
ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।
डाला सोनभद्र। बीते दिन लगातार हुए बारिश से सोन नदी का जलस्तर बढ़ जाने से सड़क पर पानी चढ़ गया जिससे कई गांव का संपर्क टूट जाने पर राहगीर नाव से आवागमन करते हुए नजर आए । चौबीस घंटों से हो रही बारिश से जहां जीवन अस्त व्यस्त रहा वही नदी नालों में भी पानी की धार देखने को मिल रही है दिन गुरुवार को डाला बारी क्षेत्र के शव दाह स्थान सोन के किनारे बनाया गया है जहां स्थानीय लोगों शव लेकर जा ही रहे थे कि सड़के डूब जाने से दूसरे व कच्चे रस्ते से होकर जाना पड़ा नदी में जल स्तर बढ़ने से शव दाह जाने वाले रस्ते को नदी ने अपने चपेट में ले लिया है तो वही गोरादह , मलहिया टोला जाने वाले रस्ते पर नाव से लोगो का आना जाना हो रहा है। स्थानीय ने लोगों ने बताया कि आज गुरुवार सुबह से जल स्तर धीरे धीरे बढ़ता चला गया जिससे आने जाने वाले रास्तों में सोन नदी का जलस्तर बढ़ने से सड़के डूब गए है। आप को बताते चले कि बाढ़ सागर व कनहर डेम के फाटक खोले गए है जिससे कि सोन नदी का जलस्तर बढ़ जाने से निचले इलाकों में पानी भरता जा रहा है ।

