
ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।
अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का भंडाफोड़, 01 महिला सहित 03 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, अवैध तमंचा व ₹42,500 नगद सहित भारी मात्रा में चोरी का माल बरामद।
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी के पर्यवेक्षण में थाना दुद्धी पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए बड़ी सफलता प्राप्त की गई है। दिनांक 14.01.2026 को प्रातः लगभग 04:40 बजे, थाना दुद्धी पुलिस टीम खजुरी क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति/वस्तु चेकिंग व विवेचना के दौरान मामूर थी। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि कनहर नदी के पास दाह संस्कार घाट जाने वाले रास्ते पर दो पुरुष व एक महिला संदिग्ध अवस्था में किसी वाहन का इंतजार कर रहे हैं तथा भागने की फिराक में हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा मौके पर घेराबंदी कर तीनों संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम व पता बताया, जिनका विवरण निम्नवत है—
गिरफ्तार अभियुक्तगण-
- राजा कुमार पुत्र राजू राम, निवासी वार्ड नं. 01 स्वीपर बस्ती, कस्बा दुद्धी, जनपद सोनभद्र, उम्र 24 वर्ष।
- शम्भू राम पुत्र बुद्धन राम, निवासी गढ़वा डोमटोली, थाना गढ़वा, जिला गढ़वा (झारखण्ड), उम्र 40 वर्ष।
- निशा देवी पत्नी राजू राम, निवासी वार्ड नं. 01 स्वीपर बस्ती, कस्बा दुद्धी, जनपद सोनभद्र, उम्र 45 वर्ष।
उक्त अभियुक्तगण थाना दुद्धी पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 272/2025 एवं 317/2025, धारा 331(4), 305(A), 317(2), 317(5) बीएनएस एवं 3/25 आर्म्स एक्ट से संबंधित अभियोगों में वांछित थे। अभियुक्तों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया है।
बरामदगी विवरण-
- एक अदद देशी तमंचा 315 बोर।
- एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर।
- चोरी का माल मशरूका ₹42,500/- नगद।
- सफेद धातु की 19 जोड़ी पायल।
- बिछिया 29 जोड़ी।
- राखी 02 जोड़ी।
- बैरवा 03 जोड़ी
गिरफ्तार अभियुक्तगण का अपराधिक इतिहास-
- मु0अ0सं0 272/2025 – धारा 331(4), 305(A), 317(2), 317(5) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना दुद्धी।
- मु0अ0सं0 317/2025 – धारा 331(4), 305(A), 317(2), 317(5) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना दुद्धी।
वांछित अभियुक्तगण
- राज कुमार उर्फ गज्जू पुत्र राजू राम निवासी वार्ड नं0 01 स्वीपर बस्ती कस्बा दुद्धी थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र – अंतर्राज्यीय शातिर चोर
- लकी कुमार पुत्र राजू राम निवासी रामजनकी मंदिर दुर्गावाडी थाना शहर जनपद पलामू झारखण्ड उम्र करीब 23 वर्ष– अंतर्राज्यीय शातिर चोर
- राजा कुमार पुत्र स्व0 राजबली निवासी कुन्दन मोहल्ला हास्पिटल चौक सदर अस्पताल के मेदनीपुर शहर थाना जनपद पलामू (झारखण्ड)
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
- प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार सिंह थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र।
- व0उ0नि0 कुँवर सिंह थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र।
- उ0नि0 हरिकेश राम आजाद चौकी प्रभारी कस्बा दुद्धी थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र।
- उ0नि0 जयशंकर राय चौकी प्रभारी अमवार थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र।
- उ0नि0 श्यामजी यादव थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र।
- हे0का0 सर्वेश सिंह थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र।
- हे0का0 लक्ष्मण सिंह यादव थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र।
- हे0का0 खालिद खान थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र।
- हे0का0 महताब अहमद थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र।
- हे0का0 भागीचन्द्र यादव थाना दुद्धी जनप सोनभद्र।
- का0 आनन्द यादव थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र।
- का0 विनोद सरोज थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र।
- म0का0 संध्या यादव थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र।
सोनभद्र पुलिस अपराधियों के विरुद्ध इसी प्रकार सख्त एवं प्रभावी अभियान आगे भी जारी रखेगी।
