• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Friday, August 7, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

UP Politics: बिहार में NDA का खेल बिगाड़ेंगे ओपी राजभर? 100 से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान 

admin by admin
October 13, 2025
in उत्तर प्रदेश
0 0
0
UP Politics: बिहार में NDA का खेल बिगाड़ेंगे ओपी राजभर? 100 से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान 


लखनऊ. बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की सरगर्मियां चरम पर हैं, और अब उत्तर प्रदेश की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) ने बड़ा ऐलान कर दिया है. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने ऐलान किया है कि उनकी पार्टी बिहार में 100 से अधिक सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी. NDA गठबंधन के तहत सीट न मिलने के बाद यह ऐलान किया गया. सुभासपा के राष्ट्रीय महसचिन अरविन्द राजभर ने कहा कि अगर चार सीटें भी मिलती तो हम यह फैसला नहीं लेते। सुभासपा की इस रणनीति से बिहार चुनाव में नए समीकरण पैदा हो सकते हैं.

राजभर ने कहा, “हमने NDA के साथ गठबंधन बनाए रखने की पूरी कोशिश की. लेकिन जब सीटों का कोई हिसाब नहीं मिला, तो अब हम अकेले उतरेंगे. बिहार के राजभर समाज, राजवंशी बिरादरी और अन्य उपेक्षित वर्गों की आवाज को विधानसभा तक पहुंचाना हमारा संकल्प है. 100 से ज्यादा सीटों पर मजबूत उम्मीदवार उतारेंगे.” उन्होंने कहा कि बिहार की धरती पर SBSP का प्रभाव 32 जिलों में फैला हुआ है.

NDA में सुभासपा को नहीं मिली सीट

यह ऐलान ऐसे समय पर आया है जब NDA ने हाल ही में अपनी सीट शेयरिंग फॉर्मूला फाइनल किया है. भाजपा और जेडीयू को 101-101 सीटें मिली हैं, जबकि चिराग पासवान की LJP (रामविलास) को 29 और अन्य सहयोगियों को भी सीट दिया गया है. SBSP को इस सूची में जगह नहीं मिली. SBSP के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद राजभर ने भी कहा, “भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से बात हुई थी, लेकिन बातचीत बेनतीजा रही. अगर गठबंधन में जगह न मिले, तो अकेले लड़ेंगे.”

बदल सकते हैं समीकरण

SBSP की यह रणनीति बिहार की राजनीति में भूचाल ला सकती है. पार्टी पूर्वी यूपी से सटे बिहार के जिलों जैसे बलिया, गाजीपुर और पूर्वांचल सीमा वाले इलाकों में मजबूत है, जहां राजभर समुदाय की अच्छी-खासी आबादी है. 2020 के बिहार चुनाव में SBSP ने ग्रैंड डेमोक्रेटिक सेक्युलर फ्रंट के हिस्से के रूप में 5 सीटों पर चुनाव लड़ा था, लेकिन सफलता नहीं मिली. अब 2025 में अकेले उतरकर पार्टी का लक्ष्य कम से कम 20-25 सीटें जीतना है, जो NDA के बहुमत को प्रभावित कर सकता है. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह फैसला भाजपा के लिए चुनौती बनेगा, क्योंकि SBSP के वोट कटने से जेडीयू और भाजपा दोनों को नुकसान हो सकता है.

तेज होगा चुनाव प्रचार

राजभर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, “हम सुहेलदेव महाराज के आदर्शों पर चलते हैं – सामाजिक न्याय और पिछड़ों का उत्थान. बिहार सरकार की योजनाओं में राजभर समुदाय को ST का दर्जा देने की मांग करेंगे.” पार्टी ने अगले हफ्ते से प्रचार अभियान तेज करने का प्लान बनाया है, जिसमें रैलियां और पदयात्राएं शामिल हैं.

बिहार में दो चरणों में चुनाव

बिहार चुनाव 6 और 11 नवंबर को दो चरणों में होंगे, जबकि वोटों की गिनती 14 नवंबर को होगी. SBSP के इस ऐलान से विपक्ष को भी फायदा मिल सकता है, लेकिन राजभर ने साफ कहा कि उनकी लड़ाई तीसरे मोर्चे की होगी. अब सभी की नजरें NDA की प्रतिक्रिया पर हैं – क्या वे SBSP को मनाएंगे या फिर बिहार की सियासत में नया ट्विस्ट आएगा?



Source link

Previous Post

KBC जूनियर में इशित भट्ट का व्यवहार वायरल, अमिताभ बच्चन रहे संयमित.

Next Post

16 साल की छोटी उम्र और बड़ों-बड़ों को दी मात, गोल्‍फर जारा आनंद ने वीमेंस इंडियन ओपन में रच दिया इतिहास

admin

admin

Next Post
16 साल की छोटी उम्र और बड़ों-बड़ों को दी मात, गोल्‍फर जारा आनंद ने वीमेंस इंडियन ओपन में रच दिया इतिहास

16 साल की छोटी उम्र और बड़ों-बड़ों को दी मात, गोल्‍फर जारा आनंद ने वीमेंस इंडियन ओपन में रच दिया इतिहास

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • उज्जैन के मंदिर में 4 दिन पहले मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस, ज्योतिषाचार्य ने बताई वजह
  • दक्षिण काली मंदिर में दिखी माँ की बाल रूप में अद्भुत लीला, साधना में लीन आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी जी महाराज की गोद में आकर बैठी नन्ही बालिका।
  • सिंगरौली में पत्नी, प्रेमी और उसके दोस्त ने रची पति की हत्या की साजिश, 72 घंटे में खुलासा, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • 2 राज्य, दोनों में ही BJP की सरकार; केंद्र सरकार सुलझा पाएगी एक दशक पुरानी लड़ाई?, National Hindi News
  • वे हमारे अधिकार छीन रहे, हमारी नौकरियां सब्जियों की तरह बेच रहे; झारखंड में और तेज हुआ छात्रों का आंदोलन, Jharkhand Hindi News

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    उज्जैन के मंदिर में 4 दिन पहले मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस, ज्योतिषाचार्य ने बताई वजह

    उज्जैन के मंदिर में 4 दिन पहले मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस, ज्योतिषाचार्य ने बताई वजह

    by admin
    August 7, 2026
    0

    मध्य प्रदेश के उज्जैन की एक मंदिर में स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त से चार दिन पहले मनाया जाएगा। ज्योतिषाचार्य के...

    Recent News

    उज्जैन के मंदिर में 4 दिन पहले मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस, ज्योतिषाचार्य ने बताई वजह

    उज्जैन के मंदिर में 4 दिन पहले मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस, ज्योतिषाचार्य ने बताई वजह

    August 7, 2026

    दक्षिण काली मंदिर में दिखी माँ की बाल रूप में अद्भुत लीला, साधना में लीन आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी जी महाराज की गोद में आकर बैठी नन्ही बालिका।

    August 7, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News