• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Friday, August 7, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

सेंचुरी में खनन माफिया राज सोन नदी के प्रतिबंधित क्षेत्र में रुद्रा माइनिंग पर अवैध खनन के गंभीर आरोप।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
February 3, 2026
in सोनभद्र
0 0
0

ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।

सोनभद्र। जनपद सोनभद्र के महलपुर क्षेत्र के अंतर्गत भगवा सोन नदी के प्रतिबंधित सेंचुरी इलाके में बालू मौरंग का बड़े पैमाने पर अवैध खनन किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, मे0 रुद्रा माइनिंग कंपनी द्वारा नियमों को ताक पर रखकर बड़ी-बड़ी पोकलेन मशीनों और विशाल नावों के माध्यम से रात-दिन सोन नदी का सीना चिर कर खनन किया जा रहा है। सबसे गंभीर बात यह है कि यह पूरा इलाका वन्यजीव सेंचुरी क्षेत्र के अंतर्गत आता है, जहां किसी भी प्रकार का खनन पूरी तरह प्रतिबंधित है। इसके बावजूद नदी में मशीनें उतरना और रातदिन लगातार बालू-मौरंग की निकासी होना प्रशासनिक व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े करता है। ग्रामीणों का आरोप है कि दिन में सीमित गतिविधि दिखाई जाती है, जबकि रात के अंधेरे में भारी पोकलेन मशीनें नदी की छाती चीरती हैं। बड़ी-बड़ी नावों के जरिए नदी के बीच से बालू मौरंग निकालकर किनारे लाया जाता है, फिर उसे ट्रक और डंपरों से बाहर भेज दिया जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि खनन इस कदर बेखौफ होकर किया जा रहा है मानो कानून और प्रतिबंध सिर्फ कागजों तक सीमित रह गए हों। वन्यजीव संरक्षण नियमों के अनुसार, सेंचुरी क्षेत्र में भारी मशीनों का प्रवेश और खनन गतिविधि गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है। बावजूद इसके सोन नदी में पोकलेन मशीनों का खुलेआम इस्तेमाल होना यह संकेत देता है कि खनन माफिया पूरी तरह निडर हैं। पर्यावरण विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह का खनन नदी के प्राकृतिक बहाव को बदल रहा है, जिससे भविष्य में जल संकट, कटाव और बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। अवैध खनन के कारण सोन नदी का प्राकृतिक स्वरूप तेजी से नष्ट हो रहा है। नदी में रहने वाले जलीय जीव, मछलियां और तटवर्ती वन्यजीवों का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है। विशेषज्ञों के अनुसार यदि यह खनन नहीं रुका तो आने वाले वर्षों में सोन नदी का बड़ा हिस्सा मृत नदी में तब्दील हो सकता है। महलपुर सहित आसपास के गांवों में रहने वाले ग्रामीणों में भारी रोष और डर का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि खनन माफियाओं के दबदबे के कारण लोग खुलकर विरोध भी नहीं कर पा रहे हैं। भारी वाहनों की आवाजाही से गांव की सड़कें जर्जर हो चुकी हैं और दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बढ़ रहा है।
प्रशासन की भूमिका पर गंभीर सवाल
सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि
👉 प्रतिबंधित सेंचुरी क्षेत्र में इतना बड़ा अवैध खनन आखिर किसके संरक्षण में हो रहा है?
👉 क्या वन विभाग, खनन विभाग और जिला प्रशासन को इसकी जानकारी नहीं है?
👉 या फिर सब जानते हुए भी आंखें मूंद ली गई हैं?
अब तक कोई ठोस कार्रवाई न होना यह संकेत देता है कि या तो सिस्टम फेल है या फिर कहीं न कहीं मिलीभगत है। तत्काल रोक नहीं लगी तो आंदोलन की चेतावनी
स्थानीय ग्रामीणों और सामाजिक संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि मे0 रुद्रा माइनिंग कंपनी द्वारा सेंचुरी क्षेत्र में हो रहे कथित अवैध खनन पर तत्काल रोक नहीं लगाई गई, मशीनें जब्त नहीं की गईं और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो वे जिला स्तर पर बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे। यह मामला सिर्फ अवैध खनन का नहीं, यह पर्यावरण की बर्बादी, वन्यजीव संरक्षण कानून की धज्जियां, और प्रशासनिक जवाबदेही की अग्निपरीक्षा है। अब देखना यह है कि प्रशासन कार्रवाई करता है या फिर सोन नदी से यूं ही माफियाओं अवैध खनन करते रहेंगे यह तो देखने वाली बात होंगी।

Previous Post

formula1 is back in india: रफ्तार से खेलने वाले फिर आएंगे इंडिया, फॉर्मूला वन की वापसी का प्लान तैयार

Next Post

फिल्म ‘गोदान’ के पोस्टर विमोचन पर मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल बोले— सनातन संस्कृति और गौ-माता के प्रति संवेदनाओं का गरिमामय चित्रण।

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post

फिल्म ‘गोदान’ के पोस्टर विमोचन पर मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल बोले— सनातन संस्कृति और गौ-माता के प्रति संवेदनाओं का गरिमामय चित्रण।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • दक्षिण काली मंदिर में दिखी माँ की बाल रूप में अद्भुत लीला, साधना में लीन आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी जी महाराज की गोद में आकर बैठी नन्ही बालिका।
  • सिंगरौली में पत्नी, प्रेमी और उसके दोस्त ने रची पति की हत्या की साजिश, 72 घंटे में खुलासा, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • 2 राज्य, दोनों में ही BJP की सरकार; केंद्र सरकार सुलझा पाएगी एक दशक पुरानी लड़ाई?, National Hindi News
  • वे हमारे अधिकार छीन रहे, हमारी नौकरियां सब्जियों की तरह बेच रहे; झारखंड में और तेज हुआ छात्रों का आंदोलन, Jharkhand Hindi News
  • धनबाद में गरजा बुलडोजर! BCCL ने ढहा दिए 16 घर; क्या थी वजह, Jharkhand Hindi News

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश

    दक्षिण काली मंदिर में दिखी माँ की बाल रूप में अद्भुत लीला, साधना में लीन आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी जी महाराज की गोद में आकर बैठी नन्ही बालिका।

    by Shantosh Mishra
    August 7, 2026
    0

    मंत्रोच्चार, घंटियों और पूजा-अर्चना के बीच घंटों तक गहरी निद्रा में सोती रही बालिका, श्रद्धालुओं ने माना माँ की दिव्य...

    Recent News

    दक्षिण काली मंदिर में दिखी माँ की बाल रूप में अद्भुत लीला, साधना में लीन आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी जी महाराज की गोद में आकर बैठी नन्ही बालिका।

    August 7, 2026
    सिंगरौली में पत्नी, प्रेमी और उसके दोस्त ने रची पति की हत्या की साजिश, 72 घंटे में खुलासा, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    सिंगरौली में पत्नी, प्रेमी और उसके दोस्त ने रची पति की हत्या की साजिश, 72 घंटे में खुलासा, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    August 7, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News