• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Sunday, March 22, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

अनपरा पुलिस द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अनपरा में हुई चोरी का सफल अनावरण, चार अभियुक्त गिरफ्तार।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
July 17, 2025
in सोनभद्र
0 0
0

ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।

उनके पास से चोरी की रकम में से ₹4200 नकद, एक नुकीली सरिया, एक पिलास व एक फ्रिज, एक टीवी, एक घड़ी, एक इन्वर्टर तथा एक बैटरी बरामद किया गया।

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी के कुशल मार्गदर्शन में थाना अनपरा पुलिस द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर घटना से संबंधित बरामदगी की गई। दिनांक 14.07.2025 को फार्मासिस्ट श्री प्रवीण कुमार सिंह द्वारा थाना अनपरा पर सूचना दी गई कि नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, अनपरा में रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा दरवाजे तोड़कर अंदर से एक फ्रिज, एक टीवी, एक घड़ी, एक इन्वर्टर तथा एक बैटरी चोरी कर ली गई है। प्रकरण में संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई। पुलिस टीमों का गठन कर निरीक्षक शिवप्रताप वर्मा व उपनिरीक्षक सच्चिदानंद दास द्वारा आज दिनांक 17.07.2025 को प्रातः मुखबिर की सूचना पर अंडरपास (दोरासानी माता मंदिर के पास) क्षेत्र में चोरी की योजना बना रहे चार संदिग्ध व्यक्तियों को पुलिस टीमों द्वारा घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान कर पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, अनपरा के अलावा सिंगरौली रोड स्थित रंजन विश्वकर्मा की दुकान तथा शक्तिनगर के खड़िया क्षेत्र स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भी चोरी की घटनाओं को स्वीकार किया। उनके पास से चोरी की रकम में से ₹4200 नकद, एक नुकीली सरिया व अन्य सामान बरामद किया गया। पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु चोरी करते हैं। अभियुक्तों को संबंधित विधिक धाराओं में गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है ।

*पंजीकृत अभियोग-*
1.मु0अ0स0 121/25 धारा 305(E) 331(4), 317(2) बीएनएस थाना अनपरा
2.मु0अ0स0 114/24 305(A) 331(4) 317(2) बीएनएस, थाना अनपरा
3.मु0अ0स0 59/25 धारा 305(E) 331(4) 317(2) बीएनएस, थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र

*गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम:-*
1.राम भगत शर्मा उर्फ बजरंगी ठाकुर पुत्र स्वर्गीय बाबूलाल शर्मा निवासी कौवा नाला, थाना अनपरा, सोनभद्र उम्र 23 वर्ष
2.सत्यम कुमार भारती पुत्र विजयदशमी निवासी आदर्श नगर, थाना अनपरा, सोनभद्र उम्र 19 वर्ष ।
3.रमजान अली उर्फ रमजान खान पुत्र स्वर्गीय अकबर अली निवासी कौवा नाला, उम्र 20 वर्ष ।
4.शिव शंकर पटेल उर्फ नाटे पुत्र सुमन पटेल निवासी औड़ी मोड़, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र उम्र 19 वर्ष ।

*बरामदगी का विवरण-*
1.एक फ्रिज, एक टीवी, एक घड़ी, एक इन्वर्टर तथा एक बैटरी बरामद ।
2.चोरी के 4200 रुपये नगद ।

*आपराधिक इतिहास अभियुक्त राम भगत शर्मा उर्फ बजरंगी ठाकुर पुत्र स्वर्गीय बाबूलाल शर्मा-*
1.मु0अ0सं0 48/25 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना अनपरा जनपद सोनभद्र
2.मु0अ0सं0 49/25 धारा 115(2) 351(2) 352 BNS।

*पुलिस टीम का विवरण-*:
1.प्रभारी निरीक्षक शिव प्रताप वर्मा, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र ।
2.उपनिरीक्षक सच्चिदानंद दासथाना अनपरा, जनपद सोनभद्र ।
3.उपनिरीक्षक राजीव तिवारी थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र ।
4.हेड कांस्टेबल रामाश्रय यादव, हेड कांस्टेबल मिथिलेश भारती, का0 शशि भूषण, का0 अजीत यादव, का0 रमेश गोड़, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र ।

Previous Post

भोजपुरी गायिका अंतरा सिंह उर्फ प्रियंका समेत दो के विरुद्ध वारंट जारी।

Next Post

त्यौहार एवं सावन माह के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक द्वारा रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र में पैदल गश्त एवं चेकिंग, अतिक्रमण हटवाने की कार्यवाही की गई।

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post

त्यौहार एवं सावन माह के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक द्वारा रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र में पैदल गश्त एवं चेकिंग, अतिक्रमण हटवाने की कार्यवाही की गई।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • इंडियन ओपन में राजेश रमेश और विद्या रामराज ने किया कमाल, 400 मीटर रेस में जीता स्वर्ण पदक
  • उन्नाव में पत्नी ने दी पति की सुपारी, लखनऊ में सास की हत्या, गाजीपुर में अफजाल अंसारी का बड़ा बयान
  • Bollywood Latest News Live: बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ ने मचाई तबाही, आदित्य धर की क्रिस्टोफर नोलन से तुलना
  • पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा ईद-उल-फितर के अवसर पर नमाज ड्यूटी एवं यातायात व्यवस्था का किया गया निरीक्षण।
  • जिलाधिकारी ने सलखन फॉसिल्स पार्क का किया स्थलीय निरीक्षण।

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • बॉलीवुड
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    इंडियन ओपन में राजेश रमेश और विद्या रामराज ने किया कमाल, 400 मीटर रेस में जीता स्वर्ण पदक

    इंडियन ओपन में राजेश रमेश और विद्या रामराज ने किया कमाल, 400 मीटर रेस में जीता स्वर्ण पदक

    by admin
    March 21, 2026
    0

    Last Updated:March 21, 2026, 22:24 ISTइंडियन एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2026 में 400 मीटर की रेस में तमिलनाडु के राजेश रमेश ने...

    Recent News

    इंडियन ओपन में राजेश रमेश और विद्या रामराज ने किया कमाल, 400 मीटर रेस में जीता स्वर्ण पदक

    इंडियन ओपन में राजेश रमेश और विद्या रामराज ने किया कमाल, 400 मीटर रेस में जीता स्वर्ण पदक

    March 21, 2026
    उन्नाव में पत्नी ने दी पति की सुपारी, लखनऊ में सास की हत्या, गाजीपुर में अफजाल अंसारी का बड़ा बयान

    उन्नाव में पत्नी ने दी पति की सुपारी, लखनऊ में सास की हत्या, गाजीपुर में अफजाल अंसारी का बड़ा बयान

    March 21, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News