• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Thursday, August 6, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

वाराणसी आएंगे पीएम नरेंद्र मोदी… 4 वंदे भारत को हरी झंडी दिखाएंगे, जानिए 16 घंटे में क्या-क्या करेंगे?

admin by admin
November 7, 2025
in उत्तर प्रदेश
0 0
0
वाराणसी आएंगे पीएम नरेंद्र मोदी… 4 वंदे भारत को हरी झंडी दिखाएंगे, जानिए 16 घंटे में क्या-क्या करेंगे?


वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज और कल अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी का दौरा करेंगे. यहां वे दो दिवसीय दौरे पर आएंगे. जहां वे चार नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. इन नई ट्रेनों के चलने से ना केवल यात्रियों को सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा. कार्यक्रम के अनुसार, प्रधानमंत्री 7 नवंबर की शाम 5 बजकर 10 मिनट पर वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचेंगे. वहां से वे सड़क मार्ग से बनारस रेल इंजन कारखाने (BLW) स्थित गेस्ट हाउस जाएंगे. शाम को BLW गेस्ट हाउस में पार्टी कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे. इस बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे.

रात्रि भोजन के बाद प्रधानमंत्री मोदी शहर में चल रही निर्माणाधीन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण भी कर सकते हैं. अगले दिन, 8 नवंबर की सुबह, प्रधानमंत्री बनारस रेलवे स्टेशन से चार नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे. इसके बाद वे स्टेशन पर मौजूद प्रबुद्ध जनों और गणमान्य नागरिकों से संवाद करेंगे. पूरे कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी करीब 16 घंटे काशी में रहेंगे और विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लेंगे.

कौन सी नई वंदे भारत ट्रेनें चलेंगी..

बनारस–खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस (Banaras–Khajuraho Vande Bharat Express)

लखनऊ–सहारनपुर वंदे भारत एक्सप्रेस (Lucknow–Saharanpur Vande Bharat Express)

फिरोजपुर–दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस (Ferozepur–Delhi Vande Bharat Express)

एर्नाकुलम–बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस (Ernakulam–Bengaluru Vande Bharat Express)

बनारस–खजुराहो वंदे भारत इस रूट पर सीधी कनेक्टिविटी देगी और मौजूदा विशेष ट्रेन की तुलना में करीब दो घंटे 40 मिनट का समय बचाएगी. यह ट्रेन वाराणसी, प्रयागराज और चित्रकूट जैसे प्रमुख धार्मिक और सांस्कृतिक केंद्रों को जोड़ेगी.

लखनऊ–सहारनपुर वंदे भारत एक्सप्रेस से लखनऊ, सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, बिजनौर और सहारनपुर के यात्रियों को लाभ होगा. इसके जरिए रुड़की होते हुए हरिद्वार तक की यात्रा भी आसान हो जाएगी.

वहीं, फिरोजपुर–दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस अपने मार्ग पर सबसे तेज़ ट्रेन होगी और यह दिल्ली से बठिंडा और पटियाला जैसे पंजाब के प्रमुख शहरों के बीच संपर्क को मजबूत बनाएगी.

दक्षिण भारत में, एर्नाकुलम–बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन से इस मार्ग पर यात्रा का समय दो घंटे से अधिक घट जाएगा, जिससे यात्रियों को तेज़ और आरामदायक सफर का अनुभव मिलेगा.



Source link

Previous Post

मिथुन चक्रवर्ती की हीरोइन, शूट किया था ऐसा रेप सीन, रात-रातभर नहीं आती थी नींद, छटपटा कर उठ जाती थी एक्ट्रेस

Next Post

Sheetal Devi creats history:18 साल की शीतल देवी के नाम बड़ा कीर्तिमान… यह उपलब्धि हासिल करने वाली भारत की पहली पैरा आर्चर बनीं

admin

admin

Next Post
Sheetal Devi creats history:18 साल की शीतल देवी के नाम बड़ा कीर्तिमान… यह उपलब्धि हासिल करने वाली भारत की पहली पैरा आर्चर बनीं

Sheetal Devi creats history:18 साल की शीतल देवी के नाम बड़ा कीर्तिमान... यह उपलब्धि हासिल करने वाली भारत की पहली पैरा आर्चर बनीं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • बिजली संकट पर मंत्री एके शर्मा का बड़ा ऐक्शन, एक्सईएन निलंबित, चीफ को प्रतिकूल प्रविष्टि, एई को चेताया, Uttar-pradesh Hindi News
  • नरसिंहपुर के गोटेगांव में 8 वर्षीय बच्ची की हत्या मामले में आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने दर्ज किया मामला, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • मुरैना के सिकारोड़ी में कीचड़ भरी सड़क पर बच्ची का सवाल वायरल, ग्रामीणों ने पक्की सड़क की मांग उठाई, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • डिंडौरी के करंजिया में सहायक यंत्री को कार्यमुक्त करने की मांग, सरपंचों ने 3 दिन का अल्टीमेटम दिया, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • शिवपुरी में भगवान शिव-पार्वती की मूर्तियों से अभद्रता, आरोपी गिरफ्तार; पुलिस ने निकाला जुलूस

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    बिजली संकट पर मंत्री एके शर्मा का बड़ा ऐक्शन, एक्सईएन निलंबित, चीफ को प्रतिकूल प्रविष्टि, एई को चेताया, Uttar-pradesh Hindi News

    बिजली संकट पर मंत्री एके शर्मा का बड़ा ऐक्शन, एक्सईएन निलंबित, चीफ को प्रतिकूल प्रविष्टि, एई को चेताया, Uttar-pradesh Hindi News

    by admin
    August 6, 2026
    0

    उत्तर प्रदेश में अलग अलग जिलों में बिजली संकट को लेकर उर्जा मंत्री एके शर्मा का गुस्सा अधिकारियों पर फूटा...

    Recent News

    बिजली संकट पर मंत्री एके शर्मा का बड़ा ऐक्शन, एक्सईएन निलंबित, चीफ को प्रतिकूल प्रविष्टि, एई को चेताया, Uttar-pradesh Hindi News

    बिजली संकट पर मंत्री एके शर्मा का बड़ा ऐक्शन, एक्सईएन निलंबित, चीफ को प्रतिकूल प्रविष्टि, एई को चेताया, Uttar-pradesh Hindi News

    August 6, 2026
    नरसिंहपुर के गोटेगांव में 8 वर्षीय बच्ची की हत्या मामले में आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने दर्ज किया मामला, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    नरसिंहपुर के गोटेगांव में 8 वर्षीय बच्ची की हत्या मामले में आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने दर्ज किया मामला, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    August 6, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News