नई दिल्ली: मौनी रॉय का सोशल मीडिया पर एक डांस वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक बंगाली गीत पर शानदार डांस करती दिख रही हैं. एक्ट्रेस सफेद साड़ी में बेहद हसीन दिख रही हैं. एक्ट्रेस का वीडियो भले पुराना है, मगर नेटिजेंस का भरपूर ध्यान खींच रहा है. गौरतलब है कि मौनी इन दिनों अपनी निजी जिंदगी के चलते सुर्खियों में बनी हुई हैं. वे शादी के चार साल बाद सूरज नांबियार से अलग हुई हैं. दोनों ने बयान जारी करके अपने तलाक की पुष्टि भी की है. मगर लोग दिशा पाटनी संग मौनी के रिलेशनशिप में होने के कयास लगाकर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।




