• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Thursday, October 22, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

Couple Commits Suicide in MP After Posting Status Update Goodbye Friends हम अपनी मर्जी से सुसाइड कर रहे, गुड बाय दोस्तों; MP में कपल ने स्टेटस लगा दी जान, सामने आई यह वजह, Madhya-pradesh Hindi News

admin by admin
May 4, 2026
in मध्यप्रदेश
0 0
0
Couple Commits Suicide in MP After Posting Status Update Goodbye Friends हम अपनी मर्जी से सुसाइड कर रहे, गुड बाय दोस्तों; MP में कपल ने स्टेटस लगा दी जान, सामने आई यह वजह, Madhya-pradesh Hindi News


सूचना मिलते ही देवगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए मुरैना जिला अस्पताल भेजा। पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा लग रहा है। दोनों एक ही गांव के निवासी थे और आपस में प्रेम संबंध में थे।

मध्य प्रदेश में मुरैना जिले के देवगढ़ थाना क्षेत्र के छत्तरपुरा गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां प्रेम संबंधों में बाधा बनाने वाली सामाजिक और पारिवारिक बंदिशों के चलते एक युवक-युवती ने सामूहिक रूप से आत्महत्या कर ली। दोनों ने गांव के बाहर एक आम के पेड़ पर एक ही साड़ी के दो सिरों से फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, छत्तरपुरा निवासी 21 वर्षीय योगेश शर्मा उर्फ धोनी और 19 वर्षीय अंजलि प्रजापति एक-दूसरे से प्यार करते थे। हालांकि, दोनों अलग-अलग जातियों से संबंध रखते थे, जिसके चलते उनके परिजन इस रिश्ते के खिलाफ थे।

जाति की वजह से घरवाले कर रहे थे विरोध

बताया जा रहा है कि युवक ब्राह्मण समाज से था, जबकि युवती कुम्हार समाज से संबंधित थी। इसी सामाजिक भेदभाव के कारण दोनों का रिश्ता स्वीकार नहीं किया गया, जिससे आहत होकर उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठा लिया।

सुसाइड से पहले सोशल मीडिया पर लगाया स्टेटस

घटना से पहले युवक योगेश ने अपने सोशल मीडिया स्टेटस पर एक वॉयस रिकॉर्डिंग भी साझा की थी। जिसमें उसने कहा कि वह और उसकी प्रेमिका अपनी मर्जी से आत्महत्या करने जा रहे हैं और इस फैसले के लिए किसी को जिम्मेदार न ठहराया जाए। साथ ही एक अन्य स्टेटस में उसने ‘गुडबाय दोस्तों’ लिखकर अपने परिचितों से अंतिम विदाई ली। सोमवार सुबह जब ग्रामीण खेती-किसानी के काम से गांव के बाहर निकले, तब उन्होंने पेड़ पर दोनों के शव लटके देखे। यह दृश्य देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और उन्होंने तुरंत ही पुलिस और युवक-युवती के परिजनों को इसकी सूचना दी गई।

एक ही साड़ी का उपयोग कर लगाई फांसी

सूचना मिलते ही देवगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए मुरैना जिला अस्पताल भेजा। देवगढ़ थाना प्रभारी एसआई जयपाल गुर्जर ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। दोनों एक ही गांव के निवासी थे और आपस में प्रेम संबंध में थे। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि दोनों ने एक ही साड़ी का उपयोग कर फांसी लगाई है। हालांकि फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

इस घटना ने एक बार फिर समाज में व्याप्त जातिगत भेदभाव और प्रेम संबंधों को लेकर परिवारों के विरोध पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। युवाओं के बीच बढ़ती ऐसी घटनाएं यह संकेत देती हैं कि संवाद और समझ की कमी कई बार दुखद परिणामों में बदल जाती है। फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है, ताकि सच्चाई सामने आ सके।



Source link

Previous Post

तीन राज्यों में बढ़त के बाद खंडवा BJP ऑफिस में अनोखा जश्न, झालमुड़ी बांटी, पटाखे फोड़े, कार्यकर्ता झूमे

Next Post

ग्वालियर में वर्दीधारी सिपाही नशे में सड़क पर बेसुध मिला, VIDEO वायरल, विभाग में मची हलचल

admin

admin

Next Post
ग्वालियर में वर्दीधारी सिपाही नशे में सड़क पर बेसुध मिला, VIDEO वायरल, विभाग में मची हलचल

ग्वालियर में वर्दीधारी सिपाही नशे में सड़क पर बेसुध मिला, VIDEO वायरल, विभाग में मची हलचल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • नम आंखों से मां दुर्गा को दी गई विदाई, जयकारों के बीच निकली विसर्जन यात्रा ।।
  • वाह सिमरन वाह…एशियाई पैरा गेम्स में भारतीय स्प्रिंटर का धमाका, 100 मीटर में रिकॉर्ड के साथ जीता दूसरा गोल्ड
  • कार्तिक पूर्णिमा से शुरू होगा बलिया का मशहूर ददरी मेला, कई साल बाद लौटेगी ‘धड़कन’
  • सिंटा विवाद पर पद्मिनी कोल्हापुरे और पूनम ढिल्लों ने तोड़ी चुप्पी, चोरी के आरोपों पर दिया जवाब
  • रिहंदेश्वर धाम महादेव मंदिर में मां दुर्गा को श्रद्धापूर्वक दी गई विदाई।

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश

    नम आंखों से मां दुर्गा को दी गई विदाई, जयकारों के बीच निकली विसर्जन यात्रा ।।

    by Shantosh Mishra
    October 21, 2026
    0

    संवाददाता। विशाल गुप्ता। बीजपुर (सोनभद्र) बीजपुर के शांति नगर में बुधवार को नौ दिवसीय दुर्गा पूजा महोत्सव का समापन मां...

    Recent News

    नम आंखों से मां दुर्गा को दी गई विदाई, जयकारों के बीच निकली विसर्जन यात्रा ।।

    October 21, 2026
    वाह सिमरन वाह…एशियाई पैरा गेम्स में भारतीय स्प्रिंटर का धमाका, 100 मीटर में रिकॉर्ड के साथ जीता दूसरा गोल्ड

    वाह सिमरन वाह…एशियाई पैरा गेम्स में भारतीय स्प्रिंटर का धमाका, 100 मीटर में रिकॉर्ड के साथ जीता दूसरा गोल्ड

    October 21, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News