• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Monday, September 21, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

फिल्म ‘गोदान’ के पोस्टर विमोचन पर मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल बोले— सनातन संस्कृति और गौ-माता के प्रति संवेदनाओं का गरिमामय चित्रण।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
February 4, 2026
in सोनभद्र
0 0
0

ब्यूरो रिपोर्ट गुजरात।

गुजरात। मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल जी ने फिल्म ‘गोदान’ के पोस्टर विमोचन अवसर पर अपने उद्बोधन में कहा कि यह फिल्म गौ-माता के प्रति हमारी सनातन संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक संवेदनाओं का अत्यंत सार्थक, भावनात्मक एवं गरिमामय चित्रण प्रस्तुत करती है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में गौ-माता का स्थान केवल धार्मिक ही नहीं, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है, और ‘गोदान’ जैसी फिल्में इस मूल भाव को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करती हैं। मुख्यमंत्री जी ने इस अवसर पर कहा कि वर्तमान समय में जब समाज तेजी से आधुनिकता की ओर अग्रसर है, तब अपनी जड़ों, परंपराओं और सांस्कृतिक मूल्यों को सहेज कर रखने की आवश्यकता और भी बढ़ जाती है। ‘गोदान’ जैसी रचनाएँ न केवल मनोरंजन का माध्यम हैं, बल्कि समाज को आत्ममंथन का अवसर भी प्रदान करती हैं और हमारी सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करती हैं। मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल जी ने इस सांस्कृतिक प्रयास की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए कहा कि ऐसी फिल्में नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, सनातन मूल्यों और गौ-संरक्षण के महत्व से परिचित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने इसे समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि सिनेमा यदि सकारात्मक संदेश के साथ प्रस्तुत हो, तो उसका प्रभाव दूरगामी होता है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने फिल्म ‘गोदान’ की सम्पूर्ण टीम को हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। उन्होंने विशेष रूप से निर्माता-निर्देशक विनोद चौधरी जी, नवल किशोर जी तथा फिल्म से जुड़े अन्य सहयोगियों के प्रयासों की सराहना की और कहा कि उनके समर्पण और दृष्टिकोण के कारण ही इस प्रकार की सार्थक फिल्म का निर्माण संभव हो पाया है। अंत में मुख्यमंत्री जी ने फिल्म ‘गोदान’ की सफलता के लिए मंगलकामनाएँ व्यक्त करते हुए आशा जताई कि यह फिल्म दर्शकों के हृदय को स्पर्श करेगी और गौ-माता तथा सनातन संस्कृति के प्रति सम्मान और संवेदना को और अधिक सुदृढ़ है।

Previous Post

सेंचुरी में खनन माफिया राज सोन नदी के प्रतिबंधित क्षेत्र में रुद्रा माइनिंग पर अवैध खनन के गंभीर आरोप।

Next Post

मिशन शक्ति 5.0 के तहत सोनभद्र पुलिस द्वारा व्यापक महिला-बालिका जागरूकता अभियान।

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post

मिशन शक्ति 5.0 के तहत सोनभद्र पुलिस द्वारा व्यापक महिला-बालिका जागरूकता अभियान।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • सलमान खान ने ट्रोल्स को धोया तो कुणाल कोहली ने किया सपोर्ट, बोले- ‘भाई के आगे कोई नहीं बोल सकता’
  • अवैध गतिविधियों पर होगी सख्ती, पीड़ितों के लिए हमेशा खुले रहेंगे थाने के दरवाजे – प्रभारी निरीक्षक बीजपुर ।।
  • Asain Games 2026 Day 2 Live: क्रिकेट में महिला टीम ने मेडल किया पक्का, सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराया
  • मायावती ने फिर पलटा अपना फैसला, अब आकाश-दीपिका की कभी नहीं होगी एंट्री, ईशान पर जताया भरोसा
  • BB की X कंटेस्टेंट ने सलमान खान को बताया पाखंडी बेवकूफ, बोलीं- उसने खुद की थी मेरी बॉडी शेमिंग

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    सलमान खान ने ट्रोल्स को धोया तो कुणाल कोहली ने किया सपोर्ट, बोले- ‘भाई के आगे कोई नहीं बोल सकता’

    सलमान खान ने ट्रोल्स को धोया तो कुणाल कोहली ने किया सपोर्ट, बोले- ‘भाई के आगे कोई नहीं बोल सकता’

    by admin
    September 21, 2026
    0

    Last Updated:September 21, 2026, 12:22 ISTसलमान खान ने 'बिग बॉस' में ट्रोलर्स और बॉडी शेमिंग करने वाले पैप्स को फटकारा....

    Recent News

    सलमान खान ने ट्रोल्स को धोया तो कुणाल कोहली ने किया सपोर्ट, बोले- ‘भाई के आगे कोई नहीं बोल सकता’

    सलमान खान ने ट्रोल्स को धोया तो कुणाल कोहली ने किया सपोर्ट, बोले- ‘भाई के आगे कोई नहीं बोल सकता’

    September 21, 2026

    अवैध गतिविधियों पर होगी सख्ती, पीड़ितों के लिए हमेशा खुले रहेंगे थाने के दरवाजे – प्रभारी निरीक्षक बीजपुर ।।

    September 20, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News