• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Wednesday, March 18, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

Novak Djokovic 400 wins in Grand Slams: ग्रैंड स्लैम में 400 जीत दर्ज करने वाले पहले खिलाड़ी बने जोकोविच

admin by admin
January 24, 2026
in खेल
0 0
0
Novak Djokovic 400 wins in Grand Slams: ग्रैंड स्लैम में 400 जीत दर्ज करने वाले पहले खिलाड़ी बने जोकोविच


Last Updated:January 24, 2026, 18:27 IST

Novak Djokovic 400 wins in Grand Slams: नोवाक जोकोविच ने ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में नया इतिहास रच दिया है. वह ग्रैंड स्लैम में एकल वर्ग में 400 मैचों में जीत दर्ज करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने यह उपलब्धि ऑस्ट्रेलियन ओपन के तीसरे दौर में बोटिक वान डे जैंडस्चुल्प को 6-3, 6-4, 7-6 से हराकर हासिल की.

ग्रैंड स्लैम में 400 जीत दर्ज करने वाले पहले खिलाड़ी बने जोकोविचनोवाक जोकोविच ग्रैंड स्लैम एकल में 400 मैच जीतने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए.

मेलबर्न.  दिग्गज नोवाक जोकोविच ने टेनिस में नया इतिहास बनाते हुए शनिवार को ग्रैंड स्लैम में अपनी 400वीं जीत और ऑस्ट्रेलियन ओपन में 102वीं जीत दर्ज की. चौबीस बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन जोकोविच ने ऑस्ट्रेलियन ओपन के तीसरे दौर में बोटिक वान डे जैंडस्चुल्प को 6-3, 6-4, 7-6 से हराकर ग्रैंड स्लैम सिंगल्स में 400 जीत हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए. इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलियन ओपन में उनका रिकॉर्ड 102-10 हो गया, जो इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा मैच जीतने के मामले में रोजर फेडरर के करियर रिकॉर्ड के बराबर है. जोकोविच अब तक ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब 10 बार जीत चुके हैं, जो किसी भी खिलाड़ी द्वारा सबसे ज्यादा है.

38 साल के जोकोविच इस बार अपने करियर का 25वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने के लक्ष्य के साथ ऑस्ट्रेलिया में खेल रहे हैं. अगर वह ऐसा कर पाए तो सबसे सफल टेनिस खिलाड़ी बन जाएंगे. जैंडस्चुल्प के खिलाफ मैच में जोकोविच शुरू से ही पूरी तरह नियंत्रण में थे. तीसरे सेट में कुछ पल छोड़कर उन्हें कोई खास परेशानी नहीं हुई. तीसरे गेम में वह फिसलकर कोर्ट पर गिर गए और बाद में 12वें गेम में उन्हें दो सेट पॉइंट का सामना करना पड़ा. तीसरे गेम के बाद चेंजओवर के दौरान उन्होंने मेडिकल टाइमआउट लिया, जिसमें फिजियो ने उनके दाएं पैर के अगले हिस्से पर टेप लगाया.

novak djokovic, novak djokovic 400 wins, novak djokovic 400 win in grand slams, novak djokovic serbia, novak djokovic history, novak djokovic record, Australian Open, नोवाक जोकोविच, नोवाक जोकोविच 400 जीत
नोवाक जोकोविच ग्रैंड स्लैम एकल में 400 मैच जीतने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए.

इसके बाद उन्होंने शानदार फोरहैंड विनर लगाकर शुरुआती मुश्किल को टाल दिया. दर्शकों ने ‘नोले, नोले, नोले’ के नारों से उनका हौसला बढ़ाया. जोकोविच ने बेहतरीन सर्विस लगाकर टाईब्रेक तक पहुंचे और सेट अपने नाम किया. जोकोविच इस बात से खुश थे कि उन्हें रात में मैच खेलने का मौका मिला, खासकर ऐसे दिन जब टूर्नामेंट की ज्यादा गर्मी नीति लागू करनी पड़ी. इससे पहले दो बार के चैंपियन यानिक सिनर को दोपहर की गर्मी में कड़ा संघर्ष करना पड़ा था.

उन्होंने कहा कि टूर्नामेंट के इस दौर में उनका शरीर अच्छा महसूस कर रहा है, लेकिन पिछले साल चारों ग्रैंड स्लैम में सेमीफाइनल तक पहुंचने के बाद वह ज्यादा आगे की नहीं सोच रहे हैं. उन्होंने कहा, “यह टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत रही है. पिछले साल मैंने एक सबक सीखा. कुछ ग्रैंड स्लैम में मैं बहुत जल्दी उत्साहित हो गया था और चार में से तीन में चोटिल हो गया.

‘ रैंकिंग में सबसे ज्यादा समय तक नंबर वन रहे इस खिलाड़ी ने ग्रैंड स्लैम इतिहास में तीन अलग-अलग सतहों पर 100 या उससे ज्यादा मैच जीतने वाले पहले पुरुष खिलाड़ी बनने का रिकॉर्ड भी बनाया. उनके नाम विंबलडन में घास पर 102 जीत, फ्रेंच ओपन में मिट्टी पर 101 जीत और ऑस्ट्रेलियन ओपन में हार्ड कोर्ट पर 100 से ज्यादा जीत है.

About the Author

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

January 24, 2026, 18:27 IST

homesports

ग्रैंड स्लैम में 400 जीत दर्ज करने वाले पहले खिलाड़ी बने जोकोविच



Source link

Previous Post

दो सैनिक, एक टेंट: हल्का, मजबूत और फोल्डेबल, ऑर्डिनेंस फैक्ट्री की पहल, जवानों की जान बचाने की तैयारी

Next Post

साधू के भेष में जेठ ने महिला के साथ की मारपीट, प्राथमिकी दर्ज।

admin

admin

Next Post

साधू के भेष में जेठ ने महिला के साथ की मारपीट, प्राथमिकी दर्ज।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र मे रेलवे क्रासिंग पर जाम की समस्या के समाधान हेतु पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में त्वरित प्रभावी कार्रवाई।
  • जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक ने सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश।
  • अधिवक्ता सच्चिदानंद मिश्रा की हत्या दुःखद– राकेश शरण मिश्र।
  • कोटा की बेटी ने खेल में लहराया परचम, स्पोर्ट्स कोटे से मिली सरकारी नौकरी, संघर्ष से पाया मुकाम
  • Best Bajra Varieties for Summer | Farming Ideas for farmers | बाजरा की खेती से मुनाफा | बाजरे की उन्नत किस्में |

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • बॉलीवुड
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश

    रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र मे रेलवे क्रासिंग पर जाम की समस्या के समाधान हेतु पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में त्वरित प्रभावी कार्रवाई।

    by Shantosh Mishra
    March 18, 2026
    0

    ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र। सोनभद्र। अवगत कराना है कि थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्रान्तर्गत रॉबर्ट्सगंज– पन्नूगंज मार्ग पर स्थित रेलवे क्रासिंग पर ट्रेनों...

    Recent News

    रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र मे रेलवे क्रासिंग पर जाम की समस्या के समाधान हेतु पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में त्वरित प्रभावी कार्रवाई।

    March 18, 2026

    जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक ने सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश।

    March 18, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News