• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Thursday, March 19, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

जनपद के ग्राम पंचायत के सभी स्कूलों में सफाई एवं प्लास्टिक मुक्त के लिए चलाया गया अभियान।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
June 30, 2025
in सोनभद्र
0 0
0

ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।

सदर विधायक ने सफाई के साथ बोरी टांग प्लास्टिक एकत्रीकरण के लिए दिलाई शपथ।

मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने 16 किशोरियों एवं महिलाओं को 2 किलो प्लास्टिक जमा करने पर दिया सेनेटरी पैड।

डीपीआरओ नमिता शरण ने सलखन बाजार में मेरा प्लास्टिक तो प्रबंधन की जिम्मेदारी भी मेरी का दिया संदेश।

सोनभद्र। 1 जुलाई से जनपद के सभी स्कूल खुल रहे हैं बच्चों को पढ़ाई के लिए स्वच्छ कैंपस दिया जाना सरकार की जिम्मेदारी है और बच्चों के स्वागत के लिए आज जनपद में सदर विधायक भूपेश चौबे, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी एवं जिला पंचायत अधिकारी नमिता शरण के नेतृत्व में सभी ग्राम पंचायत के स्कूलों में सफाई अभियान तथा स्कूलों को प्लास्टिक मुक्त बनाए जाने के लिए आज अभियान चलाया गया। अभियान का शुभारंभ ग्राम पंचायत लसड़ा में सदर विधायक भूपेश चौबे ने सफाई करते हुए स्कूलों में लगे झाले एवं गंदगी को साफ किया, तथा बिखरे हुए कचरा एवं प्लास्टिक को इकट्ठा कर स्कूल में कल बच्चों के स्वागत के लिए एक स्वच्छ स्कूल का देने संदेश दिया। माननीय विधायक ने स्कूलों में एमडीएम से निकलने वाले प्लास्टिक जैसे तेल, नमक तथा अन्य जो भी प्लास्टिक आता है एवं बच्चों के द्वारा टॉफी एवं बिस्किट खाकर जो रैपर फेंक दिया जाता है उसको एकत्रीकरण के लिए सभी अध्यापकों का आह्वान किया कि अपने स्कूलों में एक बोरी टांगे एवं प्रतिदिन बच्चों के व्यवहार के रूप में सम्मिलित कराए जिससे स्कूल में प्लास्टिक प्रबंधन की दिशा में बेहतर काम हो सके क्योंकि कल यही बच्चे बड़े होकर भारत का भविष्य बनेंगे। सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने एवं प्लास्टिक प्रबंधन के लिए अपने घर पर एक बोरी लगाने का शपथ भी सभी गांव के लोग को विधायक द्वारा दिलाया गया। विधायक जी ने स्कूल प्रांगण में पेड़ लगाकर यह संदेश दिया कि हमें इस धरती से प्लास्टिक कचरा को हटाने के साथ ही पेड़ लगाकर पर्यावरण की रक्षा करनी है। ग्राम पंचायत ऊंचडीह में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने पुस्तकालय एवं कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया। गांव में चलाई जा जा रहे 2 किलो प्लास्टिक लाओ एक सेनेटरी पैड मुफ्त में ले जाओ के तहत 7 किशोरिया एवं 9 महिलाओं ने 2 किलो प्लास्टिक जमा किया जिसे मुख्य विकास अधिकारी ने उनका हौसला बढ़ाते हुए उनको एक-एक सेनेटरी पैड प्रदान किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने बच्चों और महिलाओं का आह्वान किया कि अपने घर के आसपास के प्लास्टिक इकट्ठा कर आर आर सी पर पहुंचा दें या प्रधान जी को सूचित करें जिससे पॉलिटिक का सही निस्तारण किया जा सके। पर्यावरण को साफ रखने तथा पर्यावरण की रक्षा के लिए हमें पेड़ भी लगाया जाना अत्यंत आवश्यक है इसलिए सभी लोग अपने घर के आसपास पौधा जरूर लगाए। जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण ने सलखन प्राथमिक विद्यालय पर साफ सफाई एवं पौधारोपण का अभियान चलाया ही सलखन बाजार में प्लास्टिक इकट्ठा कर लोगों को यह संदेश दिया कि प्लास्टिक अगर मेरे द्वारा फैलाई जा रही है तो इसके प्रबंधन करने की भी जिम्मेदारी हमारी है जब हम प्लास्टिक का प्रयोग कर रहे हैं इसको बाहर फेंकने के बजाय उसको गोरी में एकत्रित कर आरआरसी केंद्र पर निस्तारण के लिए भेज दें। जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि आज जनपद के 621 ग्राम पंचायतों के स्कूलों पर कार्यक्रम चलाया जा रहा है। कार्यक्रम में चुर्क मंडल अध्यक्ष दिलीप चौबे, प्रधान प्रतिनिधि विमलेश पांडे, ग्राम पंचायत ऊंचडीह की प्रधान अर्चना त्रिपाठी एवं अनुपम त्रिपाठी, सलखन प्रधान प्रतिमा, सचिव अजय, श्वेता गुप्ता, दयाशंकर पांडे, अनूप तिवारी, अनिल पांडे, सिद्धनाथ देव, संतोष भारती, विद्या शंकर, विनय, अपर जिला पंचायत अधिकारी सुमन पटेल, एडीओ पंचायत महिलपाल लकड़ा, अनूप कुमार, किरन सिंह, अनिल केसरी सहित स्वास्थ्य, शिक्षा, आईसीडीएस और पंचायत राज विभाग के कर्मचारी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Previous Post

रोहतक से बड़ा मामला सामने आया, जूनियर बॉक्सर ने महिला कोच पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप

Next Post

नवीन व्यवस्था अन्तर्गत सी0एम0 डैशबोर्ड के माध्यम से जिलाधिकारी ने की विकास कार्यों की समीक्षा बैठक।

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post

नवीन व्यवस्था अन्तर्गत सी0एम0 डैशबोर्ड के माध्यम से जिलाधिकारी ने की विकास कार्यों की समीक्षा बैठक।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • सिंदुरिया में 9 दिवसीय सप्त चंडी महायज्ञ का हुआ शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ धार्मिक आयोजन।
  • वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच वेल्स से, एफआईएच ने मैच शेड्यूल का किया ऐलान, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल
  • राजा का पसंदीदा स्वाद और पीढ़ियों की विरासत,जौनपुर का जगदम्बा पान दिलों पर करता है राज!
  • Dhurandhar 2 Live Updates: रणवीर के लिए हुई ‘ऑस्कर’ की डिमांड, ‘धुरंधर 2’ देख बावले हुए फैन
  • रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र मे रेलवे क्रासिंग पर जाम की समस्या के समाधान हेतु पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में त्वरित प्रभावी कार्रवाई।

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • बॉलीवुड
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश

    सिंदुरिया में 9 दिवसीय सप्त चंडी महायज्ञ का हुआ शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ धार्मिक आयोजन।

    by Shantosh Mishra
    March 19, 2026
    0

    ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र। चोपन सोनभद्र। जनपद सोनभद्र के चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंदुरिया गांव में आयोजित 9 दिवसीय सप्त चंडी...

    Recent News

    सिंदुरिया में 9 दिवसीय सप्त चंडी महायज्ञ का हुआ शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ धार्मिक आयोजन।

    March 19, 2026
    वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच वेल्स से, एफआईएच ने मैच शेड्यूल का किया ऐलान, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

    वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच वेल्स से, एफआईएच ने मैच शेड्यूल का किया ऐलान, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

    March 18, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News