May 04, 2026 05:49 pm ISTRahul Kumarलाइव हिन्दुस्तान
पांच राज्यों के चुनाव रुझानों में BJP की बढ़त के बाद खंडवा में पार्टी कार्यकर्ताओं ने अनोखे अंदाज में जश्न मनाया। BJP कार्यालय में झालमुड़ी बांटी गई, पटाखे फोड़े गए और ढोल-नगाड़ों पर कार्यकर्ता झूम उठे। नेताओं ने इसे जनता के भरोसे की जीत बताया।