Last Updated:
Kainaat Arora Latest News : बॉलीवुड में हर साल कई एक्ट्रेस-एक्टर अपनी किस्मत आजमाते हैं लेकिन सफलता हर किसी के हिस्से में नहीं आती. यह कहानी एक ऐसी एक्ट्रेस की है, जिनकी बहन की खूबसूरत और फिल्मों की आज भी लोग च…और पढ़ें
दिव्या भारती की कजिन भी फिल्मों में काम रही हैं, लेकिन करियर में उन्हें उतनी सफलता नहीं मिली…जी हां! बात हो रही है ‘ग्रांड मस्ती’ फिल्म से चर्चा में बॉलीवुड अभिनेत्री कायनात अरोड़ा की. कायनात भी फिल्मों में किस्मत आजमाने आईं लेकिन उन्हें कुछ खास सफलता नहीं मिली है.
IANS न्यूज एजेंसी को दिए इंटरव्यू में कायनात ने कहा, ‘अगर दिव्या मेरी कजिन न होती तो हो सकता था कि मैं अपने करियर में शायद और अच्छा प्रदर्शन कर पाती. हालांकि मैं अपनी बहन दिव्या भारती की बहुत बड़ी फैन हूं.’ कायनात ने अक्षय कुमार की फिल्म ‘खट्टा मीठा’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. साउथ में कई फिल्मों का हिस्सा रहीं लेकिन उन्हें वो कामयाबी नहीं मिल सकी, जिसकी उन्हें तलाश है. कायनात पंजाबी सिनेमा में भी काम कर रही हैं.
संजय दत्त ने दी थी बॉलीवुड छोड़ने की सलाह
कायनात इंटरव्यू में आगे बताती हैं, ‘जब मैं अजीत कुमार के साथ एक फिल्म ‘मंकिता’ में काम कर रही थी तो उन्होंने कहा था कि आप बहुत ही सिंपल हो. आपको यह इंडस्ट्री छोड़कर सिंपल लाइफ जीनी चाहिए. इस इंडस्ट्री में काम करने के लिए बहुत तैयारी करनी पड़ती है. कई बाधाएं आती हैं. यहां की जर्नी आसान नहीं है. मुझे कुछ न कुछ करना था. प्लान तो मूवी में आने का नहीं था लेकिन चीजें अपने आप होती गईं तो मैं फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा बन गई. हालांकि यह प्लान नहीं था. एक बार संजय दत्त ने भी मुझे यही सलाह दी थी. मेरे माता-पिता भी नहीं चाहते थे कि मैं फिल्में करूं.’
सहारनपुर से बॉलीवुड का सफर
एक्ट्रेस ने इंटरव्यू में अपनी लाइफ जर्नी के बारे में भी बताया. उन्होंने बताया, ‘यूपी के एक छोटे से शहर सहारनपुर से निकलने के बाद मुंबई जैसे बड़े शहर में मुकाम हासिल करना आसान नहीं होता. मेरे लिए तो यही बड़ी बात थी कि मैं दिल्ली पहुंची. फिर मुझे मॉडलिंग का ऑफर आ गया. अक्षय कुमार के साथ मैंने डेब्यू किया. बड़े-बड़े सुपरस्टार के साथ काम किया. मैंने कई भाषा की फिल्मों में काम किया है.’

An accomplished digital content creator and Planner. Creating enhanced news content for online and social media. Having more than 10 years experience in the field of Journalism. Done Master of Journalism from M…और पढ़ें
An accomplished digital content creator and Planner. Creating enhanced news content for online and social media. Having more than 10 years experience in the field of Journalism. Done Master of Journalism from M… और पढ़ें



