• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Monday, June 22, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा 60 करोड़ केस: EOW ने कर्मचारियों को समन भेजा

admin by admin
November 6, 2025
in बॉलीवुड
0 0
0
शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा 60 करोड़ केस: EOW ने कर्मचारियों को समन भेजा


Last Updated:November 06, 2025, 11:12 IST

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा से जुड़े 60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी मामले में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है. आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने शिल्पा की कंपनी में काम कर चुके चार पूर्व कर्मचारियों को पूछताछ के लिए समन भेजा है. जांच एजेंसी यह जानने की कोशिश कर रही है कि आखिर कारोबार में लिए गए करोड़ों के लोन का इस्तेमाल कहां और कैसे हुआ था.

ख़बरें फटाफट

60 करोड़ की धोखाधड़ी में शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा की कंपनी के 4 कर्मचारियों..फ्रॉड केस मामले में शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा फंसे हुए हैं.
नई दिल्ली. बिजनेसमैन से 60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के केस में एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा को लेकर नया अपडेट सामने आया है. आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने शिल्पा की कंपनी में काम कर चुके चार पुराने कर्मचारियों को पूछताछ के लिए समन भेजा है. इनमें से एक कर्मचारी का बयान रिकॉर्ड किया जा चुका है, जबकि बाकी तीन से पूछताछ अभी बाकी है.

जानकारी के मुताबिक, ये चारों पहले बेस्ट डील प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी में काम करते थे. EOW के एक अधिकारी ने बताया कि कंपनी का एक कर्मचारी शाखा के सामने पेश होकर अपना बयान दे चुका है. बाकी तीन कर्मचारियों को भी जल्द बुलाया जाएगा ताकि उनके बयान दर्ज किए जा सकें.

लेना पड़ा 60 करोड़ रुपये का लोन

अधिकारियों का कहना है कि जांच टीम यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या सच में राज कुंद्रा की कंपनी के पास इतने ऑर्डर थे, जिनको पूरा करने के लिए उन्हें बिजनेसमैन से 60 करोड़ रुपये का लोन लेना पड़ा. साथ ही, क्या टैक्स से बचने के लिए इस लोन को निवेश के रूप में दिखाया गया था. टीम अब कंपनी से जुड़े प्रोडक्ट सप्लायर्स और विज्ञापन देने वाली कंपनियों से भी सवाल-जवाब करेगी. अगर पूछताछ में कोई संदिग्ध जानकारी मिलती है, तो शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा से दोबारा पूछताछ की जा सकती है.

कर्मचारियों से किए गए सवाल

EOW ने पेश हुए कर्मचारी से कई सवाल किए. जैसे – कंपनी में कर्मचारियों को सैलरी कैसे दी जाती थी, क्या सैलरी कंपनी की कमाई से दी जाती थी या कहीं और से पैसा लाया जाता था. इसके अलावा ये भी पूछा गया कि क्या ऑफिस की फर्निशिंग में सच में 20 करोड़ रुपये खर्च हुए थे.

बता दें कि शाखा अब उन कंपनियों से भी पूछताछ करेगी जिन्होंने दफ्तर की फर्निशिंग का काम किया था. बता दें कि कुछ समय पहले शिल्पा शेट्टी ने कोर्ट से विदेश जाने की इजाजत मांगी थी, लेकिन कोर्ट ने यह कहकर उनकी अर्जी ठुकरा दी थी कि पहले धोखाधड़ी से जुड़ा पैसा वापस करें, फिर बाहर जाने की इजाजत दी जाएगी.

authorimg

Munish Kumar

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

November 06, 2025, 10:44 IST

homeentertainment

60 करोड़ की धोखाधड़ी में शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा की कंपनी के 4 कर्मचारियों..



Source link

Previous Post

मिशन शक्ति 5.0” एवं “यातायात माह” के अंतर्गत सोनभद्र पुलिस द्वारा कुल 887 चालान व 01 वाहन सीज।

Next Post

शुद्धता और सेहत का संगम! पंचामृत के बिना अधूरी है हर पूजा, जानिए इसके चमत्कारी फायदे – Uttar Pradesh News

admin

admin

Next Post
शुद्धता और सेहत का संगम! पंचामृत के बिना अधूरी है हर पूजा, जानिए इसके चमत्कारी फायदे – Uttar Pradesh News

शुद्धता और सेहत का संगम! पंचामृत के बिना अधूरी है हर पूजा, जानिए इसके चमत्कारी फायदे - Uttar Pradesh News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • कोटा के नरेंद्र अवस्थी ने कॉमरेड्स मैराथन 2026 में 86 किमी की कठिन दौड़ पूरी कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रचा इतिहास
  • Aaj Ka Vrishabh Rashifal : वृषभ राशि वालों सावधान! आज सड़क पर बिछा खतरा, बचाएगा शिवलिंग
  • करिश्मा कपूर ने छोड़ी फिल्म, सुपरस्टार की बेटी का चमका करियर, धर्मेंद्र के बेटे की हीरोइन बनते-बनते रह गई हसीना
  • बीजपुर पुलिस को बड़ी सफलता, टॉप टेन अपराधी गिरफ्तार ।।
  • मोटकी मुकुट पहाड़ी कंकाल कांड का खुलासा : गमछे से घोंटकर की गई थी हत्या, आरोपी गिरफ्तार ।।

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • देवरिया
    • बॉलीवुड
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    कोटा के नरेंद्र अवस्थी ने कॉमरेड्स मैराथन 2026 में 86 किमी की कठिन दौड़ पूरी कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रचा इतिहास

    कोटा के नरेंद्र अवस्थी ने कॉमरेड्स मैराथन 2026 में 86 किमी की कठिन दौड़ पूरी कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रचा इतिहास

    by admin
    June 22, 2026
    0

    Last Updated:June 20, 2026, 00:34 ISTComrades Marathon 2026: कोटा के धावक नरेंद्र अवस्थी ने दक्षिण अफ्रीका में आयोजित प्रतिष्ठित कॉमरेड्स...

    Recent News

    कोटा के नरेंद्र अवस्थी ने कॉमरेड्स मैराथन 2026 में 86 किमी की कठिन दौड़ पूरी कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रचा इतिहास

    कोटा के नरेंद्र अवस्थी ने कॉमरेड्स मैराथन 2026 में 86 किमी की कठिन दौड़ पूरी कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रचा इतिहास

    June 22, 2026
    Aaj Ka Vrishabh Rashifal : वृषभ राशि वालों सावधान! आज सड़क पर बिछा खतरा, बचाएगा शिवलिंग

    Aaj Ka Vrishabh Rashifal : वृषभ राशि वालों सावधान! आज सड़क पर बिछा खतरा, बचाएगा शिवलिंग

    June 22, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News