• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Monday, December 8, 2025
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

सोनभद्र में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय का किया गया निर्माण जनजातीय समुदाय के बच्चों को मिल रही है बेहतर शिक्षा-मुख्यमंत्री।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
November 15, 2025
in सोनभद्र
0 0
0

ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार जनजातीय समुदाय की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कर रही है कार्य- मुख्यमंत्री।

प्रदेश की सभी जनजातियों को शासन की सभी योजनाओं से पूरी तरह आच्छादित करने के लिए किया जा रहा है कार्य- मुख्यमंत्री।

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के 517 गांवों में बुनियादी सुविधाओं के साथ-साथ उनके समग्र विकास के लिए डबल इंजन की सरकार कर रही है कार्य- मुख्यमंत्री जी।

जनजातीय समुदाय को सम्मान देने का कार्य डबल इंजन की सरकार ने किया है- मुख्यमंत्री जी.

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी जैसे राष्ट्रनायकों के प्रति हमारी श्रद्धा और हमारा सम्मान का भाव भी उतना ही मजबूत है- मुख्यमंत्री।

सोनभद्र में आज भी पर्यटन की दृष्टि से शिवद्वार, पंचमुखी महादेव, कंडाकोट महादेव, ज्वालामुखी शक्तिपीठ मौजूद- मुख्यमंत्री।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कारण हम लोगों को जनजातीय गौरव दिवस के साथ जुड़ने का अवसर हो रहा है प्राप्त – मुख्यमंत्री।

जनजातीय समुदाय को 23 हजार से अधिक पट्टे किये गये स्वीकृत, भूमि का मिला मालिकाना अधिकार, किसी भी उत्पीड़न से होंगें मुक्त- मुख्यमंत्री।

सोनभद्र के सर्वांगीण विकास हेतु मुख्यमंत्री जी ने 548 करोड़ की 432 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किये।

सोनभद्र के पर्यटन पर आधारित पुस्तिका का मुख्यमंत्री जी ने किया विमोचन।

सोनभद्र। प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी आज जनजातीय गौरव दिवस पर जनपद सोनभद्र के चोपन में रेल कर्मचारी इण्टर मीडिएट कालेज मे आगमन हुआ, इस दौरान जनपद के जनप्रतिनिधिगण व अधिकारीगण ने मुख्यमंत्री जी को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया इसके पश्चात मुख्यमंत्री जी ने हेलिपैड से प्रस्थान कर रेलवे खेल मैदान में पहुंचे जहां पर मुख्यमंत्री जी ने जनजातीय गौरव दिवस पर आधारित लगायी गयी विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनियों का अवलोकन किये, इस दौरान मुख्यमंत्री जी ने जनजातीय विभाग द्वारा लगायी गयी प्रदर्शनी में मांदर को देखा और अपने हाथ से थाप लगा कर बजाये भी, इसके पश्चात मुख्यमंत्री जी ने बाल विकास पुष्टाहार द्वारा लगायी गयी प्रदर्शनी को देखे और अन्नप्राशन की रस्म अदायगी भी किये इसके पश्चात मुख्यमंत्री जी ने मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत पुलिस विभाग सोनभद्र को प्राप्त 25 स्कूटी को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किये, इसके पश्चात मुख्यमंत्री जी का आगमन रेलवे खेल मैदान के मंच पर हुआ जहॉ पर मुख्यमंत्री जी ने भगचान बिरसा मुण्डा की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित किये जनजातीय गौरव दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम में मंच पर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण मंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरूण, रविन्द्र जायसवाल प्रभारी मंत्री स्वतंत्र प्रभार स्टाम्प एवं पंजीयन, संजीव कुमार गोण्ड राज्य मंत्री समाज कल्याण, भूपेन्द्र सिंह चौधरी विधान परिषद सदस्य, विनीत सिंह विधान परिषद सदस्य, श्रीमती राधिका पटेल जिला पंचायत अध्यक्ष, भूपेश चौबे सदर विधायक, जीत सिंह खरवार उपाध्याक्ष अनूसूचित जाति आयोग, अपर मुख्य सचिव समाज कल्याण विभाग एम0 बेंकटेश्वर लू, मंण्डालायुक्त राजेश प्रकाश, आई0जी0 आर0पी0 सिंह, जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह, पुलिस अधीक्षक आभिषेक वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, जिलाध्यक्ष भाजपा नन्दलाल गुप्ता, जिला प्रभारी भाजपा अनिल सिंह, पूर्व सांसद रामसकल, क्षेत्रा अध्यक्ष भाजपा दिलीप सिंह पटेल, एम0एल0सी0/प्रदेश महामंत्री भाजपा सुबाश यदुवंशी, नागेश्वर गौड़ प्रदेश मंत्री अनुसूचित जनजाति, नरेन्द्र कुशवाहा पूर्व सांसद सहित सम्मानित जनप्रतिनिधिगण व अधिकारीगण उपस्थित रहें। इस दौरान अरूणांचल प्रदेश के जनजातीय समूहों द्वारा स्वागत नृत्य एवं याक नृत्य, मध्य प्रदेश के जनजातीय समूहों द्वारा जनजाति नृत्य तथा जनपद सोनभद्र के जनजातीय समूहों द्वारा करमा नृत्य की प्रस्तुति मुख्यमंत्री जी के समक्ष की गयी। इस दौरान मुख्यमंत्री जी ने सोनभद्र के पर्यटन पर आधारित वीडियो क्लीप व जनजातीय समुदाय के उत्थान हेतु किये जा रहे विकास कार्यों की प्रस्तुति वीडियो क्लीप को देखें। इसके पश्चात मुख्यमंत्री जी ने जनपद सोनभद्र के सर्वांगीण विकास को समर्पित 548 करोड़ की लागत से 432 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास डिजिटल बटन दबाकर किये, इस दौरान मुख्यमंत्री जी ने जनजातीय समुदाय के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किये, इस दौरान मुख्यमंत्री जी ने वनाधिकार पट्टा के लाभार्थियों को खतौनी का वितरण भी किये, इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री आवास के लाभार्थियों को स्वीकृति प्रमाण-पत्र का वितरण किये। इसके पश्चात मुख्यमंत्री जी द्वारा जनपद सोनभद्र के पर्यटन पर आधारित पुस्तिका का भी विमोचन किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री द्वारा विन्ध्यवासिनी विश्वविद्यालय की कुलपति द्वारा भगवान बिरसा मुण्डा पर तैयार की गयी पुस्तिका का भी विमोचन किया गया, इसके पश्चात मुख्यमंत्री जी ने आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि मातृभूमि के मान और महिमा के लिए अपना सर्वस्व अर्पित करने वाले धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर उन्हें कोटि-कोटि नमन है। उनकी हर पुकार में स्वतंत्रता की गूंज, हर कदम में स्वाभिमान की ज्वाला थी। उन्होंने जंगलों को जागरण, जनों को जननी के प्रति समर्पण की नई परिभाषा दी, मातृभूमि और जल-जंगल-जमीन की रक्षा हेतु सर्वस्व अर्पण करने वाले महान क्रांतिवीर धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष केवल विदेशी शासन के विरुद्ध नहीं था, बल्कि अन्याय, शोषण और सामाजिक विभाजन के विरुद्ध भी था। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मैं आप सभी राष्ट्रभक्तों को हृदय से बधाई देता हूं। आप सभी के प्रति मंगलमय शुभकामनाएं भी व्यक्त करता हूं, उत्तर प्रदेश और बिहार सांझी संस्कृति के पर्याय हैं, प्रभु श्रीराम और माता जानकी का पवित्र संबंध जितना अटूट है, उतना ही उत्तर प्रदेश और बिहार का संबंध भी अटूट और मजबूत है। आज से 125 वर्ष पहले कैसी स्थिति रही होगी, साधन और संसाधन नहीं रहे होंगे, कोई सुविधा नहीं रही होगी, लेकिन तब भी हमारे जनजातीय समुदाय ने देश की मुख्यधारा के साथ जुड़कर भारत की स्वाधीनता के लिए आंदोलन में अपना सहयोग किया, आज इन्हीं जनजातीय समुदाय के परिजनों को सम्मानित करने का सुखद अवसर प्राप्त हुआ है, अंग्रेजों ने बिरसा मुण्डा को मात्र 25 वर्ष की आयु में रांची की जेल में कैद कर लिया, जहां उनकी दुखद मृत्यु हो गई। उस समय उनके द्वारा दिया गया नारा ‘अबुआ दिसुम, अबुआ राज’ लोगों के लिए एक प्रेरणा है। धरती आबा बिरसा मुण्डा ने विदेशी राज को इसके माध्यम से नकारने का कार्य किया। जनजातियों के लिए भगवान बिरसा मुण्डा की मांग के समक्ष ब्रिटिश सरकार को झुकना पड़ा तथा जनजातीय समाज को उनका अधिकार देने के लिए मजबूर होना पड़ा। मुख्यमंत्री जी ने धरती आबा भगवान बिरसा मुण्डा की 150वीं जयन्ती ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के अवसर पर सोनभद्र में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कारण हम लोगों को जनजातीय गौरव दिवस के साथ जुड़ने का अवसर प्राप्त हो रहा है, हमारी सरकार ने निर्णय लिया कि वनाधिकार कानून में संशोधन के उपरांत पट्टा भी मिलना चाहिए, आज एक हजार से अधिक जनजातीय समुदाय के लोगों को उनके पट्टे की खतौनी उपलब्ध करायी जा रही है इससे पहले 23 हजार से अधिक ऐसे पट्टे स्वीकृत किए जा चुके हैं, जिसमें जनजातीय समुदाय को उस भूमि का मालिकाना अधिकार मिल सके और वह किसी भी उत्पीड़न से मुक्त हो सके। उन्होंने कहाकि सोनभद्र में वन औषधियों का भंडार है, पर्यटन की दृष्टि से इसे विकसित करने के साथ ही यहां जनजातीय समुदाय के युवाओं को टूरिस्ट गाइड के रूप में प्रशिक्षण देने का कार्य भी किया जा रहा है। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि डबल इंजन सरकार ने जनजातीय समुदाय को उसके अधिकार दिलाने का कार्य किया है। प्रदेश सरकार द्वारा जनजातीय गौरव के संरक्षण के लिए बलरामपुर के इमलिया कोडर में जनजातीय म्यूजियम और छात्रावास की स्थापना की है। शीघ्र ही मिर्जापुर मण्डल में भी म्यूजियम की स्थापना की जाएगी। इससे जनजातीय गौरव की धरोहर सभी के लिए एक प्रेरणा बनेगी। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में हमें जनजातीय गौरव दिवस के साथ जुड़ने का अवसर प्राप्त हुआ है। जनपद लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में 22 राज्यों की टीमों द्वारा प्रतिभाग किया गया, जिसमें अरुणाचल प्रदेश हमारा सहभागी राज्य रहा। हमारे जनजातीय समाज ने विरासत के साथ जुड़कर भारत की गौरव गाथा व परम्परा को आगे बढ़ने का कार्य किया है। सोनभद्र के सलखन फॉसिल्स पार्क में 140 करोड़ वर्ष पुराने जीवाश्म के अवशेष प्राप्त हुए हैं। इसके माध्यम से दुनिया के पर्यटकों को आकर्षित किया जा सकता है। इसे यूनेस्को की विश्व धरोहर की सूची में सम्मिलित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि आध्यात्मिक दृष्टि से जनपद में शिवद्वार, पंचमुखी महादेव, कंटाकोट महादेव, ज्वालामुखी शक्तिपीठ, मुखा फॉल व हाथी नाला आदि जैसे महत्वपूर्ण पर्यटक स्थल हैं। यहां पर बायो डायवर्सिटी पार्क इत्यादि हैं। उत्तर प्रदेश में पायी जाने वाली 15 जनजातियों में से 14 जनजाति सोनभद्र में मिलती हैं। देश में सबसे अधिक जनजातियां सोनभद्र जनपद में ही निवास करती हैं। इनकी कुल आबादी जनपद सोनभद्र में चार लाख से अधिक है। इन सभी जनजातियों का इतिहास मानवता के इतिहास के साथ जुड़ा हुआ है। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने ‘पी0एम0 जनमन योजना’ के अन्तर्गत ‘धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान’ प्रारंभ किया है। इस अभियान के तहत उत्तर प्रदेश के 517 जनजातीय ग्रामों में मूलभूत सुविधाओं के साथ उनके समग्र विकास के लिए सरकार कार्य कर रही है। प्रदेश की 11 लाख से अधिक जनजातीय आबादी के मध्य इन कार्यक्रमों को आगे बढ़ाया जा रहा है। इन सभी ग्रामों के सर्वांगीण विकास को दृष्टिगत रखते हुए ‘वन अधिकार कानून’ में संशोधन के उपरांत जनजातीय समाज के लोगों को पट्टा भी दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश सरकार भारत सरकार के साथ मिलकर प्रदेश की सभी जनजातियों को सभी प्रकार की योजनाओं से आच्छादित कर रही है। सभी को भूमि का पट्टा, आवास, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, घर में शौचालय, पत्रों को वृद्धावस्था या निराश्रित महिला पेंशन आदि से आच्छादित किया जा रहा है। उनके बच्चों के लिए आंगनबाड़ी व स्कूल की व्यवस्था की जा रही है। इस दौरान उन्होंने कहा कि जनपद के पर्यटन पर आधारित आज पुस्तिका का विमोचन हुआ है, जिला प्रशासन द्वारा यह बहुत ही सराहनीय कार्य किया गया है। इस दौरान मुख्यमंत्री जी ने कहा कि  प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा योजना और अन्य योजनाओं से अच्छादित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि सोनभद्र में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय का निर्माण किया गया है, जिसमें 120 छात्र तथा 120 छात्राएं आधुनिक शिक्षा ग्रहण कर सकते हैं। अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों के लिए विकासखंड रॉबर्ट्सगंज में आश्रम पद्धति विद्यालय तथा विकासखंड नदवा में आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय का निर्माण भी कराया जा रहा है। अनुसूचित जाति व जनजाति की छात्राओं हेतु एक राजकीय छात्रावास का भी निर्माण किया जा रहा है। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि वर्तमान में जनपद में चार पंडित दीनदयाल उपाध्याय आश्रम पद्धति विद्यालय संचालित है, जहां आवासीय पठन-पाठन, निःशुल्क पुस्तक, पुस्तकालय, वस्त्र, स्मार्ट क्लासेस आदि की व्यवस्था के माध्यम से जनजातीय छात्र-छात्राओं को आधुनिक शिक्षा की दिशा में आगे बढ़ाया जा रहा है। जनपद सोनभद्र के सभी विकास खण्डो में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों का संचालन किया जा रहा है। इनमें कक्षा 06 से कक्षा 12 तक छात्राएं एक ही परिसर में आवासीय सुविधा के साथ पठन-पाठन कर सकती हैं। अभ्युदय कोचिंग के माध्यम से जनजातीय छात्रों को नीट व आई0आई0टी0 जैसी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त हुई है। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि बिरसा मुण्डा के संदेश के अनुरूप जनजातीय समाज को राष्ट्रप्रथम के भाव से जोड़ने के लिए सोनभद्र के जनजातीय युवाओं को टूरिस्ट गाइड के रूप में प्रशिक्षित किया गया है। सरकार द्वारा जनजातीय समाज के अनुभवी वैद्यों की विशेषज्ञता व उनकी जड़ी बूटी औषधीय को प्रचारित करने का कार्य किया जा रहा है। इससे उनको अतिरिक्त आमदनी प्राप्त हुई है। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि जनपद में विकास की विभिन्न परियोजनाओं को आगे बढ़ाने का कार्य किया गया है। सोनभद्र प्रदेश की ऊर्जा राजधानी के रूप में जाना जाता है। ओबरा में स्थित उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड की इकाई में 1320 मेगावाट क्षमता का प्लांट लगाया गया है जिसकी कुल लागत 13 हजार करोड़ रुपये से अधिक है। इस परियोजना के साथ युवाओं के लिए नौकरी की नई संभावनाएं पैदा हुई हैं। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि जनपद में 3,394 करोड़ रुपये लागत से निर्मित कनहर सिंचाई परियोजना के माध्यम से रॉबर्ट्सगंज, दुद्धी व ओबरा विधानसभा के 108 ग्रामों के 53 हजार से भी अधिक कृषक परिवारों को 35 हजार 467 हेक्टेयर भूमि पर सिंचाई की सुविधा प्राप्त हुई है। जनजातीय ग्रामों में ‘हर घर नल योजना’ का अधिकांश कार्य पूर्ण हो चुका है। पूर्ण संतृप्तीकरण के लक्ष्य को प्राप्त करने का प्रयास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि राजकीय मेडिकल कॉलेज का निर्माण पूर्ण होने के उपरांत इसमें प्रवेश प्रारम्भ हो गया है। जिला चिकित्सालय की क्षमता बढ़ाकर 500 बेड की कर दी गई है। आज निवेशक सोनभद्र की ओर आकर्षित हो रहे हैं। 02 लाख 05 हजार 981 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव जनपद में प्राप्त हुए हैं। इससे हजारों नौजवानों को रोजगार प्राप्त होगा। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि सोनभद्र जनपद में ग्रामीण क्षेत्र में 80 हजार 516 तथा शहरी क्षेत्र में 11 हजार 411 प्रधानमंत्री आवास दिए गए हैं। मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 23 हजार 973 परिवारों को लाभान्वित किया गया है। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत 03 लाख 51 हजार 772 परिवारों को शौचालय की सुविधा दी गई है तथा 669 सामुदायिक शौचालयों का निर्माण किया गया है। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि पहले जंगल की लकड़ी या गोबर के उपलों से भोजन बनाने के लिए मजबूर होना पड़ता था। उज्ज्वला योजना के माध्यम से धुएं से मुक्ति मिली है। जनपद में 02 लाख 51 हजार से अधिक निःशुल्क गैस कनेक्शन दिए जा चुके हैं। अब होली व दीपावली पर दो भरे हुए गैस सिलेंडर मुफ्त दिए जाते हैं। 06 लाख 50 हजार से अधिक आयुष्मान कार्ड अकेले सोनभद्र जनपद में ही बनाए गए हैं। पी0एम0 स्वनिधि योजना के अन्तर्गत 08 हजार से अधिक स्ट्रीट वेण्डरों को लाभान्वित किया गया है। अटल पेंशन योजना में 01 लाख 08 हजार 324, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में 06 लाख 86 हजार 87, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में 03 लाख 49 हजार 796 परिवारों को लाभान्वित किया गया है। प्रधानमंत्री जनधन योजना में 08 लाख 30 हजार 570 खाते खोले गए हैं। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना में एक 01 लाख 38 हजार 393 लाभार्थियों को ऋण दिया गया है। स्वामित्व योजना के अंतर्गत 9 हजार से अधिक लोगों को उनके निवास स्थान पर ही पट्टे उपलब्ध कराए गए हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत 02 लाख 35 हजार 573 किसानों को लाभान्वित किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पी0एम0 कुसुम योजना में 02 हजार 646 किसानों को सोलर पैनल उपलब्ध कराए गए हैं। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 08 हजार 324 बेटियों का विवाह कराया गया है। 75 हजार 709 वृद्धजनों, 26 हजार 432 निराश्रित महिलाओं व 11 हजार 17 दिव्यांगों को पेंशन की सुविधा का लाभ जनपद सोनभद्र में दिया गया है। बी0सी0 सखी के माध्यम से लोगों को शासन की योजनाओं के साथ जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। कार्यक्रम को समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण व विधान परिषद सदस्य भूपेन्द्र सिंह चौधरी, समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव गोंड ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवीन्द्र जायसवाल ने धन्यवाद ज्ञापित किये, सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण व शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Previous Post

जनजातीय गौरव दिवस पर सोनभद्र में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का प्रेस बयान।

Next Post

खनन हादसा-मुख्यमंत्री के जाते ही हुआ बड़ा खनन हादसा, दर्जनों मजदूरों के दबे होने की सूचना, प्रशासन मौके पर मौजूद।

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post

खनन हादसा-मुख्यमंत्री के जाते ही हुआ बड़ा खनन हादसा, दर्जनों मजदूरों के दबे होने की सूचना, प्रशासन मौके पर मौजूद।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • हाथ खोए, हिम्मत नहीं! कोटा के सुनील साहू ने पैरों से रचा इतिहास, जीत चुके हैं 11 गोल्ड सहित 18 मेडल
  • उड़ानें रद्द, व्यवस्थाएं ठप, इंतजार में चली गई एक जान…अमौसी एयरपोर्ट पर अफरातफरी का माहौल
  • ‘धुरंधर’ की सक्सेस के बीच वायरल हुआ 18 साल पुराना रोमांटिक गाना, हीरोइन की बाहों में झूमते दिखे अक्षय खन्ना
  • गुमला के सुजल कुमार की बड़ी उपलब्धि, राष्ट्रीय एथलेटिक्स में कांस्य जीतकर खेल नगरी का बढ़ाया मान
  • ग्रेटर नोएडा में अब कूड़ा फेंकने वालों की खैर नहीं, घर पर पहुंचकर होगी कार्रवाई, ऐसे जुटाए जाएंगे सबूत

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • बॉलीवुड
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    हाथ खोए, हिम्मत नहीं! कोटा के सुनील साहू ने पैरों से रचा इतिहास, जीत चुके हैं 11 गोल्ड सहित 18 मेडल

    हाथ खोए, हिम्मत नहीं! कोटा के सुनील साहू ने पैरों से रचा इतिहास, जीत चुके हैं 11 गोल्ड सहित 18 मेडल

    by admin
    December 8, 2025
    0

    Last Updated:December 08, 2025, 07:51 ISTपैरा एथलेटिक्स सुनील सक्सेस स्टोरी: पैरा एथलीट सुनील साहू ने 2012 में दोनों हाथ खो...

    Recent News

    हाथ खोए, हिम्मत नहीं! कोटा के सुनील साहू ने पैरों से रचा इतिहास, जीत चुके हैं 11 गोल्ड सहित 18 मेडल

    हाथ खोए, हिम्मत नहीं! कोटा के सुनील साहू ने पैरों से रचा इतिहास, जीत चुके हैं 11 गोल्ड सहित 18 मेडल

    December 8, 2025
    उड़ानें रद्द, व्यवस्थाएं ठप, इंतजार में चली गई एक जान…अमौसी एयरपोर्ट पर अफरातफरी का माहौल

    उड़ानें रद्द, व्यवस्थाएं ठप, इंतजार में चली गई एक जान…अमौसी एयरपोर्ट पर अफरातफरी का माहौल

    December 8, 2025
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News