Last Updated:
UP News: बाराबंकी जिले में सरयू नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है, जिससे रामनगर, सिरौलीगौसपुर और रामसनेहीघाट तहसीलों के कई गांवों में बाढ़ का खतरा गहरा गया है. नेपाल के बैराजों से छोड़े गए पानी और…और पढ़ें
बाढ़ का सबसे ज़्यादा असर रामनगर, सिरौलीगौसपुर और रामसनेहीघाट क्षेत्रों में देखने को मिल रहा है. रामनगर तहसील के सुंदरनगर गांव में मंगलवार की सुबह तक बाढ़ का पानी घरों में घुस गया था, जिससे लगभग 42 मकानों पर खतरा मंडरा रहा है. यहां के लोग सुरक्षित स्थानों की ओर जाने की तैयारी कर रहे हैं.
वहीं, ग्रामीणों ने बताया कि अधिकारियों का आना-जाना लगा रहता है और सरकार की तरफ से हर साल की तरह इस बार भी मदद मिल रही है. मगर, बाढ़ का पानी घरों में घुसने से लोग चिंतित हैं और अपनी सुरक्षा के लिए उपाय तलाश रहे हैं. प्रशासन ने पूरे जिले में बाढ़ का अलर्ट जारी कर दिया है. सभी बाढ़ चौकियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके.
लोगों की मदद और सुरक्षित निकासी के लिए भी तैयारियां की जा रही हैं. बाराबंकी में सरयू नदी के बढ़ते जलस्तर से पैदा हुई इस स्थिति को लेकर प्रशासन और स्थानीय लोग दोनों ही सतर्क हैं. आने वाले दिनों में अगर बारिश जारी रहती है या बैराजों से और पानी छोड़ा जाता है, तो स्थिति और भी गंभीर हो सकती है.


