• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Tuesday, September 22, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

जिलाधिकारी की अनूठी पहल – ‘सम्पूर्ण समाधान दिवस‘ में दिव्यांगजनों को मिला प्रमाण पत्र, वृद्धजनों की पेंशन हुई स्वीकृत।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
January 17, 2026
in सोनभद्र
0 0
0

ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।

4 दिव्यांगजों को दिव्यांग प्रमाण-पत्र, 4 लाभार्थियों का वृ़़द्वा पेंशन, 22 लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड, 5 दिव्यांगजनो को कृत्रिम उपकरण तथा दो पात्र अभ्यर्थियों द्वारा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के जमा गये गये फार्म।

सोनभद्र। जिलाधिकारी बी0 एन. सिंह की जन-कल्याणकारी नीतियों और संवेदनशील पहल के अंतर्गत, तहसील घोरावल में आयोजित ‘सम्पूर्ण समाधान दिवस‘ केवल शिकायतों के निस्तारण तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्तियों के लिए वरदान साबित हुआ। जिलाधिकारी के विशेष निर्देशों पर तहसील परिसर में ही दिव्यांगजनों के लिए मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया था और वृद्धजनों को तत्काल पेंशन योजनाओं से लाभान्वित किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस के मौके पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिया था कि दूर-दराज से आए दिव्यांगजनों, पेंशन योजना, आयुष्मान कार्ड, निराश्रित महिला पेंशन, प्रधानमंत्री मातृ वन्दन योजना के लाभार्थियों को कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें, उन्हें सम्पूर्ण समाधान दिवस में ही कैम्प लगाकर सरकार संचालित योजनाओं से लाभान्वित किया जाये। इसके तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आज मौके पर ही दिव्यांगजनों का परीक्षण कर तत्काल दिव्यांगता प्रमाण पत्र जिलाधिकारी के द्वारा उपलब्ध कराया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में दिव्यांगजन प्रमाण-पत्र प्राप्त लाभार्थियों के चेहरे पर एक अलग ही खुशी झलक रही थी और प्रशासन द्वारा की गयी इस व्यवस्था पर उन्होंने काफी प्रसन्नता व्यक्त की। 4 लाभार्थियों को आज दिव्यांग प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराया गया, 4 लाभार्थियों का वृ़़द्वा पेंशन, 22 लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड, 5 दिव्यांगजनो को कृत्रिम उपकरण तथा दो पात्र अभ्यर्थियों द्वारा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के फार्म जमा कराये गये हैं। योजनाओं का लाभः समाज कल्याण विभाग के स्टाल पर वृद्धजनों की समस्याओं को सुनते हुए, अपूर्ण आवेदनों को मौके पर ही दुरुस्त कराया गया, कई पात्र वृद्धजनों की वृद्धावस्था पेंशन को तत्काल स्वीकृति प्रदान करते हुए उन्हें योजनाओं से जोड़ा गया। त्वरित निस्तारण की मिशाल, जिलाधिकारी ने स्वयं कई फरियादियों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति तक बिना किसी विलंब के पहुँचना चाहिए, प्रशासन का मुख्य उद्देश्य जनता की समस्याओं का समाधान उनके द्वार पर करना है। दिव्यांगजन और वृद्ध समाज के सबसे सम्मानित और संवेदनशील हिस्से हैं। उन्हें सरकारी दफ्तरों की दौड़ न लगानी पड़े, इसीलिए ‘सम्पूर्ण समाधान दिवस‘ को सेवा दिवस के रूप में परिवर्तित करने का प्रयास किया गया है। इस पहल से क्षेत्र के नागरिकों में हर्ष का माहौल है। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर दिव्यांग प्रमाण पत्र, आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री मातृ वन्दन योजना, निराश्रित महिला पेंशन, दिव्यांग पेंशन, कन्या सुमंगला योजना, राशन कार्ड सम्बन्धित योजनाओं से जुड़े विभागों द्वारा शिविर लगाकर पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित किया जा रहा है। स्थानीय जनता ने जिलाधिकारी के इस मानवीय दृष्टिकोण की सराहना की है, जिससे प्रशासनिक कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और संवेदनशीलता का संचार हुआ है।

Previous Post

निकली कलश यात्रा,नौ दिवसीय विराट रूद्र महायज्ञ शुरू।

Next Post

शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से किया जाये सुनिश्चित-जिलाधिकारी।

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post

शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से किया जाये सुनिश्चित-जिलाधिकारी।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • नागोया में भारत लगाएगा पदकों का शतक! शूटिंग-एथलेटिक्स से बड़ी उम्मीद, गोल्ड तय करेगा मेडल टेबल में जगह
  • सिरफिरे युवक ने स्कूल में घुसकर टीचर को मारी तीन गोली, फिर खुद की कनपटी पर सटाकर चलाई पिस्टल, दोनों की मौत
  • सलमान खान ने ट्रोल्स को धोया तो कुणाल कोहली ने किया सपोर्ट, बोले- ‘भाई के आगे कोई नहीं बोल सकता’
  • अवैध गतिविधियों पर होगी सख्ती, पीड़ितों के लिए हमेशा खुले रहेंगे थाने के दरवाजे – प्रभारी निरीक्षक बीजपुर ।।
  • Asain Games 2026 Day 2 Live: क्रिकेट में महिला टीम ने मेडल किया पक्का, सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराया

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    नागोया में भारत लगाएगा पदकों का शतक! शूटिंग-एथलेटिक्स से बड़ी उम्मीद, गोल्ड तय करेगा मेडल टेबल में जगह

    नागोया में भारत लगाएगा पदकों का शतक! शूटिंग-एथलेटिक्स से बड़ी उम्मीद, गोल्ड तय करेगा मेडल टेबल में जगह

    by admin
    September 21, 2026
    0

    नई दिल्ली. उद्घाटन समारोह खत्म हो चुका है. खिलाड़ियों के ठहरने और ट्रांसपोर्ट को लेकर जो अव्यवस्थाएं थीं, वे अब...

    Recent News

    नागोया में भारत लगाएगा पदकों का शतक! शूटिंग-एथलेटिक्स से बड़ी उम्मीद, गोल्ड तय करेगा मेडल टेबल में जगह

    नागोया में भारत लगाएगा पदकों का शतक! शूटिंग-एथलेटिक्स से बड़ी उम्मीद, गोल्ड तय करेगा मेडल टेबल में जगह

    September 21, 2026
    सिरफिरे युवक ने स्कूल में घुसकर टीचर को मारी तीन गोली, फिर खुद की कनपटी पर सटाकर चलाई पिस्टल, दोनों की मौत

    सिरफिरे युवक ने स्कूल में घुसकर टीचर को मारी तीन गोली, फिर खुद की कनपटी पर सटाकर चलाई पिस्टल, दोनों की मौत

    September 21, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News