीटर था. वैसे तो यह वेन्यू आम तौर पर 90 मीटर से ज्यादा के थ्रो के लिए जाना जाता है (नीरज का एकमात्र 90 मीटर से ज्यादा का थ्रो पिछले साल यहीं आया था) लेकिन यहां थ्रोअर्स को रिदम पाने में संघर्ष करना पड़ा. पहले राउंड में थॉम्पसन आगे रहे, जबकि दूसरे और तीसरे राउंड में एंडरसन पीटर्स ने बढ़त बनाई, लेकिन चौथे राउंड में पथिरागे ने बाजी मार ली.
हालांकि, नीरज का 85.69 मीटर का थ्रो एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के 83.5 मीटर के क्वालिफिकेशन स्टैंडर्ड को पूरा करने के लिए काफी था, जिसका मतलब है कि नीरज ने ग्लासगो 2026 के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है. तुर्किए में ‘रिहैबिलिटेशन’ के बाद 25 मई से स्विट्जरलैंड में ट्रेनिंग कर रहे चोपड़ा को नौ खिलाड़ियों वाले इस ग्रुप में देर से शामिल किया गया था.
LIVE: हार के बावजूद नीरज चोपड़ा के नाम एक खुशखबरी
नीरज चोपड़ा का 85.69 मीटर का थ्रो एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के 83.5 मीटर के क्वालिफिकेशन स्टैंडर्ड को पूरा करने के लिए काफी था, जिसका मतलब है कि नीरज ने ग्लासगो 2026 के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है.
Neeraj Chopra Diamond League LIVE: श्रीलंका के पथिरागे के नाम गोल्ड मेडल
चार जून को डायमंड लीग के रोम चरण में 92.62 मीटर के शानदार थ्रो फेंकने के बाद से ही 24 साल के श्रीलंकाई खिलाड़ी को इस इवेंट का फेवरेट बताया जा रहा था. हुआ भी कुछ ऐसा ही. रुमेश पथिरागे ने 88.68 मीटर के थ्रो के साथ गोल्ड पर कब्जा जमाया तो सिल्वर मेडल ग्रेनाडा के दो बार के वर्ल्ड चैंपियन एंडरसन पीटर्स ने जीता. उनके नाम 86.38 का थ्रो रहा. अमेरिका के विश्व चैंपियनशिप कांस्य पदक विजेता कर्टिस थॉम्पसन 85.99 मीटर के साथ तीसरे नंबर पर रहे.
Neeraj Chopra Final result: चौथे नंबर पर रहे नीरज चोपड़ा
दो बार के ओलंपिक मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा दोहा डायमंड लीग में चौथे नंबर पर रहे. इवेंट की शाम उन्होंने एक नहीं बल्कि दो-दो फाउल थ्रो किया. 85.69 मीटर के साथ उन्होंने सीजन का बेस्ट स्कोर जरूर निकाला, लेकिन ये उन्हें मेडल दिलाने के लिए काफी नहीं रहा. गोल्ड मेडल श्रीलंका के उभरते जैवलिन थ्रोअर पथिरागे के नाम रहा. 24 साल के जैवलिन थ्रोअर को वैसे भी आज रात फेवरेट माना जा रहा था.
Neeraj Chopra live: नीरज चोपड़ा का फाउल थ्रो
भारत के नीरज चोपड़ा का आज रात का दूसरा फाउल थ्रो रहा और अब उनके इवेंट जीतने की उम्मीदें कम होती जा रही हैं.
LIVE : नीरज ने चौथे प्रयास में 83.45 मीटर थ्रो किया
दोहा में चल रहा मुकाबला अब अपने चरम पर पहुंच चुका है. नीरज चोपड़ा ने अपने चौथे प्रयास में 83.45 मीटर का एक अच्छा थ्रो तो किया, लेकिन इसके बावजूद वह अंक तालिका में चौथे स्थान पर खिसक गए हैं. दूसरी ओर, श्रीलंका के रुमेश पथिरागे ने आज की सबसे सनसनीखेज परफॉर्मेंस दी. उन्होंने 88.68 मीटर का थ्रो फेंककर न सिर्फ सबका ध्यान खींचा, बल्कि लीडरबोर्ड में सीधे शीर्ष स्थान हासिल कर लिया. फिलहाल एंडरसन पीटर्स 86.38 मीटर के साथ दूसरे और कर्टिस थॉम्पसन 85.99 मीटर के साथ तीसरे स्थान पर बने हुए हैं.
LIVE : नीरज चोपड़ा का जबरदस्त कमबैक, टॉप 3 में लौटे
नीरज चोपड़ा लगातार अपना खेल बेहतर कर रहे हैं और 85.69 मीटर के थ्रो के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. एंडरसन पीटर्स के 86.38 मीटर के टॉप स्कोर और उनके बीच का अंतर अब बहुत कम रह गया है, जिससे आगे एक रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है.
LIVE : नीरज टॉप 3 से बाहर
दोहा में मुकाबला अब पूरी तरह से गरमा चुका है. श्रीलंका के रुमेश पथिरागे ने अपने दूसरे प्रयास में जबरदस्त सुधार करते हुए 84.63 मीटर का थ्रो किया, जिसने नीरज चोपड़ा को टॉप-3 से बाहर धकेल दिया. लेकिन असली रोमांच तो तब आया जब ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स मैदान पर उतरे. पीटर्स ने 86.38 मीटर के एक शानदार थ्रो के साथ सीधे पहला स्थान हासिल कर लिया, जो कि इस सीजन का उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी है.
LIVE : नीरज चोपड़ा ने सीडब्ल्यूजी के लिए किया क्वालीफाई
नीरज चोपड़ा ने आखिरकार राष्ट्रमंडल खेलोंके लिए क्वालिफाई कर लिया है. अपने पहले प्रयास में फाउल करने के बाद, उन्होंने अपनी दूसरी कोशिश में शानदार वापसी करते हुए 82.77 मीटर का थ्रो किया. इस बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत वह न केवल प्रतियोगिता में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं, बल्कि उन्होंने क्वालिफिकेशन के लिए जरूरी 82.61 मीटर की बाधा को भी आसानी से पार कर लिया हैण् अब पूरा दबाव उनके प्रतिद्वंदियों पर है.
LIVE : नीरज चोपड़ा की शानदार वापसी
नीरज चोपड़ा ने निराशाजनक शुरुआत के बाद शानदार वापसी करते हुए दूसरे प्रयास में 82.77 मीटर का थ्रो किया. हालांकि, शीर्ष पर मुकाबला और कड़ा हो गया है, क्योंकि एंडरसन पीटर्स ने 86.38 मीटर का जबरदस्त थ्रो कर कर्टिस थॉम्पसन के 85.99 मीटर के थ्रो को पीछे छोड़ दिया और बढ़त बना ली है.
LIVE : थॉम्पसन ने बनाई बढ़त
यूएसए के कर्टिस थॉम्पसन ने 85.99 मीटर के जबरदस्त थ्रो के साथ बढ़त बना ली है. यह उनके इस सीजन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी है. थॉम्पसन के इस थ्रेा ने प्रतियोगिता को रोमांचक बना दिया है.
LIVE : रुमेश पथिरागे ने 82.62 मीटर थ्रो किया
प्रतियोगिता की शुरुआत बेहद रोमांचक रही है. श्रीलंंका के रुमेश पथिरागे ने 82.62 मीटर के थ्रो के साथ एक सधी हुई शुरुआत की. वह ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स से मामूली अंतर से पीछे रहे, जिन्होंने 82.82 मीटर का शानदार स्कोर दर्ज किया. इस बेहतरीन प्रदर्शन के बाद अब पूरा दबाव नीरज चोपड़ा पर आ गया है, क्योंकि अपने पहले प्रयास में फाउल करने के बाद उन्हें मुकाबले में दमदार वापसी के लिए एक बड़े और ठोस थ्रो की सख्त जरूरत है.
LIVE : नीरज चोपड़ा की खराब शुरुआत
भारतीय स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा की पहली कोशिश फाउल रही, जिससे उन पर प्रतियोगिता की शुरुआत में ही दबाव बन गया है. केशॉर्न वॉलकॉट ने 81.47 मीटर के थ्रो के साथ आगाज किया.
LIVE : नीरज चोपड़ा डायमंड लीग को वर्ल्ड चैंपियनशिप से कम नहीं आंकते
नीरज चोपड़ा का मानना है कि मेंस जैवलिन थ्रो में अब राष्ट्रमंडल खेलों को ओलंपिक या विश्व चैंपियनशिप से कम नहीं आंका जा सकता. दोहा डायमंड लीग से पहले उन्होंने कहा कि ग्लासगो में हिस्सा लेने वाले अरशद नदीम और रुमेश पथिरागे जैसे कई शीर्ष एथलीट पहले ही 90 मीटर का आंकड़ा पार कर चुके हैं. ऐसे दिग्गज थ्रोअर्स की मौजूदगी के कारण प्रतियोगिता का स्तर बेहद ऊंचा होगा और यह मुकाबला किसी भी वैश्विक मंच की तरह ही कड़ा और चुनौतीपूर्ण होने वाला है.
LIVE : क्या पाकिस्तानी अरशद नदीम भी उतरेंगे मैदान पर?
पाकिस्तान के ओलंपिक चैंपियन अरशद नदीम ने अपना नाम वापस ले लिया है. नदीम के हटने के बाद अब सभी की निगाहें भारतीय स्टार नीरज चोपड़ा पर टिकी हैं. फैंस के लिए अच्छी बात यह है कि नीरज का यह बहुप्रतीक्षित जेवलिन थ्रो इवेंट इस आज रात भारतीय समयानुसार देर रात लगभग 11:15 बजे शुरू होगा.
LIVE : नीरज को कड़ी टक्कर देंगे पाथिरागे
इस प्रतियोगिता में नीरज चोपड़ा का मुकाबला श्रीलंका के 24 वर्षीय एथलीट पाथिरागे से होगा, जो इस समय अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में चल रहे हैं. पाथिरागे इस सीजन के मौजूदा लीडर हैं, जिन्होंने 4 जून को डायमंड लीग के रोम लेग में 92.62 मीटर के शानदार थ्रो के साथ यह मुकाम हासिल किया था. इस धमाकेदार प्रदर्शन के साथ ही वह प्रतिष्ठित 90 मीटर के आंकड़े को पार करने वाले चौथे एशियाई और दुनिया के कुल 28वें भाला फेंक खिलाड़ी (जैवलीन थ्रोअर) बन गए हैं, जिससे नीरज के साथ उनका यह मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है.
LIVE : नीरज दोहा में फेंक चुके हैं 90.23 मीटर दूर भाला
दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा के लिए दोहा हमेशा से ही एक बेहद भाग्यशाली और सफल मैदान रहा है. यह वही ऐतिहासिक मैदान है जहां उन्होंने पिछले साल मई में जैवलीन थ्रो में 90 मीटर का आंकड़ा पार किया था. उस रोमांचक प्रतियोगिता में उन्होंने 90.23 मीटर का अपना शानदार थ्रो दर्ज किया था, जिसके दम पर वह जर्मनी के जूलियन वेबर (91.06 मीटर) के बाद दूसरे स्थान पर रहे थे.
LIVE : 274 दिनों के बाद एक्शन में दिखेंगे नीरज चोपड़ा
भारत के ‘गोल्डन बॉय’ नीरज चोपड़ा लगभग 274 दिनों के लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर ट्रैक और फील्ड पर वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. साल 2025 में टोक्यो में आयोजित हुई विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के बाद वे पहली बार किसी प्रतियोगिता में उतर रहे हैं. अपने 2026 के नए सीजन की शुरुआत वे दोहा डायमंड लीग से करेंगे, जहां जैवलीन थ्रो के मुकाबले में उनका सामना दुनिया के कई दिग्गज और दिग्गज थ्रोअर्स से होगा.
LIVE: पांचवीं पोजिशन पर खिसक गए हैं नीरज चोपड़ा
भारतीय जैवलिन स्टार नीरज चोपड़ा 16 जून को जारी वर्ल्ड एथलेटिक्स रैंकिंग में पांचवें स्थान पर खिसक गए हैं. मई 2023 से 24 अगस्त 2025 तक वर्ल्ड नंबर 1 रहे 28 साल के नीरज का सामना पाकिस्तान के अरशद नदीम को छोड़कर सभी टॉप-रैंक वाले थ्रोअर्स से होगा. सबकी नजरें नीरज और शानदार फॉर्म में चल रहे थरंगा के बीच होने वाले कड़े मुकाबले पर होंगी.
Doha Diamond LIVE: टोक्यो चैंपियनशिप में आठवें नंबर पर थे नीरज
टोक्यो ओलंपिक चैंपियन और पेरिस ओलंपिक के रजत पदक विजेता चोपड़ा सितंबर 2025 में टोक्यो विश्व चैंपियनशिप में 84.03 मीटर के थ्रो के साथ निराशाजनक आठवें स्थान पर रहे. चैंपियनशिप के बाद उन्होंने बताया कि उनकी कमर के निचले हिस्से में चोट है, उन्हें इससे उबरने में समय लगा और इसी वजह से सीजन की शुरूआत में देरी हुई.
Neeraj Chopra LIVE: कहां देखें नीरज का मैच लाइव?
नीरज चोपड़ा का भाला फेंक इवेंट 19 जून को भारतीय समयानुसार रात 11:14 बजे शुरू होगा. फैंस इस मुकाबले को ‘वांडा डायमंड लीग’ के यूट्यूब चैनल पर लाइव देख सकते हैं.


