• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Friday, September 18, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

Manpreet Singh 400 International Match: मनप्रीत सिंह के 400वें इंटरनेशनल मैच में टीम इंडिया को मिली मात, भारत को लगातार मिली छठी हार

admin by admin
June 15, 2025
in खेल
0 0
0
Manpreet Singh 400 International Match: मनप्रीत सिंह के 400वें इंटरनेशनल मैच में टीम इंडिया को मिली मात, भारत को लगातार मिली छठी हार


Last Updated:June 15, 2025, 17:03 IST

FIH Pro League: भारतीय हॉकी टीम को एफआईए प्रो लीग में ऑस्ट्रेलिया ने 3-2 से हराया. मनप्रीत सिंह का 400वां इंटरनेशनल मैच यादगार नहीं बन सका. मनप्रीत ने कई महत्वपूर्ण खिताब जीते हैं और अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित…और पढ़ें

मनप्रीत सिंह के 400वें इंटरनेशनल मैच में टीम इंडिया को मिली मात

मनप्रीत सिंह के 400वें इंटरनेशनल मैच को यादगार नहीं बना सकी टीम इंडिया,.

हाइलाइट्स

  • भारत को एफआईए प्रो लीग में ऑस्ट्रेलिया ने 3-2 से हराया.
  • मनप्रीत सिंह का 400वां इंटरनेशनल मैच यादगार नहीं बन सका.
  • मनप्रीत ने कई महत्वपूर्ण खिताब जीते और अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित हैं.

नई दिल्ली. भारतीय हॉकी टीम को लगातार हार का सामना करना पड़ रहा है. ऑस्ट्रेलिया ने भारत को एफआईए प्रो लीग में 3-2 से हरा दिया. यह भारत के मिडफील्डर मनप्रीत सिंह का 400वां इंटरनेशनल मैच था जिसे टीम इंडिया यादगार नहीं बना सकी.मनप्रीत भारत के लिए चार सौ अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए. सर्वाधिक इंटरनेशनल हॉकी मैच खेलने वाले भारतीयों में 33 वर्षीय मिडफील्डर से आगे सिर्फ दिलीप टिर्की (412 मैच) हैं. भारत पहले ही नीदरलैंड और अर्जेंटीना से मैच हार चुका है. यह सभी मुकाबले हालांकि करीबी रहे थे. भारतीय टीम अब 21 जून को बेल्जियम के खिलाफ खेलेगी.

एंटवर्प में रविवार को खेले गए मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत (India vs Australia ) को 3-2 से पराजित किया. ऑस्ट्रेलिया की ओर से टिम ब्रैंड ने मैच के चौथे मिनट में पहला गोल दागा जबकि ब्लेक गोवर्स ने पांचवें और कूपर बर्न्स ने 18वें मिनट में गोल किया. भारत की ओर से संजय ने तीसरे और दिलप्रीत सिंह ने 36वें मिनट में गोल दागा.

स्टीव स्मिथ की कब होगी मैदान पर वापसी? कैच लपकते समय हो गए थे चोटिल, दिया बड़ा अपडेट

‘400वां मैच खेलना कल्पना से परे’
400वां मैच खेलने वाले मनप्रीत सिंह (Manpreet Singh) ने कहा, ‘मुझे अभी भी याद है कि अपने डेब्यू मैच में मुझे कैसा महसूस हुआ था. 400 मुकाबलों के बाद यहां खड़े होना, मेरी कल्पना से परे है. यह उपलब्धि हर उस कोच के साथ साझा की गई. जिसने मुझे आगे बढ़ाया. हर उस साथी खिलाड़ी के साथ जिसने मेरा साथ दिया. हर उस फैन के साथ जिसने मुझ पर तब विश्वास किया जब मुझे इसकी सबसे ज्यादा जरूरत थी. मैं अभी भी सीख रहा हूं. अभी भी बढ़ रहा हूं. मैं आज भी उसी जोश के साथ खेलता हूं, जैसा कि 19 साल की उम्र में खेला करता थाण.’ साल 2011 में 19 साल की उम्र में अपने डेब्यू से लेकर भारतीय मिडफील्ड की धड़कन बनने तक मनप्रीत का करियर भारतीय हॉकी के पुनरुत्थान को दर्शाता है.

मनप्रीत सिंह की उपलब्धियां
मनप्रीत सिंह ने चार एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी खिताब (2013, 2018, 2023, 2024), दो एशियन गेम्स के स्वर्ण पदक (2014, 2023) जीते हैं. मनप्रीत दो ओलंपिक कांस्य पदक (2020, 2024) दो राष्ट्रमंडल खेलों के रजत पदक (2014, 2022), 2014-15 और 2016-17 एफआईएच विश्व लीग में पोडियम फिनिश और 2018 में हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी विजेता टीम के सदस्य रहे हैं.

मनप्रीत को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है
मैदान पर निरंतरता के साथ-साथ मैदान के बाहर भी मनप्रीत ने अपनी पहचान बनाई. मनप्रीत को साल 2018 में ‘अर्जुन पुरस्कार’ से सम्मानित किया जा चुका है. साल 2021 में उन्हें ‘मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया. इसके अलावा साल 2019 में ‘हॉकी इंडिया बलबीर सिंह सीनियर प्लेयर ऑफ द ईयर’ और 2014, 2021 में ‘मिडफील्डर ऑफ द ईयर’ के लिए ‘हॉकी इंडिया अजीत पाल सिंह पुरस्कार’ से सम्मानित किया जा चुका है.

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें

Location :

New Delhi,Delhi

homesports

मनप्रीत सिंह के 400वें इंटरनेशनल मैच में टीम इंडिया को मिली मात



Source link

Previous Post

म्योरपुर पुलिस द्वारा मा0 न्यायालय द्वारा निर्गत वारण्ट के क्रम में 04 वारण्टी को किया गया गिरफ्तार।

Next Post

विण्ढ़मगंज पुलिस डीवी5 01 पशु तस्कर को किया गिरफ्तार, जंगल के रास्ते से झारखण्ड लेकर ले जा रहे कुल 04 राशि गोवंश बरामद।

admin

admin

Next Post

विण्ढ़मगंज पुलिस डीवी5 01 पशु तस्कर को किया गिरफ्तार, जंगल के रास्ते से झारखण्ड लेकर ले जा रहे कुल 04 राशि गोवंश बरामद।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • एनर्जियो प्राइवेट लिमिटेड धूमधाम से मना विश्वकर्मा पूजनोत्सव का त्यौहार ।।
  • Asian Games China Women Cricket Team: बिना एक भी गेंद फेंके एशियन गेम्स से बाहर हुई चीन की महिला क्रिकेट टीम, बदकिस्मती या नियम की पड़ी मार?
  • राधा रानी का जन्म स्थान, बरसाना नहीं, बल्कि इस कुंड से हुआ था, रहस्य से भरी है कहानी, जानें
  • ‘छठी मैया’ गीत और ‘The Vvaan’ से दिल जीतने चले सिद्धार्थ, कभी भोजपुरी भाषा को कहा था- ‘लैट्रिन वाली फीलिंग’
  • भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पैराशूटिंग में पहली बार राइफल टीम इवेंट में गोल्ड-सिल्वर

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश

    एनर्जियो प्राइवेट लिमिटेड धूमधाम से मना विश्वकर्मा पूजनोत्सव का त्यौहार ।।

    by Shantosh Mishra
    September 17, 2026
    0

    ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र। बीजपुर (सोनभद्र) रिहंद परियोजना परिसर, औद्योगिक ईकाई, एनर्जियो प्रोजेक्ट रिहंद नगर सहित अन्य विभिन्न स्थानों पर आदि...

    Recent News

    एनर्जियो प्राइवेट लिमिटेड धूमधाम से मना विश्वकर्मा पूजनोत्सव का त्यौहार ।।

    September 17, 2026
    Asian Games China Women Cricket Team: बिना एक भी गेंद फेंके एशियन गेम्स से बाहर हुई चीन की महिला क्रिकेट टीम, बदकिस्मती या नियम की पड़ी मार?

    Asian Games China Women Cricket Team: बिना एक भी गेंद फेंके एशियन गेम्स से बाहर हुई चीन की महिला क्रिकेट टीम, बदकिस्मती या नियम की पड़ी मार?

    September 17, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News