
ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।
सोनभद्र। दिनांक 26.07.2025 को थाना अनपरा की पुलिस टीम द्वारा साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत अवधूत भगवान राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, औड़ी अनपरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रभारी निरीक्षक अनपरा शिव प्रताप वर्मा, महिला हे0का0 निधि एवं का0 शशि भूषण द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों की विभिन्न प्रकार की घटनाओं जैसे – ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट, फिशिंग, ओटीपी फ्रॉड, बैंकिंग धोखाधड़ी, एटीएम क्लोनिंग आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को बताया गया कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, ओटीपी/पर्सनल जानकारी किसी से साझा न करें, और साइबर अपराध होने की स्थिति में तुरंत cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें या नजदीकी थाना/साइबर सेल से संपर्क करें। पुलिस द्वारा इस प्रकार के जागरूकता अभियान निरंतर चलाए जा रहे हैं ताकि अधिक से अधिक लोग साइबर सुरक्षा के प्रति सजग हो सकें।


