• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Monday, October 26, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

नीरज चोपड़ा पर सस्पेंस के बीच गुड न्यूज, ये दो स्टार्स कॉमनवेल्थ गेम्स में दिखाएंगे दम, बेस्ट थ्रो के साथ किया क्वालिफाई

admin by admin
June 14, 2026
in खेल
0 0
0
नीरज चोपड़ा पर सस्पेंस के बीच गुड न्यूज, ये दो स्टार्स कॉमनवेल्थ गेम्स में दिखाएंगे दम, बेस्ट थ्रो के साथ किया क्वालिफाई

[ad_1]

Last Updated:June 14, 2026, 00:07 IST

rohit yadav and yashvir singh qualified for commonwealth games 2026: भारतीय स्टार नीरज चोपड़ा की पीठ की चोट के कारण ऐसा लग रहा था कि भारत जेवेलिन थ्रो में इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स से बाहर हो सकता है. हालांकि, टीम के चयन की आखिरी तारीख (14 जून) से ठीक पहले 13 जून को भारत के दो अन्य स्टार खिलाड़ियों ने क्वालिफिकेशन मार्क पार कर लिया. रोहित यादव और यशवीर सिंह ने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए क्वालिफाई कर लिया है.

नीरज चोपड़ा पर सस्पेंस के बीच गुड न्यूज, ये दो स्टार CWG में दिखाएंगे दमZoom

रोहित यादव और यशवीर सिंह ने कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए क्वालिफाई किया.

नई दिल्ली. ग्लासगो में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 से पहले भारतीय खेल जगत के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा की चोट को लेकर जहां सस्पेंस बरकरार है, वहीं भारत के दो अन्य युवा एथलीटों ने देश का मान बढ़ाया है. रोहित यादव और यशवीर सिंह ने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए क्वालिफाई कर लिया है. इन दोनों ने आखिरी मौके पर मिले इस सुनहरे अवसर को भुनाते हुए टिकट पक्का किया.

रोहित और यशवीर का धमाका
13 जून को रोहित यादव और यशवीर सिंह ने कमाल का प्रदर्शन किया. रोहित ने 83.76 मीटर और यशवीर ने 82.93 मीटर का अपना करियर बेस्ट थ्रो फेंककर एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (AFI) द्वारा तय किए गए 82.61 मीटर के क्वालिफिकेशन मार्क को आसानी से पार कर लिया. यह दोनों ही खिलाड़ियों के लिए इस सीजन में क्वालिफाई करने का आखिरी मौका था. दरअसल, एएफआई ने पहले मई में हुई फेडरेशन कप को कट-ऑफ इवेंट रखा था, लेकिन तेज हवाओं के कारण वहां कोई भी खिलाड़ी मार्क हासिल नहीं कर पाया था. इसके बाद लुधियाना में ‘इंडियन एथलेटिक्स सीरीज’ का एक अतिरिक्त चरण जोड़ा गया, जहां इन दोनों ने इतिहास रच दिया.

सचिन यादव की चोट से अधिकारियों को मिली राहत
रोहित और यशवीर का यह प्रदर्शन भारतीय एथलेटिक्स अधिकारियों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है. वर्ल्ड चैंपियनशिप के फाइनलिस्ट सचिन यादव को कोहनी की चोट के कारण इस इवेंट से बाहर होना पड़ा, जिसके चलते अब वे ग्लासगो की रेस से लगभग बाहर हो चुके हैं. पिछले साल टोक्यो वर्ल्ड चैंपियनशिप में चौथा स्थान हासिल करने वाले 26 वर्षीय सचिन इस सीजन में खराब फॉर्म और चोट से जूझ रहे हैं. रोम डायमंड लीग में वे 79.18 मीटर के साथ आठवें स्थान पर रहे थे, जो उनके पर्सनल बेस्ट (86.27 मीटर) से काफी कम था.

श्रीलंकाई खिलाड़ी से मिल रही कड़ी टक्कर
नीरज चोपड़ा के टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड जीतने के बाद से भारत में जैवलिन थ्रो का क्रेज तेजी से बढ़ा है और भारत इस खेल में एक महाशक्ति बनकर उभरा है. हालांकि, हाल के दिनों में भारतीय थ्रोअर्स को पड़ोसी देश श्रीलंका से कड़ी टक्कर मिल रही है. श्रीलंका के रुमेश पथिरागे ने रोम डायमंड लीग में 92.62 मीटर का अविश्वसनीय थ्रो फेंककर दुनिया को चौंका दिया है, जिससे भारतीय खेमे में भी चुनौतियां बढ़ गई हैं.

नीरज चोपड़ा को लेकर सस्पेंस
भारत के सबसे बड़े स्टार और दो बार के ओलंपिक पदक विजेता (गोल्ड और सिल्वर) नीरज चोपड़ा के कॉमनवेल्थ गेम्स में खेलने पर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है. पीठ की चोट से उबर रहे नीरज आगामी 19 जून को होने वाली दोहा डायमंड लीग से भी बाहर हो गए हैं. 28 वर्षीय नीरज चोपड़ा इस समय स्विट्जरलैंड के बिएन शहर में अपने फिजियो इशान मारवाहा और कोच जय चौधरी के साथ 47 दिनों के कड़े ऑफ-सीजन ट्रेनिंग कैंप में हैं. वे कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियन गेम्स से पहले पूरी तरह फिट होने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उनकी चोट को देखते हुए उनके खेलने पर अभी संशय बना हुआ है.

About the Author

authorimg

Shivam Upadhyay

शिवम उपाध्याय उभरते हुए खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट विशेषज्ञता का मुख्य क्षेत्र है, लेकिन इसके अलावा हॉकी और बैडमिं…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

[ad_2]

Source link

Views: 1
Previous Post

Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वाले आज इन चीजों में करें इनवेस्टमेंट, होगा पैसा ही पैसा! क्या कहता राशिफल

Next Post

बंगाली गाने में मौनी रॉय का गजब का डांस, सफेद साड़ी में लगाए ठुमके, वीडियो वायरल

admin

admin

Next Post
बंगाली गाने में मौनी रॉय का गजब का डांस, सफेद साड़ी में लगाए ठुमके, वीडियो वायरल

बंगाली गाने में मौनी रॉय का गजब का डांस, सफेद साड़ी में लगाए ठुमके, वीडियो वायरल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • 30 गोल्‍ड सह‍ित 114 मेडल… एशियाई पैरा खेलों में भारतीय ख‍िलाड़‍ियों का ऐत‍िहास‍िक प्रदर्शन, रचा इतिहास
  • यूपी में कल छुट्टी का ऐलान, स्कूल-कॉलेज से सरकारी दफ्तर तक सब रहेंगे बंद
  • Opinion: 2012 में सिर्फ 1 मेडल, 2026 में 128 पदक, पैरा गेम्स में भारत का बढ़ता ग्राफ, ये एथलीट भी नाम-ईनाम के हकदार
  • दूध मांगने की ये ऐसी सजा? मासूम को गर्म कढ़ाई में डाल दिया, बच्चा छटपटाता रहा और हंसता रहा दरिंदा
  • महेश बाबू के बेटे ने ‘द पैराडाइज’ का किया रिव्यू, नानी की फिल्म को दी 1 स्टार रेटिंग, बोले- बहुत घटिया है एडिटिंग

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    30 गोल्‍ड सह‍ित 114 मेडल… एशियाई पैरा खेलों में भारतीय ख‍िलाड़‍ियों का ऐत‍िहास‍िक प्रदर्शन, रचा इतिहास

    30 गोल्‍ड सह‍ित 114 मेडल… एशियाई पैरा खेलों में भारतीय ख‍िलाड़‍ियों का ऐत‍िहास‍िक प्रदर्शन, रचा इतिहास

    by admin
    October 25, 2026
    0

    नई द‍िल्‍ली. भारतीय पैरा खेलों के इतिहास में एक नया स्वर्णिम अध्याय जुड़ चुका है. देश के पैरा खिलाड़ियों ने...

    Recent News

    30 गोल्‍ड सह‍ित 114 मेडल… एशियाई पैरा खेलों में भारतीय ख‍िलाड़‍ियों का ऐत‍िहास‍िक प्रदर्शन, रचा इतिहास

    30 गोल्‍ड सह‍ित 114 मेडल… एशियाई पैरा खेलों में भारतीय ख‍िलाड़‍ियों का ऐत‍िहास‍िक प्रदर्शन, रचा इतिहास

    October 25, 2026
    यूपी में कल छुट्टी का ऐलान, स्कूल-कॉलेज से सरकारी दफ्तर तक सब रहेंगे बंद

    यूपी में कल छुट्टी का ऐलान, स्कूल-कॉलेज से सरकारी दफ्तर तक सब रहेंगे बंद

    October 25, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News