Last Updated:
अर्जुन अवॉर्डी व भारतीय टीम के पूर्व कप्तान दीपक हुड्डा (Deepak Hooda) हरिद्वार में गंगा के तेज बहाव में फंस गए थे और डूबने लगे थे. मौके पर मौजूद 40वीं वाहिनी ने तुरंत रेस्क्यू कर उन्हें सुरक्षित निकाला.
भारतीय कबड्डी खिलाड़ी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ. नई दिल्ली. प्रसिद्ध भारतीय कबड्डी खिलाड़ी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ. अर्जुन अवॉर्डी व भारतीय टीम के पूर्व कप्तान दीपक हुड्डा (Deepak Hooda) हरिद्वार में गंगा के तेज बहाव में फंस गए थे और डूबने लगे थे. मौके पर मौजूद 40वीं वाहिनी ने तुरंत रेस्क्यू कर उन्हें सुरक्षित निकाला. दीपक हुड्डा ने भी टीम को दिल से धन्यवाद कहा.
उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ. यह वीडियो खुद उत्तराखंड पुलिस ने अपने एक्स अकाउंट से शेयर किया है. बता दें कि दीपक हूडा (Deepak Niwas Hooda) एक प्रसिद्ध भारतीय कबड्डी खिलाड़ी हैं, जो अपने दमदार ऑलराउंड प्रदर्शन और शानदार रेडिंग स्किल्स के लिए जाने जाते हैं. उन्हें “हरियाणा हरीकैन” (Haryana Hurricane) भी कहा जाता है. दीपक का बचपन संघर्षों से भरा था.
स्टार कबड्डी खिलाड़ी… और #UttarakhandPolice का स्टार रेस्क्यू!अर्जुन अवॉर्डी व भारतीय टीम के पूर्व कप्तान दीपक हुड्डा हरिद्वार में गंगा के तेज बहाव में फंसे।
मौके पर मौजूद 40वीं वाहिनी ने तुरंत रेस्क्यू कर उन्हें सुरक्षित निकाला।
दीपक हुड्डा ने भी टीम को दिल से धन्यवाद कहा। pic.twitter.com/YJ6zhhGsdb


