• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Sunday, March 22, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

भोजपुरी गायिका अंतरा सिंह उर्फ प्रियंका समेत दो के विरुद्ध वारंट जारी।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
July 17, 2025
in सोनभद्र
0 0
0

संवाददाता। राजेश कुमार पाठक।

करीब सवा एक साल पूर्व नवरात्रि देवी जागरण कार्यक्रम के लिए एडवांस बुकिंग के बावजूद भी प्रोग्राम न करने,पैसा वापस मांगने पर जाति सूचक शब्दों से गाली देकर अपमानित करने व लड़के को उठवा लेने की धमकी देने का मामला।

एससी/एसटी कोर्ट ने न्यायालय में हाजिर न होने पर की कार्रवाई।

एक अगस्त 2025 को हाजिर होने का कोर्ट ने दिया आदेश।

सोनभद्र। करीब सवा एक साल पूर्व नवरात्रि देवी जागरण कार्यक्रम के लिए एडवांस बुकिंग के बावजूद भी प्रोग्राम न करने तथा पैसा वापस मांगने पर जाति सूचक शब्दों से गाली देकर अपमानित करने व लड़के को उठवा लेने की धमकी दिए जाने के मामले में विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी एक्ट सोनभद्र आबिद शमीम की अदालत ने वृहस्पतिवार को सुनवाई करते हुए न्यायालय में हाजिर न होने पर भोजपुरी गायिका अंतरा सिंह उर्फ प्रियंका व इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के मालिक विकास कुमार के विरुद्ध जमानती वारंट जारी किया है। इन्हें एक अगस्त 2025 को न्यायालय के समक्ष हाजिर होने का आदेश दिया गया है।
अभियोजन पक्ष के मुताबिक रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बहुअरा गांव निवासी राजेंद्र पुत्र रामनरेश ने दी तहरीर में आरोप लगाया है कि उसने नवरात्रि देवी जागरण कार्यक्रम के लिए 18 अप्रैल 2024 को भोजपुरी आर्टिस्ट के संयोजक विकास कुमार को दो लाख रुपये में बुक किया गया था। जिसके लिए एडवांस एक लाख 70 हजार रुपये दे दिया गया था।शेष बकाया के भुगतान की बात कार्यक्रम संपन्न होने पर तय हुई थी। कार्यक्रम में भोजपुरी गायिका अंतरा सिंह उर्फ प्रियंका को लाने की बात तय हुई थी। उसके लिए होटल में चार कमरे बुक किए गए थे। अंतरा सिंह को देखने के लिए भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी थी, बावजूद इसके बगैर प्रोग्राम किए ही अंतरा सिंह देर रात चली गई। जिसकी वजह से कार्यक्रम संपन्न नहीं हो सका। इससे करीब पांच लाख रुपये की क्षति हुई है। इस संबंध में पूछताछ करने पर संयोजक विकास कुमार द्वारा जाति सूचक शब्दों से गाली देकर अपमानित किया गया और लड़के को उठवा लेने की भी धमकी दी गई। इस प्रकार से दोनों लोगों ने धोखाधड़ी कर क्षति पहुंचाई है। इसकी सूचना थाने पर दिया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं कि गई।  एसपी सोनभद्र को 31 अगस्त 2024 को रजिस्टर्ड डाक से सूचना दिया, फिर भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। तब मजबूर होकर न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया था। कोर्ट के आदेश पर रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में धोखाधड़ी समेत एससी/एसटी एक्ट में एफआईआर दर्ज कर विवेचक द्वारा  विवेचना की गई और पर्याप्त सबूत मिलने पर कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की गई। कोर्ट में हाजिर न होने पर जमानती वारंट जारी किया गया है। एक अगस्त 2025 को कोर्ट में हाजिर होने का आदेश दिया गया है।

Previous Post

लगातार बारिश से जीवन अस्त व्यस्त, मौसम खुलते ही लोगों ने ली राहत की सांस।

Next Post

अनपरा पुलिस द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अनपरा में हुई चोरी का सफल अनावरण, चार अभियुक्त गिरफ्तार।

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post

अनपरा पुलिस द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अनपरा में हुई चोरी का सफल अनावरण, चार अभियुक्त गिरफ्तार।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • इंडियन ओपन में राजेश रमेश और विद्या रामराज ने किया कमाल, 400 मीटर रेस में जीता स्वर्ण पदक
  • उन्नाव में पत्नी ने दी पति की सुपारी, लखनऊ में सास की हत्या, गाजीपुर में अफजाल अंसारी का बड़ा बयान
  • Bollywood Latest News Live: बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ ने मचाई तबाही, आदित्य धर की क्रिस्टोफर नोलन से तुलना
  • पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा ईद-उल-फितर के अवसर पर नमाज ड्यूटी एवं यातायात व्यवस्था का किया गया निरीक्षण।
  • जिलाधिकारी ने सलखन फॉसिल्स पार्क का किया स्थलीय निरीक्षण।

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • बॉलीवुड
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    इंडियन ओपन में राजेश रमेश और विद्या रामराज ने किया कमाल, 400 मीटर रेस में जीता स्वर्ण पदक

    इंडियन ओपन में राजेश रमेश और विद्या रामराज ने किया कमाल, 400 मीटर रेस में जीता स्वर्ण पदक

    by admin
    March 21, 2026
    0

    Last Updated:March 21, 2026, 22:24 ISTइंडियन एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2026 में 400 मीटर की रेस में तमिलनाडु के राजेश रमेश ने...

    Recent News

    इंडियन ओपन में राजेश रमेश और विद्या रामराज ने किया कमाल, 400 मीटर रेस में जीता स्वर्ण पदक

    इंडियन ओपन में राजेश रमेश और विद्या रामराज ने किया कमाल, 400 मीटर रेस में जीता स्वर्ण पदक

    March 21, 2026
    उन्नाव में पत्नी ने दी पति की सुपारी, लखनऊ में सास की हत्या, गाजीपुर में अफजाल अंसारी का बड़ा बयान

    उन्नाव में पत्नी ने दी पति की सुपारी, लखनऊ में सास की हत्या, गाजीपुर में अफजाल अंसारी का बड़ा बयान

    March 21, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News