• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Tuesday, March 17, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

‘बबुआ कहता है, सायरन की आवाज सुन दिल कांप उठता है’… इजराइल-ईरान जंग के बीच फंसे बाराबंकी के दो दर्जन युवक, बताया- कैसे जी रहे

admin by admin
June 17, 2025
in उत्तर प्रदेश
0 0
0
‘बबुआ कहता है, सायरन की आवाज सुन दिल कांप उठता है’… इजराइल-ईरान जंग के बीच फंसे बाराबंकी के दो दर्जन युवक, बताया- कैसे जी रहे


Last Updated:June 17, 2025, 16:13 IST

Israel-Iran War : इजराइल-ईरान युद्ध के बीच बाराबंकी के 24 युवक बंकरों में शरण लिए हुए हैं. भीषण युद्ध के बीच मजदूरों के परिजन वीडियो कॉल पर संपर्क में हैं. युवकों ने बताया कि सायरन की आवाज सुनकर उनका दिल कांप …और पढ़ें

हाइलाइट्स

  • इजराइल-ईरान युद्ध में बाराबंकी के 24 युवक फंसे हैं.
  • युवक बंकरों में शरण लिए हुए हैं, खाने-पीने की व्यवस्था है.
  • सायरन की आवाज सुनकर दिल कांप उठता है, परिजन चिंतित हैं.

बाराबंकी : इजराइल और ईरान के बीच इन दिनों भीषण युद्ध जारी है. इजराइल ने सोमवार शाम को को सेंट्रल ईरान पर फिर से एयरस्ट्राइक की. पिछले 4 दिनों के दौरान ईरान में 224 लोग इजराइली हमलों से मारे गए हैं. वहीं ईरान भी इजराइल पर लगातार जवाबी हमला कर रहा है. ईरानी सेना ने इजराइल में कई जगहों पर मिसाइलें दागीं. इसमें 8 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 200 से ज्यादा लोग घायल हैं. ये पिछले 4 दिनों में इजराइल में ईरान का यह सबसे बड़ा हमला है. सूत्रों के अनुसार ईरानी हमलों से इजराइल में अब तक 24 लोग मारे गए हैं, जबकि 600 से ज्यादा घायल हैं.

इजराइल और ईरान के बीच चल रहे तनाव के कारण वहां काम कर रहे भारतीय मजदूरों की स्थिति चिंताजनक हो गई है. उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के देवा क्षेत्र के नई बस्ती घेरी से इजराइल गए 2 दर्जन से अधिक युवक फिलहाल बंकरों में शरण लेने को मजबूर हैं. ईरान की मिसाइल हमलों की बढ़ती संख्या के कारण उनकी सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं. इन युवकों के परिजन भारत में रहकर लगातार उनकी सलामती के लिए दुआएं कर रहे हैं. हालांकि वे वीडियो कॉल के माध्यम से अपने परिवार के सदस्यों से संपर्क में हैं. इस कठिन समय में परिवार के सदस्य हर पल दहशत में हैं. वे नियमित रूप से वीडियो कॉल के जरिए उनकी स्थिति की जानकारी ले रहे हैं.

 इजराइल का सुरक्षा कवच बहुत मज़बूत
वीडियो कॉल पर इजराइल में रह रहे मोनू सिंह ने बताया कि वह जिस इलाके में रह रहे हैं, वहां लगातार मिसाइल हमले हो रहे हैं. जब भी कोई बम या मिसाइल इधर आती है, तो सायरन बजता है और सभी को तुरंत बंकर में जाना पड़ता है. हालांकि इजराइल का सुरक्षा कवच बहुत मज़बूत है, अधिकतर मिसाइलें हवा में ही नष्ट कर दी जाती हैं, इसलिए डर कम महसूस होता है. गौरतलब है कि मोनू सिंह करीब 11 महीने पहले इजराइल गए थे.

वीडियो कॉल पर दिखा सन्नाटा और सायरन का डर
वहीं, इजराइल में रह रहे बबलू सिंह से जब वीडियो कॉल पर बात हुई तो उसी वक्त वहां सायरन बजने लगा. कॉल के दौरान उन्होंने बाहर का नजारा दिखाया, जहां दूर-दूर तक सन्नाटा दिख रहा था. बबलू ने बताया कि सायरन बजते ही सभी लोग बंकरों में चले जाते हैं, जहां खाने-पीने की व्यवस्था मौजूद है. उन्होंने कहा कि खतरे के बावजूद इजराइल की तैयारी के कारण वे सुरक्षित महसूस करते हैं. बबलू करीब 14 महीने पहले इजराइल गए थे.

सायरन की आवाज सुनकर कांप उठता है दिल
मजदूरों के परिजनों ने बताया कि टीवी और पेपर में ईरान-इजराइल युद्ध की खबरें और वीडियो आने के बाद से वे लगातार अपनों से संपर्क में हैं, लेकिन बातचीत के दौरान ही सायरन की आवाज सुनकर दिल कांप उठता है. बबलू सिंह के भाई सबलू सिंह ने बताया कि इजराइल सरकार सबको बंकरों में सुरक्षित रख रही है, खाने-पीने की भी कोई कमी नहीं है, इसलिए फिलहाल डर की बात नहीं है.

फिलहाल बंद है कारखानों में काम
जानकारी के अनुसार बाराबंकी जिले से पिछले साल करीब 500 से अधिक श्रमिक इजराइल गए थे, जिनमें अधिकांश लोग देवा व जिले के अन्य इलाकों से हैं. फिलहाल सभी भारतीय दूतावास के संपर्क में हैं और इजरायली सुरक्षा नियमों का पालन कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि युद्ध के कारण इजराइल के कारखानों में काम बंद है और अधिकतर लोग बंकरों में शरण लिए हुए हैं.

Location :

Bara Banki,Uttar Pradesh

homeuttar-pradesh

‘बबुआ कहता है, सायरन की आवाज सुन दिल कांप उठता है’! इजराइल में फंसे 24 युवक



Source link

Previous Post

तुम्हारे ही रहेंगे हम… मोनालिसा का दिलकश अंदाज, इंटरनेट पर छा गया वीडियो – News18 हिंदी

Next Post

टेनिस टूर्नामेंट चेन्नई ओपन WTA 250 की फिर होगी शुरुआत, 27 अक्टूबर को खेला जाएगा पहला मैच

admin

admin

Next Post
टेनिस टूर्नामेंट चेन्नई ओपन WTA 250 की फिर होगी शुरुआत, 27 अक्टूबर को खेला जाएगा पहला मैच

टेनिस टूर्नामेंट चेन्नई ओपन WTA 250 की फिर होगी शुरुआत, 27 अक्टूबर को खेला जाएगा पहला मैच

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • अमेरिका-ईरान युद्ध की वजह से बड़ा फैसला, बहरीन और सऊदी अरब फॉर्मूला 1 रेस हुई कैंसिल
  • Ayodhya Ram Mandir Vishisht Darshan 19 March | Ayodhya Ram Mandir | अयोध्या राम मंदिर विशिष्ट दर्शन 19 मार्च
  • 5 साल में बनकर तैयार हुई वो एक्शन-थ्रिलर कालजयी फिल्म, पॉजिटिव रोल में छा गए अमरीश पुरी, रूह में उतर गई मूवी
  • अभी तो मूंछें भी नहीं आईं… स्कूल की ड्रेस से सीधे रिकॉर्ड बुक में, 16 साल के ‘वंडरकिड’ ने प्रीमियर लीग में लिखा नया इतिहास
  • ashwagandha nursery | profitable farming for farmers | आयुर्वेदिक पौधा अश्वगंधा | अश्वगंधा की खेती से फायदा |

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • बॉलीवुड
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    अमेरिका-ईरान युद्ध की वजह से बड़ा फैसला, बहरीन और सऊदी अरब फॉर्मूला 1 रेस हुई कैंसिल

    अमेरिका-ईरान युद्ध की वजह से बड़ा फैसला, बहरीन और सऊदी अरब फॉर्मूला 1 रेस हुई कैंसिल

    by admin
    March 16, 2026
    0

    Last Updated:March 15, 2026, 13:37 ISTBahrain and Saudi Arabian Grands Prix cancelled: मिडिल-ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर अब खेल...

    Recent News

    अमेरिका-ईरान युद्ध की वजह से बड़ा फैसला, बहरीन और सऊदी अरब फॉर्मूला 1 रेस हुई कैंसिल

    अमेरिका-ईरान युद्ध की वजह से बड़ा फैसला, बहरीन और सऊदी अरब फॉर्मूला 1 रेस हुई कैंसिल

    March 16, 2026
    Ayodhya Ram Mandir Vishisht Darshan 19 March | Ayodhya Ram Mandir | अयोध्या राम मंदिर विशिष्ट दर्शन 19 मार्च

    Ayodhya Ram Mandir Vishisht Darshan 19 March | Ayodhya Ram Mandir | अयोध्या राम मंदिर विशिष्ट दर्शन 19 मार्च

    March 16, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News