• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Tuesday, June 23, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

कौन हैं ओलंपियन हैरी चार्ल्स, जिनसे शादी करने जा रही हैं एप्पल के को-फाउंडर स्टीव जॉब्स की बेटी

admin by admin
July 24, 2025
in खेल
0 0
0
कौन हैं ओलंपियन हैरी चार्ल्स, जिनसे शादी करने जा रही हैं एप्पल के को-फाउंडर स्टीव जॉब्स की बेटी


Last Updated:July 24, 2025, 17:44 IST

एप्पल के को-फाउंडर स्टीव जॉब्स की सबसे छोटी बेटी ईव्स जॉब्स इस हफ्ते में अंत में ब्रिटिश ओलंपियन हैरी चार्ल्स से शादी करने वाली हैं. यह इस साल की सबसे चर्चित शादियों में से एक बनने जा रही है.

कौन हैं ओलंपियन हैरी चार्ल्स, जिनसे शादी करने जा रही हैं स्टीव जॉब्स की बेटीईव्स जॉब्स (बायें) इस हफ्ते में अंत में ब्रिटिश ओलंपियन हैरी चार्ल्स से शादी करने वाली हैं.

हाइलाइट्स

  • ईव जॉब्स और हैरी चार्ल्स की शादी इस हफ्ते के अंत में होगी
  • शादी में 67 लाख डॉलर खर्च होंगे, कई सितारे होंगे शामिल
  • ईव जॉब्स फैशन मॉडल हैं, हैरी चार्ल्स ओलंपिक घुड़सवार
एप्पल के को-फाउंडर स्टीव जॉब्स और लॉरेन पॉवेल की बेटी ईव जॉब्स इस हफ्ते के अंत में ओलंपिक घुड़सवारी स्वर्ण पदक विजेता हैरी चार्ल्स से शादी के बंधन में बंध रही हैं. न्यू यॉर्क पोस्ट के अनुसार इस भव्य शादी में 67 लाख डॉलर (लगभग 58 करोड़ रुपये) खर्च होंगे. यह साल की सबसे चर्चित शादियों में से एक बनने जा रही है. खबर है कि यह जोड़ा एक खूबसूरत ग्रामीण जगह पर ‘आई डू’ कहेगा.

मेहमानों की लिस्ट में कई सितारे शामिल होंगे, जिनमें पूर्व अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस भी शामिल हैं. इसके अलावा माइक्रोसॉफ्ट की उत्तराधिकारी जेनिफर और फोएबे गेट्स, राजकुमारी बीट्राइस और जेसिका स्प्रिंगस्टीन के शामिल होने की उम्मीद है. संगीत जगत के दिग्गज एल्टन जॉन भी इस कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाले हैं. ईव जॉब्स और हैरी चार्ल्स ने 2024 पेरिस ओलंपिक के दौरान अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था. हैरी चार्ल्स उस ओलंपिक की घुड़सवारी स्पर्धा में एक शो-जम्पर के रूप में शिरकत कर रहे थे.

ये भी पढ़ें- Explainer: क्या होता है मुक्त व्यापार समझौता, ये कैसे काम करता है, भारत के कितने देशों से ऐसे समझौते 

कौन है ईव जॉब्स?
1998 में जन्मी ईव, स्टीव जॉब्स की सबसे छोटी बेटी हैं. वह पेशे से एक फैशन मॉडल हैं. उन्होंने स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है. पढ़ाई पूरी करने से पहले ईव ने फ्लोरिडा के वेलिंगटन स्थित अपर एचेलॉन अकादमी में पढ़ाई की, जहां उन्होंने घुड़सवारी का प्रशिक्षण लिया. 2019 तक उन्होंने दुनिया भर में पहचान बना ली थी. ईव ने 25 वर्ष से कम आयु के प्रतियोगियों के बीच दुनिया में पांचवें सर्वश्रेष्ठ राइडर के रूप में स्थान प्राप्त कर लिया था.

22 साल में बनीं मॉडल
22 साल की उम्र में ईव जॉब्स ने ग्लॉसियर हॉलिडे कैंपेन में एक मॉडल के रूप में शुरुआत की. इस कैंपेन में वह यूफोरिया की सिडनी स्वीनी और रुपॉल्स ड्रैग रेस स्टार नाओमी स्मॉल्स जैसे लोकप्रिय नामों के साथ नजर आईं. उन्होंने 2021 में पेरिस के फैशन लेबल कोपर्नी के लिए वॉक करके रनवे पर अपनी शुरुआत की. उन्होंने वोग जापान के कवर पेज पर भी अपनी उपस्थिति दर्ज करायी और लुई विट्टन के एक प्रमुख कैंपेन में भी मुख्य भूमिका निभाई.

कौन हैं हैरी चार्ल्स
26 वर्षीय हैरी चार्ल्स प्रतिभाशाली घुड़सवार हैं. उन्होंने पेरिस ओलंपिक में टीम शो जंपिंग इवेंट में ग्रेट ब्रिटेन को स्वर्ण पदक जीतने में मदद की थी. उनके पिता पीटर चार्ल्स ने 2012 में यही उपलब्धि हासिल की थी. पदक जीतने के बाद  जब हैरी चार्ल्स अपनी प्रेमिका के साथ जश्न मनाने के लिए दौड़े तो उन्होंने खुलासा किया कि वह दिवंगत स्टीव जॉब्स की बेटी ईव के साथ डेटिंग कर रहे हैं. हैरी चार्ल्स अपने घोड़े की खराब सेहत के कारण व्यक्तिगत शो जंपिंग के फाइनल से हट गए. नहीं तो उनके खाते में दो ओलंपिक पदक हो सकते थे. फिर भी उनकी यह उपलब्धि शानदार रही. उन्होंने और उनके दो साथियों ने टीम ग्रेट ब्रिटेन के लिए 2012 के बाद से इस खेल का पहला स्वर्ण पदक जीता.

दोनों नेपो बेबी भी हैं
इस युवा जोड़े के पिता मशहूर शख्सियत हैं. ईव जॉब्स एप्पल के संस्थापक स्टीव जॉब्स की बेटी हैं. जबकि चार्ल्स के पिता प्रसिद्ध ब्रिटिश घुड़सवार पीटर चार्ल्स हैं. उन्होंने 2012 के लंदन ओलंपिक में टीम ग्रेट ब्रिटेन के साथ अपने बेटे के साथ उसी स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था. हैरी चार्ल्स कई ब्रांडों के ब्रांड एम्बेसडर हैं. पिछले कुछ समय से खेल और फैशन साथ-साथ चल रहे हैं. वह 2019 में सबसे कम उम्र के रोलेक्स टेस्टिमोनी (यानी इस घड़ी ब्रांड के एम्बेसडर) बने.

ईव ने घुड़सवारी से बहुत कुछ सीखा
ईव जॉब्स  ने शुरू में 2020 टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने की योजना बनायी थी. लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण खेलों के स्थगित होने के बाद उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया. 2016 में एक इंटरव्यू में ईव ने बताया कि घुड़सवारी ने उन्हें एक इंसान के रूप में कैसे विकसित होने में मदद की. उन्होंने कहा, “घुड़सवारी आपको हमेशा विनम्र बनाए रखती है. अपनी कड़ी मेहनत का फल पाना बहुत अच्छा लगता है, लेकिन आपको लगातार अपने खेल में शीर्ष पर बने रहना होता है. इसने मुझे आजादी, समर्पण और दृढ़ता सिखाई है, जिसे मैं अपने जीवन के हर क्षेत्र में लागू कर सकती हूं.”

Location :

New Delhi,Delhi

homeknowledge

कौन हैं ओलंपियन हैरी चार्ल्स, जिनसे शादी करने जा रही हैं स्टीव जॉब्स की बेटी



Source link

Previous Post

घोरावल पुलिस द्वारा मारपीट में मौत के मामले में 06 अभियुक्तगण को किया गिरफ्तार।

Next Post

पुलिस अधीक्षक ने रिजर्व पुलिस लाईन चुर्क में शुक्रवार परेड की ली सलामी, तत्पश्चात किया निरीक्षण।

admin

admin

Next Post

पुलिस अधीक्षक ने रिजर्व पुलिस लाईन चुर्क में शुक्रवार परेड की ली सलामी, तत्पश्चात किया निरीक्षण।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • भारत में ब्रिज होगा प्रोफेशनल, ‘ताश के शतरंज’ को मिला नया मंच, हो गया ‘ऐतिहासिक समझौता’
  • तार से कूदे..हड्डियां टूटीं.. फिर भी क्यों नहीं बच पाए 15 लोग..अग्निकांड की शॉकिंग तस्वीरें
  • सुपरस्टार ने अक्षय खन्ना की हीरोइन से रचाई शादी, एक्स गर्लफ्रेंड के घर के सामने से निकाली बारात! फिर टूटा रिश्ता
  • कोटा के नरेंद्र अवस्थी ने कॉमरेड्स मैराथन 2026 में 86 किमी की कठिन दौड़ पूरी कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रचा इतिहास
  • Aaj Ka Vrishabh Rashifal : वृषभ राशि वालों सावधान! आज सड़क पर बिछा खतरा, बचाएगा शिवलिंग

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • देवरिया
    • बॉलीवुड
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    भारत में ब्रिज होगा प्रोफेशनल, ‘ताश के शतरंज’ को मिला नया मंच, हो गया ‘ऐतिहासिक समझौता’

    भारत में ब्रिज होगा प्रोफेशनल, ‘ताश के शतरंज’ को मिला नया मंच, हो गया ‘ऐतिहासिक समझौता’

    by admin
    June 23, 2026
    0

    गोवा: 5वीं बोनस एशिया कप ब्रिज चैंपियनशिप के उद्घाटन दिवस पर ब्रिज खेल को एक बड़ा पेशेवर बढ़ावा मिला, जब...

    Recent News

    भारत में ब्रिज होगा प्रोफेशनल, ‘ताश के शतरंज’ को मिला नया मंच, हो गया ‘ऐतिहासिक समझौता’

    भारत में ब्रिज होगा प्रोफेशनल, ‘ताश के शतरंज’ को मिला नया मंच, हो गया ‘ऐतिहासिक समझौता’

    June 23, 2026
    तार से कूदे..हड्डियां टूटीं.. फिर भी क्यों नहीं बच पाए 15 लोग..अग्निकांड की शॉकिंग तस्वीरें

    तार से कूदे..हड्डियां टूटीं.. फिर भी क्यों नहीं बच पाए 15 लोग..अग्निकांड की शॉकिंग तस्वीरें

    June 23, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News