• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Thursday, March 19, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर भाकपा कार्यकर्ताओं ने संविधान बचाओ ,देश बचाओ, मनरेगा बचाओ और स्मार्ट मीटर हटाओ को लेकर आवाज बुलंद किया।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
January 25, 2026
in सोनभद्र
0 0
0

ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर संविधान बचाओ, देश बचाओ मनरेगा बचाओ और स्मार्ट मीटर हटाओ को लेकर वि.खंड चतरा के सिल्थम गांव में भाकपा कार्यकर्ताओं ने उठाया आवाज।

रामगढ़,सोनभद्र। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की ब्रांच इकाई सिल्थम के कार्यकर्ताओं ने कामरेड बसावन गुप्ता की अध्यक्षता में राष्ट्रीय ध्वज और पार्टी के झंडे के साथ संविधान बचाओ, देश बचाओ,मनरेगा बचाओ और स्मार्ट मीटर हटाओ का जमकर नारा लगाया। जहां पार्टी ब्रांच इकाई की बैठक भी हुई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि देश की आजादी के वर्षों बाद भी वर्तमान समय देश का आवाम जद्दोजहद की स्थिति से जूझ रहा है। देश के किसान, मजदूर, नौजवान और छात्र परेशान हैं। देश में युवाओं की संख्या अधिक है इसलिए वैश्विक स्तर पर इस देश को युवा भारत कहा जाता है, लेकिन वर्तमान सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते इस युवा भारत का युवा ही सबसे ज्यादा प्रभावित हैं, जहां देश में मंहगाई कम नहीं हो रही वहीं बेरोजगारी भी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। किसानों की आय दोगुनी करने का वादा कर भाजपा अपनी डबल इंजन की सरकार चला रही है और संवैधानिक अधिकारों को लेकर उलट-फेर कर अपनी नीतियों को लागू करते जा रही है। जिसके चलते इस देश का संविधान खतरें में, देश का हर नागरिक खतरें में है, मनरेगा जैसी ऐतिहासिक योजना को भी इस सरकार ने उलट पलट कर रख दिया है। देश की संपत्ति को औने-पौने दामों में निजी हाथों में सौंप दिया जा रहा है।बिजली का निजीकरण किया जा रहा है। सोनभद्र बिजली उत्पादन से पहचाना जाता है, लेकिन चिराग तले अंधेरा जैसी स्थिति है।
स्मार्ट मीटर और बिजली दरों के खिलाफ हम भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) के लोग मांग करते हैं कि स्मार्ट मीटर लगाने की अनिवार्यता समाप्त की जाए, बढ़ी हुई बिजली दरें वापस ली जाएं और पूरे प्रदेश में समान दर प्रणाली लागू की जाए। साथ ही किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा परीक्षाओं के दौरान बिजली कटौती न किया जाए। बिजली के सर्वाधिक उत्पादन वाले जिले सोनभद्र में बिजली कटौती मुक्त आपूर्ति और प्रति माह कम से कम 300 यूनिट बिजली मुफ्त दिया जाए और बिजली वितरण को निजीकरण से मुक्त किया जाए। किसानों को हर प्रकार की सहुलियत दिया जाए, केंद्रों पर धान की खरीदारी में दलाली और भ्रष्टाचार पर तत्काल रोक लगाई जाए पार्टी नेताओं ने कहा कि यदि उक्त सवालों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आने वाले दिनों में आंदोलन तेज किया जाएगा। इस दौरान पार्टी के सह सचिव देव कुमार विश्वकर्मा, नन्द लाल जायसवाल, श्रीनारायण उरांव, नारायण गोंड, शीला देवी उरांव, धनसिरिया देवी, गौतम जायसवाल, नन्दू प्रसाद, अमरावती, शारदा, संतोषी , सितारा देवी, मीरा, रतन गुप्ता, सदन चेरो, रामसनेही, अमरनाथ बिंद (बीडीसी) रामचरण विश्वकर्मा, बच्चऊ व लीलाधर विश्वकर्मा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Previous Post

गणतंत्र दिवस समारोह को हर्षोल्लास के साथ मनाये जाने हेतु रूप-रेखा की गयी निर्धारित।

Next Post

गणतंत्र दिवस–2026 के दृष्टिगत LIU टीम द्वारा प्रमुख सार्वजनिक संवेदनशील स्थलों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post

गणतंत्र दिवस–2026 के दृष्टिगत LIU टीम द्वारा प्रमुख सार्वजनिक संवेदनशील स्थलों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच वेल्स से, एफआईएच ने मैच शेड्यूल का किया ऐलान, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल
  • राजा का पसंदीदा स्वाद और पीढ़ियों की विरासत,जौनपुर का जगदम्बा पान दिलों पर करता है राज!
  • Dhurandhar 2 Live Updates: रणवीर के लिए हुई ‘ऑस्कर’ की डिमांड, ‘धुरंधर 2’ देख बावले हुए फैन
  • रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र मे रेलवे क्रासिंग पर जाम की समस्या के समाधान हेतु पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में त्वरित प्रभावी कार्रवाई।
  • जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक ने सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश।

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • बॉलीवुड
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच वेल्स से, एफआईएच ने मैच शेड्यूल का किया ऐलान, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

    वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच वेल्स से, एफआईएच ने मैच शेड्यूल का किया ऐलान, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

    by admin
    March 18, 2026
    0

    Last Updated:March 18, 2026, 22:49 ISTIndia world cup hockey schedule: एफआईएच ने हॉकी विश्व कप 2026 के शेड्यूल का ऐलान...

    Recent News

    वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच वेल्स से, एफआईएच ने मैच शेड्यूल का किया ऐलान, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

    वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच वेल्स से, एफआईएच ने मैच शेड्यूल का किया ऐलान, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

    March 18, 2026
    राजा का पसंदीदा स्वाद और पीढ़ियों की विरासत,जौनपुर का जगदम्बा पान दिलों पर करता है राज!

    राजा का पसंदीदा स्वाद और पीढ़ियों की विरासत,जौनपुर का जगदम्बा पान दिलों पर करता है राज!

    March 18, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News