• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Monday, September 21, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

करहिया में वर्षों से बंद पड़ा स्वास्थ्य केंद्र: ताला लटका, डॉक्टर-स्टाफ गायब; ग्रामीणों का फूटा गुस्सा।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
April 15, 2026
in सोनभद्र
0 0
0

विंध्य ज्योति संवाददाता राजन जायसवाल

कोन सोनभद्र। दुद्धी तहसील के कोन विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत करहिया में स्थित राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय व एएनएम सेंटर की लापरवाही का मामला एक बार फिर सामने आया है। यहां वर्षों से केंद्र पर ताला लटका है, जबकि नियुक्त चिकित्सक, एएनएम व अन्य कर्मचारी गायब हैं। इससे नाराज ग्रामीणों ने बुधवार को दूसरी बार प्रदर्शन कर स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
ग्रामीणों का आरोप है कि तैनात डॉक्टर व कर्मचारी बिना ड्यूटी किए वर्षों से वेतन उठा रहे हैं, जबकि जिम्मेदार अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं। केंद्र बंद होने से क्षेत्र के लोगों को इलाज के लिए दूर-दराज जाना पड़ रहा है, वहीं बच्चों व गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण भी प्रभावित हो रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार स्वास्थ्य केंद्र पूरी तरह बदहाल हो चुका है। परिसर में गंदगी और झाड़ियां उगी हुई हैं, जिससे स्पष्ट है कि लंबे समय से यहां कोई गतिविधि नहीं हुई है।
दूसरी बार सड़कों पर उतरे ग्रामीण
बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे समाजसेवी कुंदन यादव के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लापरवाह कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की गई।
ग्रामीण रामनिहोर ने बताया कि “कई वर्षों से अस्पताल बंद है, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।” प्रदर्शनकारियों ने यह भी आरोप लगाया कि खबर प्रकाशित होने के बाद अधिकारी केवल औपचारिक जांच करने पहुंचे और स्थानीय लोगों से हस्ताक्षर कराने में जुटे रहे।
कार्रवाई की मांग, डीएम को सौंपा ज्ञापन
ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपकर संबंधित चिकित्सक व कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और केंद्र को तत्काल चालू कराने की मांग की।
प्रदर्शन में कुंदन यादव, रामनिहोर, बाबूलाल, देवकुमार, बजरंगी, द्वारिका, ब्रह्मदेव सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

अधिकारियों ने क्या कहा

मुख्य चिकित्साधिकारी पी.के. राय ने बताया कि केंद्र पर फार्मासिस्ट व सीएचओ की तैनाती है और मामले की जांच के लिए सीएचसी अधीक्षक को निर्देश दिए गए हैं। वहीं जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी ने कहा कि निरीक्षण के दौरान संबंधित चिकित्सक व स्टाफ का मार्च माह का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है।

अब बड़ा सवाल

क्या इस बार लापरवाह डॉक्टरों और कर्मचारियों पर कार्रवाई होगी या मामला फिर कागजों में ही दबकर रह जाएगा?

Previous Post

अमेठी में 16 कोच पदों पर आवेदन शुरू I amethi news

Next Post

न्यायिक अधिकारियों का माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र देकर की गई भावभीनी विदाई।

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post

न्यायिक अधिकारियों का माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र देकर की गई भावभीनी विदाई।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • अवैध गतिविधियों पर होगी सख्ती, पीड़ितों के लिए हमेशा खुले रहेंगे थाने के दरवाजे – प्रभारी निरीक्षक बीजपुर ।।
  • Asain Games 2026 Day 2 Live: क्रिकेट में महिला टीम ने मेडल किया पक्का, सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराया
  • मायावती ने फिर पलटा अपना फैसला, अब आकाश-दीपिका की कभी नहीं होगी एंट्री, ईशान पर जताया भरोसा
  • BB की X कंटेस्टेंट ने सलमान खान को बताया पाखंडी बेवकूफ, बोलीं- उसने खुद की थी मेरी बॉडी शेमिंग
  • Aichi Nagoya Asian Games Day 1 Live: भारत की महिला क्रिकेट टीम का सेमीफाइनल में बांग्लादेश से, जापान के खिलाफ जीत से हुई शुरुआत

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश

    अवैध गतिविधियों पर होगी सख्ती, पीड़ितों के लिए हमेशा खुले रहेंगे थाने के दरवाजे – प्रभारी निरीक्षक बीजपुर ।।

    by Shantosh Mishra
    September 20, 2026
    0

    ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र। पत्रकार वार्ता में स्थानीय समस्याओं की ली जानकारी, निष्पक्ष कार्रवाई का दिया भरोसा बीजपुर (सोनभद्र) बीजपुर थाने...

    Recent News

    अवैध गतिविधियों पर होगी सख्ती, पीड़ितों के लिए हमेशा खुले रहेंगे थाने के दरवाजे – प्रभारी निरीक्षक बीजपुर ।।

    September 20, 2026
    Asain Games 2026 Day 2 Live: क्रिकेट में महिला टीम ने मेडल किया पक्का, सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराया

    Asain Games 2026 Day 2 Live: क्रिकेट में महिला टीम ने मेडल किया पक्का, सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराया

    September 20, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News