• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Friday, May 8, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

9 साल बाद ये खिताब जीतने को तैयार किदांबी श्रीकांत, हमवतन को हराकर फाइनल में एंट्री

admin by admin
November 30, 2025
in खेल
0 0
0
9 साल बाद ये खिताब जीतने को तैयार किदांबी श्रीकांत, हमवतन को हराकर फाइनल में एंट्री


Last Updated:November 29, 2025, 21:25 IST

Kidambi Srikanth News: भारत के बैडमिंटन स्टार किदांबी श्रीकांत 9 साल बाद सैयद मोदी इंटरनेशनल सुपर 300 टूर्नामेंट जीतने से एक कदम दूर हैं. उन्होंने पुरुषों के सिंगल्स के सेमीफाइनल में हमवतन मिथुन मंजूनाथन को हराकर खिताबी फाइनल में जगह बनाई. उनके अलावा डिफेंडिंग चैंपियन त्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की जोड़ी भी महिला डबल्स के फाइनल में पहुंच गई है.

9 साल बाद ये खिताब जीतने को तैयार किदांबी श्रीकांत, हमवतन को हराकर फाइनल मेंकिदांबी श्रीकांत सैयद मोदी इंटरनेशनल टूर्नामेंट जीतने से एक कदम दूर.

नई दिल्ली. 2016 में सैयद मोदी इंटरनेशनल टूर्नामेंट जीतने वाले भारत के बैडमिंटन स्टार किदांबी श्रीकांत 9 साल बाद फिर से ये खिताब जीतने की दहलीज पर पहुंच गए हैं. उन्होंने पुरुष सिंगल्स के सेमीफाइनल में हमवतन मिथुन मंजूनाथन को 21-15, 19-21, 21-13 से हराया. इसके अलावा त्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की जोड़ी ने भी खुशखबरी दी. इस जोड़ी ने महिला डबल्स के सेमीफाइनल में मलेशियाई जोड़ी ओंग शिन यी और कारमेन टिंग को सीधे गेम में 21-11, 21-15 से शिकस्त देकर फाइनल में एंट्री मारी.

फाइनल में किससे होगी किदांबी की टक्कर?
विश्व चैंपियनशिप 2021 के रजत पदक विजेता श्रीकांत फाइनल में हांगकांग के जेसन गुनावन और जापान के मिनोरु कोगा के बीच होने वाले मैच के विजेता से भिड़ेंगे. उन्होंने 2016 में यह खिताब जीता था. श्रीकांत ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहले गेम में 8-2 की बढ़त बनाई. मंजूनाथ ने लगातार दबाव बनाए रखा और स्कोर 12-14 किया लेकिन इसके बाद श्रीलंका ने बेहतर खेल दिखाते हुए पहला गेम जीत लिया. दूसरा गेम करीबी रहा. स्कोर 7-7 पर बराबर रहने के बाद मंजूनाथ ने ब्रेक तक 11-9 की बढ़त बना ली. उन्होंने इस बढ़त को 16-9 किया लेकिन श्रीकांत ने लगातार सात अंक के साथ 18-18 के स्कोर पर बराबरी हासिल कर ली. हालांकि, मंजूनाथ ने धैर्य बरकरार रखते हुए मुकाबले को तीसरे और निर्णायक गेम में खींच दिया. तीसरे गेम में श्रीकांत ने लय हासिल कर ली और पूरे समय आगे रहे. वह ब्रेक तक 11-6 से आगे थे जिसे उन्होंने जल्द ही 18-11 किया और फिर आसानी से गेम और मैच जीत लिया.

गायत्री और त्रीसा का कैसा रहा मुकाबला?
कंधे की चोट के कारण पांच महीने बाहर रहने के बाद वापसी करते हुए अपनी दूसरी प्रतियोगिता में खेल रही गायत्री और त्रीसा फाइनल में काहो ओसावा और माई तनाबे की जापान की आठवीं वरीय जोड़ी के खिलाफ फाइनल में अपना खिताब बचाने की कोशिश करेंगी. महिला डबल्स में त्रीसा और गायत्री ने मलेशियाई जोड़ी पर दबदबा बनाया. दोनों जोड़ियों ने मुकाबले की अच्छी शुरुआत की लेकिन त्रीसा और गायत्री ने पहले गेम में 8-7 के स्कोर के बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा. भारतीय जोड़ी ने ब्रेक तक 11-7 की बढ़त बनाई. त्रीसा और गायत्री ने गेम पर पकड़ बनाए रखी और उन्हें बरकरार रखने में कोई परेशानी नहीं हुई. भारतीय जोड़ी ने विरोधी जोड़ी की दो सहज गल्तियों के साथ पहला गेम अपने नाम कर लिया.

दूसरे गेम में मलेशिया की खिलाड़ियों ने बेहतर खेल दिखाया. दोनों जोड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली लेकिन त्रीसा और गायत्री ब्रेक तक 11-10 की मामूली बढ़त बनाने में सफल रही. भारतीय जोड़ी ने इसके बाद बढ़त को 17-14 किया और फिर विरोधी जोड़ी के बाहर शॉट मारने पर पांच मैच प्वाइंट हासिल किए. टिंग ने इसके बाद एक और शॉट बाहर मारकर गेम और मैच भारतीय जोड़ी की झोली में डाल दिया.

भारत का महिला सिंगल्स में अभियान सेमीफाइनल में ही खत्म हो गया, जब उन्नति हुड्डा और तन्वी शर्मा दोनों को सीधे गेम में हार का सामना करना पड़ा. उन्नति को तुर्की की नेसलीहान एरिन के खिलाफ 15-21, 10-21 से हार मिली, जबकि तन्वी को जापान की हिना अकेची के खिलाफ 17-21, 16-21 से शिकस्त का सामना करना पड़ा. इससे पहले हरिहरन अम्साकरुणन और त्रीसा की मिश्रित युगल जोड़ी इंडोनेशिया के देजान फर्डिनानस्याह और बर्नाडाइन अनिंद्या वर्दाना के खिलाफ 17-21, 19-21 की हार से प्रतियोगिता से बाहर हो गईं.

About the Author

authorimg

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

November 29, 2025, 21:25 IST

homesports

9 साल बाद ये खिताब जीतने को तैयार किदांबी श्रीकांत, हमवतन को हराकर फाइनल में



Source link

Previous Post

SIR का काम कर रहे लेखपाल की गई जान, SDM दिशा का रो-रोकर बुरा हाल, सामने आई मौत की ये वजह

Next Post

लाल साड़ी में सामंथा प्रभु बनी दूसरी बार दुल्हन, राज निदिमोरु संग की गुपचुप शादी! डायरेक्टर की Ex ने मारा ताना

admin

admin

Next Post
लाल साड़ी में सामंथा प्रभु बनी दूसरी बार दुल्हन, राज निदिमोरु संग की गुपचुप शादी! डायरेक्टर की Ex ने मारा ताना

लाल साड़ी में सामंथा प्रभु बनी दूसरी बार दुल्हन, राज निदिमोरु संग की गुपचुप शादी! डायरेक्टर की Ex ने मारा ताना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • विनेश फोगाट की मुश्किलें बढ़ीं… वाडा नियम और WFI की चयन नीति वापसी में बन सकती है बाधा, ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट में खेलने पर संशय
  • Agriculture Tips I भिंडी खेती
  • शूटिंग तक पहुंची 5 फिल्में, 8 स्टार ने जमकर पसीना भी बहाया, फिर भी थिएटर तक नहीं पहुंचीं… हुईं डिब्बाबंद
  • अपना दल एस की मासिक बैठक में संगठन मजबूती पर जोर।
  • संगठन की मजबूती पर जोर, चोपन मंडल की मासिक बैठक संपन्न।

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • देवरिया
    • बॉलीवुड
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    विनेश फोगाट की मुश्किलें बढ़ीं… वाडा नियम और WFI की चयन नीति वापसी में बन सकती है बाधा, ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट में खेलने पर संशय

    विनेश फोगाट की मुश्किलें बढ़ीं… वाडा नियम और WFI की चयन नीति वापसी में बन सकती है बाधा, ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट में खेलने पर संशय

    by admin
    May 8, 2026
    0

    Last Updated:May 07, 2026, 22:05 ISTपहलवान विनेश फोगाट की प्रतिस्पर्धी कुश्ती में वापसी पर संशय के बादल मंडरा रहे हैं....

    Recent News

    विनेश फोगाट की मुश्किलें बढ़ीं… वाडा नियम और WFI की चयन नीति वापसी में बन सकती है बाधा, ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट में खेलने पर संशय

    विनेश फोगाट की मुश्किलें बढ़ीं… वाडा नियम और WFI की चयन नीति वापसी में बन सकती है बाधा, ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट में खेलने पर संशय

    May 8, 2026
    Agriculture Tips I भिंडी खेती

    Agriculture Tips I भिंडी खेती

    May 8, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News