
ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।
डाला सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के जोगीडीह स्टेशन के बगल में स्थित अज्ञात कारणवश कच्चे मकान में बडेर में दुपट्टा के सहारे 15 वर्षीय युवती का शव मिला जिससे स्वजनों मे मातम छागया, जांच में जुटी पुलिस सोमवार देर शाम को उप निरीक्षक विनय कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के जोगीडीह स्टेशन के बगल में अज्ञात कारणवश कच्चे मकान में बडेर में दुपट्टा के सहारे 15 वर्षीय सुंदरी कुमारी पुत्री राजकुमार का शव लटका हुआ मिला जिसके उपरांत स्वजनों द्वारा आनन फानन में शव को फंदे से उतरवा दिया गया था वहीं सूचना पाकर तत्काल मौके पर पुलिस पहुंचकर शव को कब्जे लेकर अग्रीम कारवाई जुट गयी।
