• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Tuesday, June 30, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

निःशुल्क कृत्रिम अंग जाँच एवं वितरण शिविर का आयोजन 18 को।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
January 14, 2026
in सोनभद्र
0 0
0

ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।

रेणुकूट सोनभद्र। रोटरी क्लब रेणुकूट द्वारा दिव्यांगजनों के कल्याण एवं पुनर्वास के उद्देश्य से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी निःशुल्क कृत्रिम अंग जाँच एवं वितरण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 18 जनवरी दिन रविवार को रोटरी बाल शिक्षा निकेतन, मुर्धवा रेणुकूट में आयोजित होगा। शिविर का आयोजन रोटरी क्लब रेणुकूट, रोटरी क्लब वाराणसी सनराइज एवं श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति, वाराणसी के संयुक्त सहयोग से किया जा रहा है। गौरतलब है कि श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति देशभर में कृत्रिम अंग निर्माण और दिव्यांग सेवा के लिए प्रसिद्ध संस्था है। रोटरी क्लब के प्रेसिडेंट सुनील कान्त पांडेय ने बताया कि शिविर में अनुभवी तकनीकी विशेषज्ञों द्वारा दिव्यांगजनों की जाँच की जाएगी तथा हाथ और पैर के कृत्रिम अंगों के लिए नाप ली जाएगी। नाप लेने के बाद 8 से 10 दिनों के भीतर कृत्रिम अंग तैयार कर वितरित किए जाएंगे। जिन लोगों के पुराने कृत्रिम अंग खराब हो गए हैं, उनके सुधार या नए कृत्रिम अंग लगाने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। दिव्यांगजनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए, शिविर के दौरान सभी लाभार्थियों एवं उनके साथ आए एक-एक सहायक के लिए भोजन की व्यवस्था रोटरी क्लब रेणुकूट द्वारा की जाएगी। रोटरी क्लब रेणुकूट की ओर से उन्होंने क्षेत्र के ग्राम प्रधानों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, स्वयंसेवी संस्थाओं, जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों से अपील की है कि वे इस शिविर की जानकारी अपने-अपने क्षेत्र में अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाएँ, ताकि जरूरतमंद दिव्यांगजन इस निःशुल्क सेवा का लाभ उठा सकें। रोटरी क्लब रेणुकूट का मानना है कि समाज के सहयोग से यह सेवा कार्य अनेक दिव्यांगजनों के जीवन में नई आशा और आत्मनिर्भरता लाने में सहायक सिद्ध होगा। किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त करने हेतु आप रोटरी संस्था से जुड़े श्री संजय रुथला सम्पर्क सूत्र- 9651706080 एवं अजीत अस्थाना सम्पर्क सूत्र- 9450814157 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Previous Post

कस्बा दुद्धी में दो दुकानों के शटर तोड़कर हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा।

Next Post

‘जो क्रिएटिव नहीं हैं उनके पास पावर है’, बॉलीवुड में काम न मिलने पर एआर रहमान का छलका दर्द, 8 साल में गंवाए कई मौके

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post
‘जो क्रिएटिव नहीं हैं उनके पास पावर है’, बॉलीवुड में काम न मिलने पर एआर रहमान का छलका दर्द, 8 साल में गंवाए कई मौके

'जो क्रिएटिव नहीं हैं उनके पास पावर है', बॉलीवुड में काम न मिलने पर एआर रहमान का छलका दर्द, 8 साल में गंवाए कई मौके

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • मिशन शक्ति के अंतर्गत महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।
  • सोनभद्र में दो माह बाद एक जुलाई से पुनः चलेगी नियमित कोर्ट।
  • FIFA World Cup: नॉक आउट में बड़ा बवाल, अर्जेंटीना के खिलाफ मैच से पहले केप वर्डे के कप्तान पर यौन शोषण के आरोप
  • Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वालों आज बिजनेस में बड़े फैसलों से होगा तगड़ा फायदा, लेकिन जीवनसाथी से हो सकती है अनबन
  • इमरान हाशमी के इस एक गाने ने बदल दी थी उनकी किस्मत, रातों-रात बने स्टार – News18 हिंदी

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • देवरिया
    • बॉलीवुड
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश

    मिशन शक्ति के अंतर्गत महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

    by Shantosh Mishra
    June 30, 2026
    0

    ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र। सोनभद्र। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सोनभद्र पुलिस द्वारा...

    Recent News

    मिशन शक्ति के अंतर्गत महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

    June 30, 2026

    सोनभद्र में दो माह बाद एक जुलाई से पुनः चलेगी नियमित कोर्ट।

    June 30, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News