• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Wednesday, September 16, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

भारत में बिली जीन किंग कप प्लेऑफ की मेजबानी करेगा कर्नाटक.

admin by admin
June 19, 2025
in खेल
0 0
0
भारत में बिली जीन किंग कप प्लेऑफ की मेजबानी करेगा कर्नाटक.


बेंगलुरु: कर्नाटक 14 नवंबर से बेंगलुरु में प्रतिष्ठित बिली जीन किंग कप के प्लेऑफ की मेजबानी करेगा, जिसमें भारत फाइनल के लिए क्वालीफाई करने का प्रयास करेगा, जिसे बृहस्पतिवार को स्लोवेनिया और नीदरलैंड के साथ ग्रुप जी में शामिल किया गया.

प्लेऑफ में 21 देश शामिल होंगे जिन्हें तीन तीन टीम के सात ग्रुप में बांटा गया है. इस अलग प्रारूप में प्रत्येक ग्रुप मुकाबले की मेजबानी एक देश द्वारा की जाएगी और बृहस्पतिवार को लंदन में हुए ड्रॉ के बाद स्थलों की औपचारिक घोषणा की गई.

प्लेऑफ 16 नवंबर को खत्म होंगे. भारत ने हाल में पुणे में एशिया/ओसनिया ग्रुप एक मुकाबले में शानदार प्रदर्शन के बाद प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया था जो टूर्नामेंट के इतिहास में दूसरी दफा ही था.

भारत ने कोरिया पर 2-1 की जीत से न्यूजीलैंड के साथ प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया। न्यूजीलैंड और भारत दोनों ने चार चार जीत दर्ज की थी. भारत ने इससे पहले अप्रैल 2021 में प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया था जब टीम लातविया में खेली थी.

अन्य ग्रुप में कनाडा, मेक्सिको और डेनमार्क ग्रुप ए में शामिल हैं जबकि ग्रुप बी में पोलैंड, न्यूजीलैंड और रोमानिया मौजूद हैं. ग्रुप सी में स्लोवाकिया, स्विट्जरलैंड और अर्जेंटीना जबकि ग्रुप डी में जेचिया, कोलंबिया और क्रोएशिया तथा ग्रुप ई में ऑस्ट्रेलिया, पुर्तगाल और ब्राजील मौजूद हैं. जर्मनी, बेल्जियम और तुर्किये ग्रुप एफ में शामिल हैं.

कर्नाटक राज्य लॉन टेनिस संघ (केएसएलटीए) के मानद संयुक्त सचिव और टूर्नामेंट के निदेशक सुनील याजामन ने कहा, ‘जब भारत ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया था तो हम बहुत खुश थे. खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा था. हम खुश हैं कि हमें प्लेऑफ के लिए मेजबान देशों में शामिल किया गया.’

उन्होंने कहा, ‘हमें लगता है कि भारतीय टीम के पास अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का शानदार मौका है क्योंकि सभी खिलाड़ी यहां की परिस्थतियों से बखूबी वाकिफ हैं.’



Source link

Previous Post

वृक्षारोपण अभियान के अन्तर्गत जनपद में 86 लाख पौधों का होगा रोपण- जिलाधिकारी।

Next Post

व्यक्ति के सर्वांगीण विकास के लिए  योगाभ्यास जरूरी: सुनील कुमार चौबे योगी।

admin

admin

Next Post

व्यक्ति के सर्वांगीण विकास के लिए  योगाभ्यास जरूरी: सुनील कुमार चौबे योगी।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पैराशूटिंग में पहली बार राइफल टीम इवेंट में गोल्ड-सिल्वर
  • बहराइच की कृषि सखी लाल परी की अनोखी पहल, जीवामृत से बदल रही किसानों की तकदीर, जाने फॉर्मूला
  • Dharmendra-Hema Malini: जिस गाने को आनंद बख्शी ने मान लिया था अनलकी, उसी ने बनाई धर्मेंद्र-हेमा की जोड़ी, अमर हुआ लता मंगेशकर का गाना
  • डिंडौरी के मेहदवानी में कौमी एकता की मिसाल, दरगाह पर चादर और गणेश उत्सव में मुस्लिमों की भागीदारी, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • राजगढ़ के सुठालिया में किसानों का धरना, सिंचाई परियोजना प्रभावितों ने मांगा चार गुना मुआवजा, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पैराशूटिंग में पहली बार राइफल टीम इवेंट में गोल्ड-सिल्वर

    भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पैराशूटिंग में पहली बार राइफल टीम इवेंट में गोल्ड-सिल्वर

    by admin
    September 16, 2026
    0

    Last Updated:September 16, 2026, 12:33 ISTPara Shooting worlds: दक्षिण कोरिया के चांगवोन में 2026 WSPS विश्व चैंपियनशिप में पैरा निशानेबाजों...

    Recent News

    भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पैराशूटिंग में पहली बार राइफल टीम इवेंट में गोल्ड-सिल्वर

    भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पैराशूटिंग में पहली बार राइफल टीम इवेंट में गोल्ड-सिल्वर

    September 16, 2026
    बहराइच की कृषि सखी लाल परी की अनोखी पहल, जीवामृत से बदल रही किसानों की तकदीर, जाने फॉर्मूला

    बहराइच की कृषि सखी लाल परी की अनोखी पहल, जीवामृत से बदल रही किसानों की तकदीर, जाने फॉर्मूला

    September 16, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News