• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Thursday, March 19, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

प्यार का हुआ खौफनाक का अंत, जिन भाइयों की कलाई पर मुन्नी ने बांधी राखी, वही सुलाए मौत की नींद।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
October 8, 2025
in सोनभद्र
0 0
0

ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।

सोनभद्र। से इस वक्त एक सनसनीखेज़ खुलासा सामने आया है। 24 सितंबर को हाथीनाला थाना क्षेत्र के जंगल में मिली अज्ञात युवती की लाश ने जिस रहस्य को जन्म दिया था, अब उससे पर्दा उठ चुका है। सर्विलांश/ एसओजी व थाना हाथीनाला पुलिस द्वारा दोहरा हत्याकांड का खुलासा कर दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। एसओजी और पुलिस की संयुक्त टीम ने इस हत्या की गुत्थी को सुलझा लिया है। जो कहानी सामने आई है, वो न सिर्फ हैरान करने वाली है बल्कि यह भी बताती है कि प्यार जब समाज की बंदिशों से टकराता है, तो उसका अंजाम कितना भयावह हो सकता है। जिस भाई कभी मुन्नी ने राखी बांधा था उन्ही भाइयों ने मिलकर मुन्नी व उसके प्रेमी को मौत के घाट उतार दिया। हाथीनाला थाना क्षेत्र का वही जंगल जहां 24 सितंबर की सुबह ग्रामीणों ने एक युवती का शव देखा था। चेहरे पर खून, बदन पर गोली के निशान और चारों तरफ पसरा सन्नाटा। तब किसी ने नहीं सोचा था कि यह कहानी सिर्फ एक हत्या की नहीं, बल्कि प्यार, धोखे और साज़िश की है, जहां पर सगे भाइयों ने मिलकर अपनी बहन वह उसके प्रेमी का कत्ल कर दिया और मौके से फरार हो गए। पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता के दौरान पुलिस ने बताया कि मृत मुन्नी गुप्ता और प्रेमी दुखन साव दोनों बिहार के मोतीपुर थाना क्षेत्र के नौबतपुर पटना के रहने वाले थे। दोनों एक-दूसरे से प्यार करते थे और कुछ महीने पहले युवक लड़की को लेकर गुजरात भाग गया था। दोनों वहीं रह रहे थे, लेकिन यह रिश्ता लड़की के परिवार को कभी मंज़ूर नहीं था। आपको बता दें कि इसी बीच लड़की के भाईयों ने योजना रची। उसने फोन पर बहन को विश्वास में लेते हुए कहा घर लौट आओ, अब कोई दिक्कत नहीं हम दोनों की शादी करा देंगे। लड़की को यकीन हुआ और वह अपने प्रेमी के साथ मिर्जापुर विंध्याचल पहुंच गई। वहीं से दोनों को चारपहिया वाहन से सोनभद्र की ओर लाया गया। जिन भाइयों की कलाई पर मुन्नी ने कभी राखी बांधी थी उसी भाइयों की कलाई ने उसकी और उसके प्रेमी की हत्या कर देगी यह मुन्नी को पता नहीं था। यह सफर किसी मिलन का नहीं, बल्कि मौत का सफर था जैसे ही गाड़ी बरकछा मोड़ के पास पहुंची, पहले से तय प्लान के तहत एक और युवक को गाड़ी में बैठाया गया। थोड़ी दूरी तय करते ही, हाथीनाला के पास दोनों हत्या कर दी गई, वहीं मौके पर दोनों की मौत हो गई। हालांकि पुलिस इस घटना में अभी बता पानी में असमंजस में पड़ी हुई है की घटना में किस प्रकार के हथियार का उपयोग किया गया था घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने युवती के शव को हाथीनाला के जंगल में फेंक दिया, जबकि युवक की लाश को दुद्धी थाना क्षेत्र के जंगल में ले जाकर ठिकाने लगाया गया। उधर गुजरात में युवक के भांजे ने जब गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई और सोनभद्र में अज्ञात शव मिलने की खबर जुड़ी तब जाकर इस रहस्यमयी प्रेमकहानी हत्याकांड की पूरी गुत्थी सुलझ गई। एसओजी और पुलिस की संयुक्त टीम ने सूक्ष्म जांच और मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई। सर्विलांश/ एसओजी व थाना हाथीनाला पुलिस द्वारा दोहरा हत्याकांड का खुलासा, दो अभियुक्त, घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन को बरामद कर लिया गया। पुलिस ने मुन्ना कुमार पुत्र द्वारिका प्रसाद, राहुल उर्फ सिद्धार्थ पुत्र द्वारिका प्रसाद निवासी ग्राम मोतीपुर, थाना नौबतपुर, जिला पटना (बिहार) को हाथीनाला तिराहे से गिरफ्तार किया गया इसके साथ ही पुलिस ने बताया की विवेचना के दौरान साक्ष्य सकलन एवं मृतका के ज्येष्ठ भाई रोहित कुमार के बयान के आधार पर मृतका की पहचान मुन्नी गुप्ता पुत्री द्वारिका प्रसाद, पत्नी दुखन साव निवासी ग्राम मोतीपुर, थाना नौबतपुर, जनपद पटना (बिहार) के रूप में हुई। बाकी तीन भाइयों की गिरफ्तारी के लिए टीम को गठित कर दी गई है। प्यार, परिवार और समाज के बीच झूलती यह कहानी इस बात का सबूत है कि जब रिश्तों में विश्वास की जगह जालसाज़ी ले लेती है, तो अंत सिर्फ मौत और मातम के सिवा कुछ नहीं बचता। सोनभद्र के जंगलों में मिली लाश ने अब जो कहानी बयां की है वो समाज के लिए एक करारा सवाल छोड़ गई है।

Previous Post

Arctic Open Super 500 Tournament: Anmol Kharb, Tanya Hemant दूसरे दौर में

Next Post

रामपुर बरकोनिया पुलिस ने 1 पशु तस्कर को गिरफ्तार कर कब्जे से 1 अवैध तमंचा 1 जिन्दा कारतूस, 1 खोखा कारतूस व 14 राशि गोवंश को किया बरामद।

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post

रामपुर बरकोनिया पुलिस ने 1 पशु तस्कर को गिरफ्तार कर कब्जे से 1 अवैध तमंचा 1 जिन्दा कारतूस, 1 खोखा कारतूस व 14 राशि गोवंश को किया बरामद।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच वेल्स से, एफआईएच ने मैच शेड्यूल का किया ऐलान, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल
  • राजा का पसंदीदा स्वाद और पीढ़ियों की विरासत,जौनपुर का जगदम्बा पान दिलों पर करता है राज!
  • Dhurandhar 2 Live Updates: रणवीर के लिए हुई ‘ऑस्कर’ की डिमांड, ‘धुरंधर 2’ देख बावले हुए फैन
  • रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र मे रेलवे क्रासिंग पर जाम की समस्या के समाधान हेतु पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में त्वरित प्रभावी कार्रवाई।
  • जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक ने सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश।

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • बॉलीवुड
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच वेल्स से, एफआईएच ने मैच शेड्यूल का किया ऐलान, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

    वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच वेल्स से, एफआईएच ने मैच शेड्यूल का किया ऐलान, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

    by admin
    March 18, 2026
    0

    Last Updated:March 18, 2026, 22:49 ISTIndia world cup hockey schedule: एफआईएच ने हॉकी विश्व कप 2026 के शेड्यूल का ऐलान...

    Recent News

    वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच वेल्स से, एफआईएच ने मैच शेड्यूल का किया ऐलान, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

    वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच वेल्स से, एफआईएच ने मैच शेड्यूल का किया ऐलान, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

    March 18, 2026
    राजा का पसंदीदा स्वाद और पीढ़ियों की विरासत,जौनपुर का जगदम्बा पान दिलों पर करता है राज!

    राजा का पसंदीदा स्वाद और पीढ़ियों की विरासत,जौनपुर का जगदम्बा पान दिलों पर करता है राज!

    March 18, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News