• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Wednesday, May 6, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

SIT टीम सोनभद्र द्वारा कोडीन युक्त कफ सिरप तस्करी प्रकरण में बड़ी कार्यवाही।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
January 23, 2026
in सोनभद्र
0 0
0

ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।

मुख्य अभियुक्त भोला प्रसाद की अपराध से अर्जित लगभग ₹28.50 करोड़ की चल-अचल संपत्ति माननीय न्यायालय के आदेश से कुर्क।

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े अपराधों एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी अंकुश लगाए जाने हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अनिल कुमार के पर्यवेक्षण में थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र पर पंजीकृत मु0अ0सं0– 1191/2025, धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2), 61(2)(क) बीएनएस एवं धारा 27-ए, 29 एनडीपीएस एक्ट से संबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप तस्करी प्रकरण में एक बड़ी एवं प्रभावी कार्यवाही की गई है। उक्त अभियोग का मुख्य अभियुक्त भोला प्रसाद पुत्र स्व0 रामदयाल, निवासी A-9/24-J, कायस्थ टोला, प्रह्लाद घाट, थाना आदमपुर, कमिश्नरेट वाराणसी को विदेश पलायन के प्रयास के दौरान दमदम एयरपोर्ट, कोलकाता से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार सोनभद्र में निरुद्ध किया गया है। SIT द्वारा की गई गहन विवेचना में यह तथ्य सामने आया कि अभियुक्त द्वारा कोडीन युक्त कफ सिरप की अवैध तस्करी हेतु संगठित सिंडिकेट का संचालन करते हुए अपराध से अर्जित लगभग ₹28 करोड़ 50 लाख की चल एवं अचल संपत्ति अर्जित की गई है। उक्त संपत्तियों को चिन्हित करते हुए धारा 107 बीएनएसएस के अंतर्गत कुर्की हेतु माननीय न्यायालय में रिपोर्ट प्रेषित की गई थी। माननीय न्यायालय द्वारा पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर दिनांक 22.01.2026 को अभियुक्त की अपराध से अर्जित चल-अचल संपत्तियों को कुर्क किए जाने का आदेश पारित किया गया।
कुर्क की गई संपत्तियों का विवरण (इमेज के आधार पर)

*1. बैंक खाते / जमा धनराशि-*
Indian Bank, शम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय शाखा, वाराणसी-
• खाता सं0 7622620712 – ₹ 53,93,276/- (फिक्स्ड डिपॉजिट)
• खाता सं0 8069294902 – ₹ 60,00,000/- (फिक्स्ड डिपॉजिट)
• खाता सं0 7610416827 – ₹ 1,44,226.94/- (डेबिट फ्रीज)
• खाता सं0 7724136676 – ₹ 5,45,380.05/- (डेबिट फ्रीज)
*2 वाहन (चल संपत्ति)-*
• Mercedes-Benz GLS-450D 4MATIC
o रजिस्ट्रेशन नं0 UP-32-PV-1111
o क्रय मूल्य – ₹ 1,37,25,000/-
o वर्तमान अनुमानित मूल्य – ₹ 1,22,15,000/-
*3 अचल संपत्ति (आवासीय भवन)-*
1.मकान संख्या C-27/142-C-1, मऊजा जगतगंज, चेतगंज, परगना देहात अमानत सदर, वाराणसी
o स्वामिनी – शारदा जायसवाल (पत्नी भोला प्रसाद)
o क्रय मूल्य – ₹ 1,98,00,000/-
o रजिस्ट्री दिनांक – 16.02.2023
2.मकान संख्या C-19/15-M-3-A-6, हबीबपुरा लल्लापुरा खुर्द वार्ड, वाराणसी
o स्वामिनी – शारदा जायसवाल (पत्नी भोला प्रसाद)
o क्रय मूल्य – ₹ 1,05,00,000/-
o रजिस्ट्री दिनांक – 14.02.2023
3.मकान / भवन संख्या – B-38/2-63-65-N,
तुलसीपुर वार्ड, भेलूपुर, परगना देहात अमानत, जनपद वाराणसी
• स्वामिनी – शारदा जायसवाल पत्नी भोला प्रसाद
• (प्रोपराइटर – Shaili Traders)
• क्रय / अनुमानित मूल्य – ₹23,00,00,000/- (₹23 करोड़)
• रजिस्ट्री दिनांक – 05.07.2025

*कुर्की की कार्यवाही-*
माननीय न्यायालय के आदेश के अनुपालन में आज दिनांक 23.01.2026 को जिलाधिकारी वाराणसी के निर्देशानुसार उपजिलाधिकारी (न्यायिक) पिंडरा, वाराणसी की उपस्थिति में क्षेत्राधिकारी नगर, सोनभद्र रणधीर कुमार मिश्रा के नेतृत्व में SIT सोनभद्र एवं सोनभद्र पुलिस द्वारा जनपद वाराणसी में उक्त संपत्तियों के विरुद्ध कुर्की की कार्यवाही की जा रही है। अपराध से अर्जित संपत्तियों के विरुद्ध की गई यह कार्यवाही संगठित मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क को ध्वस्त करने की दिशा में एक निर्णायक एवं कड़ा कदम है। सोनभद्र पुलिस एवं SIT द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार के अपराधों के विरुद्ध कठोरतम विधिक कार्यवाही जारी रहेगी।

Previous Post

PV Sindhu: पीवी सिंधु ने 500वीं जीत दर्ज कर रचा इतिहास, इंडोनेशिया मास्टर्स के क्वार्टर फाइनल में एंट्री

Next Post

शब्द पुष्प अर्पित करते हैं हम सब पर कर दे एक नजर: प्रद्युम्न त्रिपाठी।

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post

शब्द पुष्प अर्पित करते हैं हम सब पर कर दे एक नजर: प्रद्युम्न त्रिपाठी।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • 12 महीने में पहली बार… विनेश फोगाट को क्यों भेजा गया नोटिस, क्या कहता है नियम, लगेगा बैन?
  • मुरादाबाद की चूड़ियों वाली गली, जहां से देशभर में सजती हैं कलाईयां, थोक दाम पर मिलता है हर रंग का जादू, देखें वीडियो
  • 90s की हर लड़की का फेवरेट था ये गाना, अलका याग्निक ने बनाया अमर, आज भी करता है दिलों पर राज
  • शिक्षा मित्रो के बढ़े हुए मानदेय पर सम्मान समारोह आयोजित।
  • पटवध पेयजल समूह योजना का किये औचक निरीक्षण।

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • देवरिया
    • बॉलीवुड
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    12 महीने में पहली बार… विनेश फोगाट को क्यों भेजा गया नोटिस, क्या कहता है नियम, लगेगा बैन?

    12 महीने में पहली बार… विनेश फोगाट को क्यों भेजा गया नोटिस, क्या कहता है नियम, लगेगा बैन?

    by admin
    May 6, 2026
    0

    Last Updated:May 05, 2026, 21:10 ISTVinesh Phogat In Fresh Controversy: विनोश फोगाट फिर विवादों में हैं. भारतीय महिला रेसलर को...

    Recent News

    12 महीने में पहली बार… विनेश फोगाट को क्यों भेजा गया नोटिस, क्या कहता है नियम, लगेगा बैन?

    12 महीने में पहली बार… विनेश फोगाट को क्यों भेजा गया नोटिस, क्या कहता है नियम, लगेगा बैन?

    May 6, 2026
    मुरादाबाद की चूड़ियों वाली गली, जहां से देशभर में सजती हैं कलाईयां, थोक दाम पर मिलता है हर रंग का जादू, देखें वीडियो

    मुरादाबाद की चूड़ियों वाली गली, जहां से देशभर में सजती हैं कलाईयां, थोक दाम पर मिलता है हर रंग का जादू, देखें वीडियो

    May 6, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News