Last Updated:
‘अपहरण’, ‘मिर्जापुर’, ‘सेक्रेड गेम’, ‘रंगबाज’ और ‘अनदेखी’ ऐसी सीरीज हैं, जिनके कई सीजन आ चुके हैं. इन सीरीज के पहले सीजन को ऑडियंस ने इतना एन्जॉय किया कि मेकर्स ने इनके कई सीजन बना दिए हैं. ‘मिर्जापुर’ 4 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

‘अपहरण’, ‘मिर्जापुर’, ‘सेक्रेड गेम’, ‘रंगबाज’ और ‘अनदेखी’ जैसी सीरीज की तरह एक और सीरीज है, जिसके तीन सीजन आ चुके हैं. यह एक साइकोलॉजिक क्राइम थ्रिलर सीरीज है. पहले सीजन को इतनी पॉपुलैरिटी मिली कि मेकर्स ने इसके तीन सीजन बनाए. (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब)

इस सीरीज के कई एपिसोड रियल लाइफ घटना से इंस्पायर है. कौन-सी है यह सीरीज आइए जानते हैं. साल 2019 में इस सीरीज का पहला सीजन आया. इस सीरीज से कुणाल खेमू ने ओटीटी डेब्यू किया. सीरीज का नाम ‘अभय’ है. (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब)

‘अभय’ में कुणाल खेमू ने एसपी अभय प्रताप सिंह का किरदार निभाया है. इसका दूसरा सीजन 2020 और तीसरा सीजन 2022 में जी5 पर स्ट्रीम हुआ. अभय का पहला सीजन भारत के सबसे पॉपुलर निठारी केस से इंस्पायर है. (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब)

‘अभय’ के पहले सीजन की आईएमडीबी रेटिंग 8 है. पहले सीजन में तेज-तर्रार अभय बच्चों के गायब होने की मिस्ट्री को सुलझाता है. पहले सीजन के क्लाइमैक्स में कई ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलते हैं. सीरीज में इसके वायलेंस के लेवेल को लेकर आलोचना हुई थी. फिर भी ऑडियंस ने इसे खूब पसंद किया. (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब)

‘अभय’ का दूसरा सीजन अगस्त 2020 में स्ट्रीम हुआ. इस सीजन के हर एपिसोड में अलग-अलग विलेन देखने को मिले. पहले एपिसोड के विलेन चंकी पांडे बनते हैं. वह एक साइको किलर किरदार निभाते हैं, जो लोगों का मारकर उनके दिमाग का सूप बनाकर पीता है. उसे लगता है कि इससे दिमाग तेज होगा. (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब)

इसके, अलावा राम कपूर भी कई एपिसोड के लिए विलेन बनते हैं. राम कपूर एक स्कूल बस में बच्चों का किडनैप कर कुणाल खेमू के किरदार को टास्क देता है. विक्रम बेताल टाइप. कुणाल इन सबसे निपटते हुए बच्चों को बचाने की कोशिश करते हैं. (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब)

‘अभय’ के दूसरे सीजन एक एपिसोड में राघव जुयाल भी साइको किलर के किरदार में दिखाई देते हैं. इस सीजन को ऑडियंस ने पहले सीजन के मुकाबले कम अट्रैक्टिव माना. लेकिन कुणाल की अदाकारी और सीरीज की सिनैमेटोग्राफी को सराहा गया. इस सीजन की आईएमडीबी रेटिंग भी 8 है. (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब)

‘अभय’ का तीसरा अप्रैल 2022 को स्ट्रीम हुई. इसमें विजय राज विलेन के तौर पर दिखाई दिए. सीरीज में अघोरियों की कहानी को दिखाया गया. विजय काली शक्तियों के बाबा के किरदार में दिखे. इस सीजन में कुणाल खेमू के अलावा आशा नेगी और निधिन सिंह भी हैं. सीरीज में कई सीरियल किलिंग होती है. इस सीजन की आईएमडीबी रेटिंग भी 8 है. (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब)

