• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Monday, June 22, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

मेरठ का काला कोट क्यों हुआ सियासी गलियारों में फेमस? अखिलेश यादव से लेकर योगी के मंत्री तक बस कर रहे इसी की बात

admin by admin
December 26, 2025
in उत्तर प्रदेश
0 0
0
मेरठ का काला कोट क्यों हुआ सियासी गलियारों में फेमस? अखिलेश यादव से लेकर योगी के मंत्री तक बस कर रहे इसी की बात


Last Updated:December 26, 2025, 17:29 IST

UP Politics News: आजकल मेरठ का काला कोट राजनेताओं का फेवरेट टॉपिक बनता दिख रहा है. ये कोट सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है. बीते दिनों यहां के बने हुए काले कोट की तारीफ सपा मुखिया अखिलेश यादव ने की थी. आज खादी प्रदर्शनी का उद्घाटन करने मेरठ पहुंचे यूपी सरकार के ऊर्जा राज्यमंत्री ने भी कुछ ऐसा कह दिया कि चर्चा का विषय बन गया.

मेरठ का काला कोट क्यों हुआ सियासी? अखिलेश से लेकर योगी के मंत्री तक कर रहे बातकाला कोट क्यों बना सियासी.

मेरठ का काला कोट आजकल सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है. बीते दिनों यहां के बने हुए काले कोट की तारीफ सपा मुखिया अखिलेश यादव ने की थी. आज खादी प्रदर्शनी का उद्घाटन करने मेरठ पहुंचे यूपी सरकार के ऊर्जा राज्यमंत्री डॉक्टर सोमेंद्र तोमर ने सपा मुखिया पर तंज कस दिया. उन्होंने कहा कि ये अच्छा है कि अखिलेश यादव को मेरठ का काला कोट पसंद आ रहा है, लेकिन 2012 से 2017 तक उन्हें मेरठ के कारीगरों की याद नहीं आई क्योंकि उस वक्त वो परिवार और एक ही क्षेत्र पर फोकस कर रहे थे.

उन्होंने आगे कहा कि आज यूपी की सरकार हर वर्ग को लेकर साथ चल रही है. अखिलेश यादव को अहसास हो रहा है उस वक्त गलतियां हुई थीं. ऊर्जा मंत्री ने यह भी कहा कि खादी सिर्फ कपड़ा नहीं हमारी विरासत है. विकास और विरासत दोनों को साथ लेकर सरकार चल रही है. खादी में कारीगर की मेहनत पसीना और भावनाएं जुड़ी हैं. हमें अपनी विरासत से जुड़ना चाहिए.

डॉ. सोमेंद्र तोमर के बयान पर सपा नेता सम्राट मलिक ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसी बात नहीं करनी चाहिए. अखिलेश जी सरल स्वभाव के व्यक्ति है और कार्यकर्ताओं से उनका संवाद कैसे रहता है ये इसका उदाहरण है कि एक सामान्य कार्यकर्ता से इतनी सहजता से बात करते हैं. सम्राट ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का कोट मेरठ में तैयार हो रहा है और जल्द ही वो इसे लेकर उनके पास जाएंगे.

गौरतलब है कि मेरठ के काले कोट की सपा मुखिया अखिलेश यादव ने तारीफ की थी. उन्होंने कहा था मुझे भी ऐसा ही काला कोट दिलावाइए. मेरठ के एक सपा नेता के साथ वार्तालाप की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी. बाद में मेरठ से सपा नेता टेलर को लेकर अखिलेश यादव का नाप लेने गए थे.

मेरठ के विद्यार्थी खादी भंडार के मालिक वैभव बताते हैं कि अखिलेश जी का मेजरमेंट हो चुका है और बहुत जल्द ये कोट तैयार हो जाएगा. इस विशेष कोट को लेकर विद्यार्थी खादी भंडार के संचालक वैभव शर्मा, कोट की डिजाइन तैयार करने वाले लोकेश रूहेला और जिला पंचायत सदस्य सम्राट मलिक बेहद उत्साहित हैं.

वैभव शर्मा ने बताया कि आमतौर पर कुर्ते के ऊपर जैकेट पहनी जाती है, लेकिन उनके यहां खास फैब्रिक से तैयार किया जाने वाला जोधपुरी कोट काफी पसंद किया जाता है. इसे राजा महाराजाओं वाला कोट भी कहा जाता है. इसकी मांग भी लगातार बढ़ रही है. यही कारण है कि यह काला जोधपुरी कोट अखिलेश यादव को भी पसंद आया. उन्होंने बताया कि जिला पंचायत सदस्य सम्राट मलिक के साथ वह खुद अपनी टीम के साथ लखनऊ जाकर अखिलेश यादव का नाप ले चुके हैं, जिसके बाद कोट सिलने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.
Location :

Meerut,Uttar Pradesh

First Published :

December 26, 2025, 17:29 IST

homeuttar-pradesh

मेरठ का काला कोट क्यों हुआ सियासी? अखिलेश से लेकर योगी के मंत्री तक कर रहे बात



Source link

Previous Post

PHOTOS: ऋतिक रोशन गर्लफ्रेंड सबा आज़ाद संग की सुज़ैन खान की क्रिसमस पार्टी में हुए शामिल, तस्वीरें हुईं वायरल

Next Post

आंखों की रोशनी खोने के बावजूद नहीं हारी हिम्मत, एशियन यूथ पैरा गेम्स में जीते मेडल, जानें कौन हैं प्रवीण शर्मा

admin

admin

Next Post
आंखों की रोशनी खोने के बावजूद नहीं हारी हिम्मत, एशियन यूथ पैरा गेम्स में जीते मेडल, जानें कौन हैं प्रवीण शर्मा

आंखों की रोशनी खोने के बावजूद नहीं हारी हिम्मत, एशियन यूथ पैरा गेम्स में जीते मेडल, जानें कौन हैं प्रवीण शर्मा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • कोटा के नरेंद्र अवस्थी ने कॉमरेड्स मैराथन 2026 में 86 किमी की कठिन दौड़ पूरी कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रचा इतिहास
  • Aaj Ka Vrishabh Rashifal : वृषभ राशि वालों सावधान! आज सड़क पर बिछा खतरा, बचाएगा शिवलिंग
  • करिश्मा कपूर ने छोड़ी फिल्म, सुपरस्टार की बेटी का चमका करियर, धर्मेंद्र के बेटे की हीरोइन बनते-बनते रह गई हसीना
  • बीजपुर पुलिस को बड़ी सफलता, टॉप टेन अपराधी गिरफ्तार ।।
  • मोटकी मुकुट पहाड़ी कंकाल कांड का खुलासा : गमछे से घोंटकर की गई थी हत्या, आरोपी गिरफ्तार ।।

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • देवरिया
    • बॉलीवुड
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    कोटा के नरेंद्र अवस्थी ने कॉमरेड्स मैराथन 2026 में 86 किमी की कठिन दौड़ पूरी कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रचा इतिहास

    कोटा के नरेंद्र अवस्थी ने कॉमरेड्स मैराथन 2026 में 86 किमी की कठिन दौड़ पूरी कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रचा इतिहास

    by admin
    June 22, 2026
    0

    Last Updated:June 20, 2026, 00:34 ISTComrades Marathon 2026: कोटा के धावक नरेंद्र अवस्थी ने दक्षिण अफ्रीका में आयोजित प्रतिष्ठित कॉमरेड्स...

    Recent News

    कोटा के नरेंद्र अवस्थी ने कॉमरेड्स मैराथन 2026 में 86 किमी की कठिन दौड़ पूरी कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रचा इतिहास

    कोटा के नरेंद्र अवस्थी ने कॉमरेड्स मैराथन 2026 में 86 किमी की कठिन दौड़ पूरी कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रचा इतिहास

    June 22, 2026
    Aaj Ka Vrishabh Rashifal : वृषभ राशि वालों सावधान! आज सड़क पर बिछा खतरा, बचाएगा शिवलिंग

    Aaj Ka Vrishabh Rashifal : वृषभ राशि वालों सावधान! आज सड़क पर बिछा खतरा, बचाएगा शिवलिंग

    June 22, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News